Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

चम्बल नदी - राजस्थान सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारी। Chambal River Rajasthan GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


राजस्थान सामान्य ज्ञान की आज की इस पोस्ट में चंबल नदी राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रश्न-उत्तर को विस्तार से बताया गया है। इसमें आप सभी के निम्न सवालों - Chambal river gk in hindi, chambal nadi tricks, chambal nadi ki sahayak nadiya ki short tricks, chambal nadi gk, chambal nadi gk tricks, chambal nadi map, chambal nadi ki badh, chambal river flow direction आदि के उत्तर मिलेंगे। इसमें चंबल नदी का सामान्य परिचय, चंबल नदी का उद्गम स्थल, चंबल नदी की सहायक नदियां, चंबल नदी पर बने बांध, चंबल नदी का जल ग्रहण क्षेत्रफल, चंबल नदी बेसिन, चंबल नदी का अपवाह तंत्र आदि के बारे में बताया जाएगा। 
Chambal river gk in hindi, chambal nadi tricks, chambal nadi ki sahayak nadiya ki short tricks
चम्बल नदी राजस्थान


    चम्बल नदी का सामान्य परिचय

    चम्बल नदी से सम्बंधित प्रश्नोत्तर विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर पूछ ही लिए जाते है। तो आप भी इन प्रश्नो को एक बार जरूर पढ़ें :-

    ✍ चंबल नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

    चंबल नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू  के निकट जानापाव पहाड़ी से होता है। 



    ✍ चंबल नदी के उपनाम क्या है?

    चम्बल नदी के प्रमुख उपनाम - राजस्थान की कामधेनु बारहमासी नदी, चर्मण्वती नदी, नित्यवाही नदी आदि।

    ✍ चंबल नदी का बहाव क्षेत्र कहाँ से है?

    चंबल नदी मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में बहती हुई उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में मिल जाती है। 

    ✍ चंबल नदी राजस्थान के 6 जिलों से होकर बहती है, उनके नाम क्या है?

    चम्बल नदी के बहाव क्षेत्र वाले जिले - चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली एवं धौलपुर जिलों में। चंबल बेसिन राज्य के मुख्यतः निम्न जिलों में फैला हुआ है - बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक तथा प्रतापगढ़ जिलों में। 

    ✍ चम्बल नदी राजस्थान का सामान्य ज्ञान

    राजस्थान में सर्वाधिक अवनालिका अपरदन चंबल नदी से होता है। चंबल बेसिन राजस्थान में उत्खात स्थलाकृति के लिए प्रसिद्ध है। चंबल नदी की प्रवाह प्रणाली वृक्षाकार है। इसका बहाव दक्षिण से उत्तर की ओर है। चंबल नदी राजस्थान की बहाव क्षेत्र की दृष्टि से सबसे लंबी नदी है। इसकी कुल लंबाई 1051 किलोमीटर है। चंबल नदी मध्य प्रदेश में 320 किलोमीटर बहती है व राजस्थान में 322 किलोमीटर बहती है। 

    चम्बल नदी की प्रमुख सहायक नदियां


    चम्बल नदी की सहायक नदिया निम्न है - मेज नदी, कुराल नदी, बामनी नदी, पार्वती नदी, आहु नदी, परवन नदी, बनास नदी, आलुनिया नदी, कालीसिंध नदी आदि।  इन सभी नदियों को  याद करने की यहां पर एक शार्ट ट्रिक दी गयी है। जिसकी मदद से आप इसको अच्छी तरह से याद कर सकते है। इसके बाद आप उसको जीवन भर भूल नहीं सकते। >>Chambal Ki Sahayak Nadi Trick : " चम्बल में पाका कुबाब तथा आलु आपको मिलता है "


    ट्रिक (Code) 
      नदी का नाम 
     चम्बल 
    ---------- 
     में 
    मेज नदी 
     पा 
    पार्वती  नदी 
     का 
     कालीसिंध नदी 
     कु 
    कुराल नदी 
     बा 
      बामनी/ब्राह्मणी नदी 
      
     बनास नदी 
     तथा 
     ----------
     आलु 
     आलुनिया नदी
      
     आहु नदी 
      
     परवन नदी 
     को मिलता है 
     ---------


    ⇒ एक अन्य Chambal Ki Sahayak Nadiya/चम्बल नदी की सहायक नदियां को याद रखने की शार्ट ट्रिक आप पाठकों को नीचे प्रदान करवाई जा रही है। >> Chambal Ki Sahayak Nadiya Trick : आप आलु को पानी में बना र ता दो "


     ट्रिक (Code) 
      नदी का नाम  
      
    आहु नदी 
      
    परवन नदी 
     आलु 
    आलुनिया 
     को 
    ---------
     पा 
    पार्वती नदी 
     नि 
    निजाम 
     में 
    मेज नदी 
     बना 
    बनास नदी 
      
    कालीसिंध नदी 
     बता  
    बामनी/ब्राह्मणी 
    दो 
    --------

    चम्बल नदी पर बने बांध 

    चर्मण्वती नदी के उपनाम से प्रसिद्ध राजस्थान की चम्बल नदी पर 100 किलो मीटर के दायरे में 3 बांध बने हुए है। यह तीनो बांध राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर बांध तथा कोटा बैराज बांध। एक बांध मध्य प्रदेश में है जो गाँधी सागर बांध है। इस प्रकार इस क्षेत्र में मुख्य रूप से चार बांध बने हुए है। इनको याद रखने की एक शानदार शार्ट ट्रिक आप सभी पाठकों के लिए SarkariResult247 एक शानदार ट्रिक लेकर आया है। इस ट्रिक को एक बार याद करने के बाद आप इस प्रश्न को कभी नहीं भूलोगे। आप सभी के लिए यह प्रश्न लाइफटाइम याद हो जायेगा। यह रही शानदार ट्रिक :-
    >> Chambal Ndi pr Bandh Short Trick : "गाँधी कोटा में जवाहर राणा से मिले"


    ट्रिक  (Code)
    बांध का नाम  
     गाँधी 
    गाँधी सागर बाँध (एमपी)  
     कोटा 
     कोटा बैराज बाँध 
     में 
     ----------
     जवाहर 
     जवाहर सागर बाँध 
     राणा 
     राणा प्रताप सागर बाँध 
     से मिले 
     ----------



    चम्बल नदी से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य/प्रश्न


    • चंबल नदी राजस्थान में चौरासीगढ़ (चित्तौड़गढ़ जिला) के निकट प्रवेश करती है। 
    • कोटा संभाग में भैंसरोडगढ़ के निकट चंबल नदी में बामनी नदी आकर मिलती है तथा यहां से 6 किलोमीटर की दूरी पर 18 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला चूलिया जलप्रपात (चित्तौड़गढ़ जिले में) स्थित है।
    • बनास नदी रामेश्वर धाम नामक स्थान पर चंबल नदी में मिलती है। 
    • कालीसिंध नदी नानेरा नामक स्थान पर चंबल नदी में मिलती है। 
    • चंबल नदी राजस्थान की सर्वाधिक सतही जल वाली नदी है। 
    • चंबल नदी विश्व की एकमात्र नदी है, जिसके 100 किलोमीटर के दायरे में 3 बांध बने हुए हैं जिनके नाम निम्न है - राणा प्रताप सागर बांध , जवाहर सागर बांध, कोटा बैराज बांध। 
    • चंबल नदी उत्खात स्थलाकृति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। 
    • चंबल बेसिन का सर्वाधिक क्षेत्र बारां जिले में स्थित है। 
    • एलिनिया सिंचाई परियोजना चंबल नदी के किनारे स्थित है। 
    • सावन-भादो सिंचाई परियोजना कोटा जिले में चंबल नदी पर स्थित है। 
    • रामेश्वर घाट त्रिवेणी संगम - रामेश्वर घाट त्रिवेणी संगम पर बनास, चम्बल एवं सीप नदियां आकर मिलती है। 


    आज की  इस पोस्ट में आप सभी ने चम्बल नदी से सम्बंधित प्रश्न चम्बल नदी का मैप, चम्बल नदी राजस्थान, चम्बल नदी घाटी परियोजना, चम्बल नदी पर कौनसा बांध है, चम्बल नदी का मानचित्र, चम्बल नदी की राजस्थान में लम्बाई, चम्बल नदी का राजस्थान में प्रवेश, चम्बल नदी की  सहायक नदियां की शार्ट  ट्रिक, चम्बल नदी के उपनाम, आदि को अच्छी तरह से जानने की कोशिश की है। आपको यह पोस्ट कैसी लगी। आप मुझे कमेंट करके जरूर बताये। 
    यह भी पढ़ें :-


    Tags : Chambal river gk in hindi, chambal nadi tricks, chambal nadi ki sahayak nadiya ki short tricks, chambal nadi gk, chambal nadi gk tricks, chambal nadi map, chambal nadi ki badh, chambal river flow direction, chambal river kota, chambal nadi ka drashya, rajasthan chambal nadi, chambal nadi 2019 record, chambal nadi me gira truck, chambal river, chambal rajasthan ki nadiya, chambal nadi ke notes, chambal nadi all information, chambal nadi 2020 record date, chambal morena, chambal news, chambal river dam.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad