Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान की स्थिति और विस्तार | Rajasthan Sthiti aur Vistar Previous Year Rajasthan GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


राजस्थान सामान्य ज्ञान की आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए  राजस्थान की स्थिति और विस्तार ( राजस्थान स्थिति और विस्तार ) से सम्बंधित जितने भी प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे गए थे। उन सभी को इस एक पोस्ट में शामिल कर पेश किया गया है। दोस्तों आप सभी को पता दूँ कि जितनी भी परीक्षाएं  होती है उन सभी में लगभग 60 % से 70 % प्रश्न प्रीवियस ईयर की परीक्षाओं के ही प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए इस एक पोस्ट में राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार से सम्बंधित जितने भी प्रश्न पूछे थे, शामिल किये है। इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के इन सवालों - Rajasthan ki Sthiti or Vistar, Rajasthan Ki sthiti aur vistar, Rajasthan Ki Sthiti evm Vistar, Rajasthan ki Bhogolik sthiti aur vistar, rajasthan ka akshansh deshantar vistar, rajasthan ki aakriti, rajasthan ke bhotik pradesh, Rajasthan ki aakriti kaisi hai, rajasthan map, rajasthan ki sthiti aur vistar question paper, rajasthan gk, rajasthan ki sthiti evam vistar आदि। तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। 
Rajasthan ki Sthiti or Vistar, Rajasthan Ki sthiti aur vistar, Rajasthan Ki Sthiti evm Vistar
Rajasthan Ki Sthiti or Vistar

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार से सम्बंधित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर

  • किस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है - प्रतापगढ़ | 
  • राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई कितनी है - 1070 किमी|
  • राजस्थान के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटे जिले धौलपुर का क्षेत्रफल कितना है - 3034 वर्ग किलोमीटर। 
  • राजस्थान के 8 जिले किसी भी अंतर्राष्ट्रीय या अंतर्राज्यीय  सीमा को नहीं छूते है - नागौर, पाली, जोधपुर, अजमेर, राजसमंद, टोंक, बूंदी, दौसा। 
  • जैसलमेर , राजस्थान के सबसे छोटे जिले धौलपुर से कितना बड़ा है - 12. 66 गुना। 
  • राजस्थान राज्य का कुल  क्षेत्रफल  कितना है - 3,42,239  वर्ग किलोमीटर। 
  • राजस्थान के कोनसे जिले की सीमा मध्यप्रदेश से संयुक्त है - झालावाड़ |
  • 04 जून, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर संभाग बना था। 
  • राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का है - 10.41%| 
  • राजस्थान की दक्षिणी पूर्वी सीमा पर स्थित पडोसी राज्य का नाम क्या है - मध्य प्रदेश। 
  • जालोर , बाड़मेर , सिरोहीजैसलमेर में से किस एक जिले की सीमा गुजरात व पाकिस्तान से लगती है - बाड़मेर। 
  • जैसलमेर , जयपुर, भीलवाड़ा और सीकर में से किस एक जिले की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है - जैसलमेर। 
  • राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई कितनी है - 869 किलोमीटर। 
  • राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की कुल लम्बाई कितनी है - 826 किलोमीटर। 
  • राजस्थान में सबसे बाद सूर्योदय सूर्योदय कटरा गांव सम तहसील (जैसलमेर) में होता है। 
  • राजस्थान के कौनसे जिले अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है - गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर | 
  • राजस्थान से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है - पांच। 
  • राजस्थान की किस देश के साथ लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है- पाकिस्तान। 
  • जैसलमेर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई कितनी है - 464 किलोमीटर। 
  • बाड़मेर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई कितनी है - 228 किलोमीटर। 
  • राजस्थान राज्य की आकृति - विषमकोणीय (चतुर्भुजाकर )
  • कर्क रेखा राजस्थान के किन जिलों से होकर गुजरती है - बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि  राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला क्रमश है - जैसलमेर और धौलपुर। 
  • राजस्थान की सर्वाधिक सीमा किस राज्य से लगती है - मध्यप्रदेश। 
  • राजस्थान के वे जिले को अंतरष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय दोनों सीमा बनाते है - श्रीगंगानगर और बाड़मेर। 
  • राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है - 5920 किलोमीटर। 
  • राजस्थान की कुल अंतर्राज्यीय सीमा की कुल लम्बाई है -4850 किलोमीटर। 
  • राजस्थान की पूर्व के पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में अंतर कितना है - 43 किलोमीटर। 
  • किस जिले की सीमा अधिकतम जिलों को स्पर्श करती है - पाली। 
  • बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर , बीकानेर में से कौनसा एक अंतररष्ट्रीय सीमा पर स्थित नहीं है - जोधपुर। 
  • बीकानेर , जैसलमेर , बाड़मेर व गंगानगर में से कौनसा एक सबसे कम अंतररष्ट्रीय सीमा वाला जिला है - बीकानेर। 
  • राजस्थान का कौनसा शहर पाकिस्तान सीमा के सर्वाधिक निकट है - श्रीगंगानगर। 
  • राजस्थान का अधिकांश भाग किस भाग रेखा के उत्तर में स्थित है - कर्क रेखा। 
  • कर्क रेखा राजस्थान राज्य के डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा को छूती हुई, बांसवाड़ा के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। 
  • राजस्थान के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े जिले जैसलमेर का क्षेत्रफल कितना है - 38401 वर्ग किलोमीटर। 
  • मरुस्थलीकरण का प्रसार राजस्थान से किन राज्यों की ओर  हो रहा है - दिल्ली , हरियाणा , उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश। 
  • राजस्थान की सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ लगती है - मध्यप्रदेश ( 1600  किलोमीटर )
  • राजस्थान राज्य के कुल क्षेत्रफल तथा कुल जनसँख्या का लगभग समान प्रतिशत कौनसा जिला रखता है - सिरोही। 
  • राजस्थान का कौनसा शहर कर्क रेखा के सबसे निकट स्थित है - बांसवाड़ा। 
  • राजस्थान के किस जिले में सूर्य की किरणों का तिरछापन सर्वाधिक होता है - श्रीगंगानगर। 
  • राजस्थान की न्यूनतम अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ लगती है - पंजाब (89 किलोमीटर )
  •  राजस्थान के किस जिले से 70 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा गुजरती है - जैसलमेर। 
यह भी पढ़ें :-
Tags : Rajasthan ki Sthiti or Vistar, Rajasthan Ki sthiti aur vistar, Rajasthan Ki Sthiti evm Vistar, Rajasthan ki Bhogolik sthiti aur vistar, rajasthan ka akshansh deshantar vistar, rajasthan ki aakriti, rajasthan ke bhotik pradesh, Rajasthan ki aakriti kaisi hai, rajasthan map, rajasthan ki sthiti aur vistar question paper, rajasthan gk 
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad