Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

फतेहाबाद जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Fatehabad District GK in Hindi | फतेहाबाद जिला Haryana GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Haryana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'फतेहाबाद जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें फतेहाबाद जिला के महत्वपूर्ण प्रश्न, फतेहाबाद जिले के उपनाम, फतेहाबाद जिले की जनसंख्या, फतेहाबाद की साक्षरता, फतेहाबाद का क्षेत्रफल, फतेहाबाद के मेले, फतेहाबाद में सड़को की लम्बाई एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न को शामिल किया गया है।
फतेहाबाद जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Fatehabad District GK in Hindi| फतेहाबाद जिला Haryana GK in Hindi
फतेहाबाद जिला दर्शन

    फतेहाबाद जिले का सामान्य परिचय

    • फतेहाबाद जिले की स्थिति : यह हरियाणा राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है।  इसके उत्तर में पंजाब  राज्य का मानसा जिला, दक्षिण में हिसार जिला व राजस्थान राज्य, पूर्व में जींद एवं पश्चिम में सिरसा जिला स्थित है।
    • फतेहाबाद जिले का नाम बाबा फतेह खां के नाम पर फतेहाबाद पड़ा।
    • फतेहाबाद जिले के उपनाम - पिंक सिटी, इकदार।
    • फतेहाबाद जिले की स्थापना 15 जुलाई, 1997 में की गयी।
    • फतेहाबाद जिले का नाम फतेहसिंह के नाम पर फतेहाबाद पड़ा।
    • फतेहाबाद जिले का क्षेत्रफल : 2538 वर्ग किलोमीटर।
    • सड़कों की लम्बाई : 1467 किलोमीटर।
    • मुख्यालय : फतेहाबाद

    2011 की जनगणना के अनुसार फतेहाबाद जिले के आंकड़े

    • फतेहाबाद जिले की जनसंख्या : 941522
    • फतेहाबाद जिले में लिंगानुपात : 903
    • पुरुष जनसंख्या : 494834
    • महिला जनसंख्या : 446688
    • जनसंख्या घनत्व : 371 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    • साक्षरता दर : 58.16%
    • पुरुष साक्षरता : 78.1%
    • महिला साक्षरता : 59.3%

    फतेहाबाद के प्राचीन अवशेष स्थल 

    • बनावली - यह एक हड़प्पास्थल है, यहां पर 1973-74 में आर. एस. बिष्ट द्वारा खुदाई का कार्य किया गया था।
    • कुणाल (रतिया) - इस हड़प्पास्थल का 1986 में जे. एस. खत्री एवं एम. आचार्य द्वारा उत्खनन किया गया था।  यहां पर खुदाई के दौरान सोने एवं चांदी के गहने, तांबे की वस्तुएं, चपटी कुल्हाड़ी, मछली पकड़ने के कांटे, अंगूठियां, भाले आदि प्राप्त हुए है।
    • फतेहाबाद - यह एक मौर्यकालीन स्तूप एवं अवशेष है।
    • वस्तु अवशेष - यहां पर अग्नि वेदिका, ताम्बे का वाणाग्र एवं कुल्हाड़ी, राजप्रसाद जैसे विशाल भवन, मिट्टी का बना हल, मकानों के पास चबूतरा आदि।

    फतेहाबाद में गाड़ी RTO कोड

    • HR - 22 Fatehabad
    • HR - 23 Tohana
    • HR - 59  Ratia
    • HR - 62 Fatehabad (Commercial Vehicle)

    फतेहाबाद जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

    • बनावली विद्रोह फतेहाबाद - बनावली विद्रोह हरियाणा राज्य के फतेहाबाद में 1835 में गुलाब सिंह के नेतृत्व में किया गया था।
    • फतेहाबाद से 1857 की क्रांति के नेता - मोहम्मद आजिम - भट्टू (सरकारी कर्मचारी)
    • बनावली का टीला - इस टीले का क्षेत्रफल 2500 वर्ग मीटर है।  इस टीले को सरस्वती नदी के किनारे तीन स्तरों में विभाजित किया गया है। पूर्व हड़प्पाकालीन, उत्तर हड़प्पाकालीन एवं हड़प्पाकालीन।  यहां से खुदाई में पात्र एवं पुरातन वस्तुएं प्राप्त हुई है।
    • बादशाह हुमायूँ का अभिलेख फतेहाबाद जिले से प्राप्त हुआ है।
    • हरियाणा का न्यूनतम वन प्रतिशतता वाला जिला - फतेहाबाद जिला है।
    • केला उत्पादन में फतेहाबाद जिला हरियाणा राज्य में प्रथम  स्थान रखता है।
    • गोरखपुर परमाणु (नाभिकीय) विधुत केंद्र जिसकी क्षमता 2800 मेगावाट है की स्थापना 2014 में फतेहाबाद जिले में की गयी।
    • फिरोजशाह तुगलक का महल (पुरानी हवेली) फतेहाबाद जिले में स्थित है।
    • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार पंडित श्री जसराज जी (तत्कालीन जिला हिसार) जिन्हें स्वर सम्राट की उपाधि प्राप्त है, फतेहाबाद जिले से है।
    • फतेहाबाद जिले में दशहरा मेला लगता है।
    • हाली की दरगाह फतेहाबाद जिले में स्थित है।
    • संत मीराशाह की मजार - यहां पर एक पत्थर पर बादशाह हुमायु का अभिलेख भी उत्कीर्ण है।
    • उद्योग एवं व्यापार - फतेहाबाद जिले में ज्यादातर सूती उद्योग के कारखाने  है।  फतेहाबाद जिले में प्रथम कॉटन मिल की स्थापना सन 1963 में की गयी।
    • फतेहाबाद जिले में दोमट मिट्टी पाई जाती है।
    • घग्गर नदी फतेहाबाद जिले से होकर गुजरती है।
     यह भी पढ़ें :-
    आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Haryana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'फतेहाबाद जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें फतेहाबाद जिला के महत्वपूर्ण प्रश्न, फतेहाबाद जिले के उपनाम, फतेहाबाद जिले की जनसंख्या, फतेहाबाद की साक्षरता, फतेहाबाद का क्षेत्रफल, फतेहाबाद के मेले, फतेहाबाद में सड़को की लम्बाई एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न को शामिल किया गया है।
    Tags : Fatehabad Distrcit GK in Hindi, Fatehabad Gk, Fatehabad Zila GK in Hindi, Fatehabad Zila Darshan, Fatehabad Haryana History in Hindi, Fatehabad jila, Fatehabad Crime news, zila parishad Fatehabad, Agra Fatehabad news, Fatehabad pin code, fatehabad haryana, fatehabad to jaipur, fatehabad tractor mandi.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad