Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

भिवानी जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Bhiwani District GK in Hindi

भिवानी जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Bhiwani District GK in Hindi | भिवानी जिला Haryana GK in Hindi : आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Haryana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'भिवानी जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें भिवानी जिले का सामान्य परिचय, भिवानी जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी भिवानी जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें:-


भिवानी जिले का सामान्य परिचय

  1. अन्य नाम – मिनी क्यूबा, बॉक्सिंग की नर्सरी, मंदिरों का नगर, हरियाणा की काशी
  2. अलग होकर बना – हिसार से 
  3. उप तहसील – बहल
  4. उपमंडल – भिवानी, लोहारू, सिवानी, तोशाम
  5. क्षेत्रफल – 3770 वर्ग किलोमीटर
  6. खंड – भिवानी, लोहारू, सिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा, बहल
  7. जिले में घनत्व – 341 (वर्ग किलोमीटर)
  8. तहसील – भिवानी, लोहारू, सिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम
  9. नेशनल हाईवे – 9, 52
  10. मुख्यालय – भिवानी
  11. लिंगानुपात – 894/1000 (2019 के अनुसार)
  12. लोकसभा क्षेत्र – हिसार, महेन्द्रगढ़, भिवानी
  13. विधानसभा क्षेत्र – बवानीखेड़ा, भिवानी, दादरी, लोहारू, तोशाम 1857 की क्रांति के नेता – बहादुरजंग (सामंत), अमीनुद्दीन (सामंत)
  14. साक्षरता दर – 75.21 प्रतिशत
  15. स्थापना – 22 दिसंबर, 1972

भिवानी जिले के प्रसिद्ध स्थल

  1. ऑलमालों का मंदिर – यह भव्य मंदिर शिल्पकारी का अनूठा नमूना है।
  2. गौरी शंकर मंदिर – ‘किरोड़ीमल मंदिर’ के नाम से मशहूर इस मंदिर का निर्माण सेठ किरोड़ीमल ने करवाया था।
  3. जाहरवीर गोगा पीर मंदिर, गुडाना कलां – जाहरवीर गोगा का महत्वपूर्ण मंदिर।
  4. तोशाम की बारादरी – चूने व छोटी ईंटों से निर्मित बारादरी में 12 दरवाजे हैं। इसमें केन्द्रीय कक्ष में बैठा व्यक्ति चारों तरफ आसानी से देख सकता है। इसे पृथ्वीराज की कचहरी भी कहा जाता है।
  5. पंचमुखी हनुमान मंदिर – पतराम दरवाजे के बाहर बैरागी साधुओं के द्वारा यह मंदिर स्थापित किया गया था।
  6. परमहंस मंदिर, तिगड़ाना – बाबा परमहंस के तीन मंदिर है। बाबा परमहंस ने तिगड़ाना में डेरा डाला था।
  7. पीर मुबारक शाह दरगाह, भिवानी – पीर मुबारक शाह की दरगाह मुस्लिम सम्प्रदाय की आस्था का लोकप्रिय स्थल है।
  8. बैया पर्यटन केन्द्र – पर्यटन विभाग द्वारा लोक निर्माण विश्राम गृह में बैया नाम से होटल तथा रेस्टोरेंट स्थापित किया गया है।
  9. भूतों का मंदिर – यह मंदिर 1919 में भूत वंश के सेठों द्वारा मल्लू वाले तालाब पर स्थापित किया गया था।
  10. मंदिर सेठ तुहीराम हरनाम दास – इस मंदिर का निर्माण सेठ तुहीराम ने करवाया था।
  11. रेड रॉबिन – पर्यटन विभाग द्वारा निखमत होटल व रेस्टोरेंट।
  12. रोहनात का कुआं – यह रोहनात गाँव हांसी के पास है। अंग्रेजों के जुल्म और तोपों के डर से 20 – 21 औरतों व बच्चों ने इस कुएं में कूदकर जान दे दी थी। यह गाँव ‘शहीद गाँव’ के नाम से भी जाना जाता है।
  13. लोहड़ पीर मजार – लोहड़ पीर एक प्रसिद्ध महान योद्धा थे। उन्हीं की याद में पीर मजार बनाई गई है।
  14. लोहाण – लोहाण पहले रियासत थी। इसमें 75 गाँव लगते थे। यह पहले बावन के नाम से प्रसिद्ध थी।
  15. श्री रंगनाथ मंदिर – यह मंदिर भिवानी में है।
  16. लोहारू का किला – लोहारू के किले का निर्माण जयपुर राजा के एक सामंत अर्जुन देव ने सन् 1570 ईस्वी में करवाया था।
  17. श्री राम प्रभु मंदिर – श्रीराम जी का प्रसिद्ध मंदिर।

                              भिवानी जिले के प्रमुख उद्योग

                              1. चुनार शूटिंग शर्टिंग लिमिटेड
                              2. पंजाब क्लॉथ मिल
                              3. बिरला टेक्सटाइल्स मिल्स
                              4. भिवानी टेक्सटाइल्स मिल्स
                              5. रामकृष्ण डालमिया सीमेंट फैक्ट्री
                              6. हिंदुस्तान गम एवं केमिकल्स लिमिटेड

                              भिवानी जिले के प्रमुख मेले

                              1. शीतला माता मेला, धनाना – धनाना में प्रति वर्ष चैत्र मास की सप्तमी को शीतला माता का मेला लगता है।
                              2. देवसर देवी मेला – भिवानी नगर से 5 किलोमीटर दूर गाँव देवसर में प्रतिवर्ष चैत्र तथा आश्विन में दो बार देवी का मेला लगता है।

                              भिवानी जिले के प्रसिद्ध व्यक्तित्व

                              1. बंसीलाल – पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा
                              2. बनारसी दास गुप्ता – पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा
                              3. मुंशी राम जोगी – सारंगी वादक, भिवानी।
                              4. रणवीर सिंह महिंद्रा – पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष
                              5. विजेन्द्र सिंह – बॉक्सिंग खिलाड़ी
                              6. सेठ किरोड़ीमल

                              भिवानी जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

                              1. 1883 में भिवानी से रेल यात्रा प्रारंभ हो गई थी।
                              2. चिंकारा प्रजनन केन्द्र, केरु (भिवानी) में है।
                              3. पूरे देश में ग्रामीण स्वच्छता में प्रथम जिला भिवानी है। (सिरसा आठवां)
                              4. भिवानी में चिड़ियाघर भी है।
                              5. भिवानी में पहली बार नहर 1893 में खोदी गई थी।
                              6.  भिवानी में वाटर वर्क्स की स्थापना 1933 में हुई थी।
                              7. भिवानी हरियाणा के तीन मुख्यमंत्रियों की जन्मस्थली रह चुका है – चौधरी बंसीलाल, बाबू गुप्ता एवं हुकुम चंद।
                              8. भीम सिंह स्टेडियम भिवानी में है।
                              9. हरियाणा का पहला संघ प्रेरित आदर्श गाँव भिवानी है।
                              10. हरियाणा विकास पार्टी के जन्मदाता चौधरी बंसीलाल थे।

                              यह भी पढ़ें :-

                                इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'भिवानी जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें भिवानी जिले का सामान्य परिचय, भिवानी जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी भिवानी जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है.

                                Tags : Bhiwani GK PDF, Haryana gk district wise pdf in hindi, Bhiwani district haryana gk in hindi, haryana district gk in hindi, Bhiwani district gk in hindi, Bhiwani zila gk in hindi, Bhiwani Pin code, Bhiwani population, Bhiwani jila gk questions, History of Bhiwani, Bhiwani District Haryana Samany Gyan Questions.
                                Telegram GroupJoin Now


                                Top Post Ad

                                Below Post Ad