Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

सिरसा जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Sirsa District GK in Hindi| सिरसा जिला Haryana GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन ''Haryana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'सिरसा जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें सिरसा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न, सिरसा का क्षेत्रफल, सिरसा जिले के उपनाम, सिरसा जिले की जनसँख्या, सिरसा की साक्षरता, सिरसा का लिंगानुपात, सिरसा के मेले, सिरसा के गुरुद्वारे एवं इसके अलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते है, उन सभी को शामिल किया गया है।
सिरसा जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Sirsa District GK in Hindi| सिरसा जिला Haryana GK in Hindi
सिरसा जिला दर्शन 

    सिरसा जिले का सामान्य परिचय

    • सिरसा जिले की स्थिति : यह जिला हरियाणा राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में पंजाब राज्य का भटिंडा, उत्तर-पश्चिम में मुक्तसर जिला, उत्तर-पूर्व में मानसा, पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान राज्य का हनुमानगढ़ जिला, पूर्व में फतेहाबाद जिला स्थित है।
    • सिरसा जिले का निर्माण 26 अगस्त, 1975 को हुआ था।
    • सिरसा जिले का क्षेत्रफल : 4277 वर्ग किलोमीटर।
    • सिरसा जिले के प्राचीन नाम/उपनाम - सरस्वती नगर, वन नगरी, शैरीषकम।
    • इस क्षेत्र में सबसे बड़े वन शिरीषवन के कारण इस जिले का नाम सिरसा पड़ा।


    2011 की जनगणना के अनुसार सिरसा जिले के आंकड़े

    • सिरसा जिले की कुल जनसंख्या : 1295114
    • पुरुष जनसँख्या : 683242 
    • महिला जनसंख्या : 611872
    • सिरसा जिले का लिंगानुपात : 896
    • जनसंख्या घनत्व : 303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    • साक्षरता दर : 70.4 %
    • पुरुष साक्षरता : 78.6 %
    • महिला साक्षरता : 61.2 %

    सिरसा जिले का ऐतिहासिक परिदृश्य

    • अबूबशहर वन्य जीव अभ्यारण्य - यह अभ्यारण्य हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण्य है। इसमें काला हिरण, चीतल प्रमुख रूप से पाए जाते है। इसका विस्तार लगभग 11530 हेक्टेयर क्षेत्र में है।
    • सिरसा में गुरुद्वारे - गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा।
    • सिरसा के धार्मिक स्थल - रामदेव तीर्थ, धमतान तीर्थ।
    • पुरातत्व स्मारक एवं संग्रहालय - लीलाधर (दुखी) स्मारक, सरस्वती संग्रहालय।

    सिरसा जिले के प्रुमख मेले

    • मेला डेरा सच्चा सौदा - यह मेला हर महीने के अंतिम रविवार को लगता है।
    • बाबा भूमणशाह का मेला - यह मेला मंगाला, मल्लेवाला, मोजाद्दीन गांवों में संक्रांति के दिन भरता है।
    • मेला सरसईनाथ - यह मेला चैत्र सऊदी एकम को लगता है।


    सिरसा में गाड़ी RTO कोड 

    • HR-24 Sirsa
    • HR-25 Dabwali
    • HR-44 Ellenabad
    • HR-57 Sirsa (Commercial Vehicle)

    सिरसा जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

    • 1818 में रानियां के नवाब जावित खां द्वारा विद्रोह के कारण ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा इस रियासत को छीन लिया गया।
    • रानियां का विद्रोह - सिरसा में ईस्ट इंडिया कम्पनी के विरुद्ध विद्रोह 1818 में जावित खां के नेतृत्व में किया गया।
    • सिरसा से 1857 क्रांति के नेता - नवाब नूर  समंद खां सामंत, नवाब नूर मोहम्मद खां।
    • सिरसा के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी - चौधरी देवीलाल (1989 में केंद्रीय सरकार में उप मुख्यमंत्री बने), बलराम लुदेसर (आजाद हिंद फौजी एवं स्वतंत्रता सेनानी)
    • राजा सारस का किला सिरसा (हरियाणा) में स्थित है।
    • प्रमुख ऐतिहासिक अभिलेख एवं प्राप्ति स्थल - पशुपति सम्प्रदाय से सम्बंधित अभिलेख (सिरसा से), भोजदेव काली सिरसा प्रस्तर अभिलेख (कटाफटा)
    • चौधरी देवीलाल को ताऊ, जननायक, किसानो के मसीहा आदि उपनामो से जाना जाता है।
    • हरियाणा राज्य का सबसे अधिक गौवंश वाला जिला - सिरसा जिला।
    • साहा फ़ूड पार्क (डबवाली) - सिरसा (हरियाणा) में है।
    • सिरसा वायुसेना स्टेशन 2009 में सिरसा जिला (हरियाणा) में स्थापित किया गया।
    • हरियाणा का  क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - सिरसा जिला है।
    • सिक्ख पंथ मानने वालो की सर्वाधिक संख्या - सिरसा जिले में है।
    • चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय 2003 में सिरसा जिले में स्थापित किया गया।
    • पुरुष अकादमी शहीद भगत सिंह स्टेडियम - सिरसा (हरियाणा) में है।
    • सिरसा जिले से होकर घग्घर नदी बहती है।
    • सिरसा जिले में मुख्य रूप गेहूं एवं कपास की खेती होती है। अन्य फसले के रूप में चना, तिलहन, चावल आदि है।
    • सिरसा जिले में सड़को की लम्बाई 1691 किलोमीटर है।
    • सबसे अधिक फल एवं सब्जियां सिरसा जिले से प्राप्त होता है।
    • सिरसा जिले में दोमट एवं रेगिस्तानी मिटटी पाई जाती है।
    • राष्ट्रीय राजमार्ग 10 सिरसा जिले से होकर गुजरता है।
    आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन ''Haryana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'सिरसा जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें सिरसा जिला महत्वपूर्ण प्रश्न, सिरसा का क्षेत्रफल, सिरसा जिले के उपनाम, सिरसा जिले की जनसँख्या, सिरसा की साक्षरता, सिरसा का लिंगानुपात, सिरसा के मेले, सिरसा के गुरुद्वारे एवं इसके अलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते है, उन सभी को शामिल किया गया है।
    Tag : Sirsa District GK in Hindi, Sirsa Zila GK, Sirsa District Haryana GK, Haryana Police Current GK, Haryana Patwari GK in Hindi, Haryana Ka GK, Haryana GK District Wise pdf in Hindi.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad