Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

अम्बाला जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Ambala District GK in Hindi

अम्बाला जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Ambala District GK in Hindi | अम्बाला जिला Haryana GK in Hindi : आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Haryana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'अम्बाला जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें अम्बाला जिले का सामान्य परिचय, अम्बाला जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी अम्बाला जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें:-

अम्बाला जिले की सामान्य जानकारी

  1. अम्बाला की स्थिति – यह हरियाणा के उत्तर-पूर्वी किनारे पर स्थित है।
  2. अम्बाला का मुख्यालय – अम्बाला में ही स्थित है।
  3. अम्बाला का क्षेत्रफल – 1574 वर्ग किलोमीटर
  4. अम्बाला का उपमंडल – अंबाला, बरारा, नारायणगढ़, अंबाला कैंट
  5. अम्बाला की तहसील – अंबाला, अंबाला कैंट, साहा, मुलाना, शहजादपुर, नारायणगढ़ व बराड़ा
  6. अम्बाला की उप-तहसील – अंबाला छावनी, साहा
  7. अम्बाला में खंड – अंबाला -1, अंबाला -2, बराडा, नारायणगढ़, शहजादपुर, साहा
  8. अम्बाला की कुल जनसंख्या – 11,36,784 (2011) की जनगणना के अनुसार
  9. अम्बाला की साक्षरता दर – 87.46 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  10. अम्बाला का लिंग अनुपात – 885/1000
  11. अम्बाला का जनसंख्या घनत्व – 722 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
  12. अम्बाला की स्थापना – 1 नवम्बर 1966
  13. प्राचीन नाम (उपनाम) - साइंटिफिक सिटी, मिकसी सिटी, वैज्ञानिक उपकरणों की नगरी

अम्बाला जिले में प्रमुख कॉलेज और यूनिवर्सिटी

  1. अंबाला इंजीनियरिंग और एप्लाइड रिसर्च कॉलेज
  2. आईटीआई अंबाला शहर
  3. आर्या कन्या कॉलेज
  4. एआईएमटी
  5. एमएम कम्प्यूटर तकनीकी और व्यापार प्रबंधन संस्थान
  6. एमएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी
  7. एमडीएसडी कन्या कॉलेज
  8. एसए जैन कॉलेज
  9. केसी शासकीय महिला पोलीटेकनिक
  10. गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज
  11. डीएवी कॉलेज
  12. शासकीय पोलीटेकनिक अंबाला जीपीए
  13. सनातन धर्म कॉलेज
  14. सोहनलाल डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन

अंबाला के प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारे

  1. पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा (आठवीं गुरु श्री हरकृष्ण साहिब जी की याददाश्त के लिए समर्पित है।)
  2. बादशाही बाग़ गुरुद्वारा
  3. मंजी साहिब गुरुद्वारा (राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है)
  4. लखनौर साहिब (लखनौर गांव में स्थित)
  5. शीशगंज गुरुद्वारा
  6. संगत साहिब गुरुद्वारा
  7. सिक्ख गुरुओं गुरु गोविंद सिंह, गुरु तेगबहादुर सिंह और गुरु हरगोविंद सिंह का भी इन गुरुद्वारों से संबंध रहा है।

            अंबाला के पर्यटन स्थल

            अंबाला के पर्यटन स्थल : अम्बाला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्न प्रकार है:-
            1. इन्दिरा पार्क
            2. गुरुद्वारा मंजी साहिब
            3. जैन मंदिर
            4. टीले वाला मंदिर
            5. नेता जी सुभाष चंद्र पार्क
            6. पटेल पार्क
            7. बादशाही बाग गुरुद्वारा
            8. महावीर उद्यान
            9. रानी का तालाब
            10. सीसगंज गुरुद्वारा
            11. सेंट पॉल कैथेड्रल
            12. हनुमान मंदिर
            13. होली रीडिमर चर्च

            अंबाला के प्रमुख व्यक्ति

            अंबाला के प्रमुख व्यक्ति
              1. ओमपुरी (फिल्म अभिनेता)
              2. जूही चावला (फिल्म अभिनेत्री)
              3. जोहरा बाई (ग़ज़ल गायिका)
              4. परिणीति चोपड़ा (फिल्म अभिनेत्री)
              5. सुचेता कृपलानी

              अम्बाला जिले का इतिहास

              1. अंबाला की स्थापना 14 वी शताब्दी में हुई थी, यह माना जाता है की इसकी स्थापना अम्बा नमक राजपूत ने की थी। अंबाला के नाम और इतिहास को लेकर कई बाते प्रचलित है जो इस प्रकार से है
              2. अन्य धारणाओ के अनुसार यह भी माना गया है की इस नगर में आम की पैदावार बहुत होती थी इसी लिए इसे अम्बावाला कहा जाता था, जो बाद में अंबाला बन गया।
              3. कुछ लोगो की धारणा है की अंबाला का नाम “अम्बा भवानी” के नाम पर रखा गया है, अम्बा भवानी का मंदिर भी यहा स्थित है।
              4. नालागढ तहसील का हिमाचल प्रदेश में विलय कर दिया गया। अंबाला छावनी में तैनात हिंदुस्तानी सैनिकों ने 10 मई 1857 को विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था।
              5. बादशाह अकबर के शासन-काल में अंबाला, दिल्ली सुबे की सरहिंद सरकार का एक छोटा सा परगना हुआ करता था। नगर अंबाला एक रियासति मुख्यालय था। इस रियासत की स्थापना संगतसिंह ने सन 1763 में की थी।
              6. मध्यकल के दौरान आर्यों ने अंबाला को स्थायी निवास बनाया था, सरूढ़ाना स्थान जो की अंबाला की निकटवरती है देश की राजधानी रहा है।
              7. सन 1842 में, अंबाला को शिमला के अधीन किया गया था। सन 1843 में करनाल से यहाँ छावनी लाई गई। जनवरी 1860 में वायसराय केनिंग ने यहां पर दरबार लगाया, तभी से यहां डाक सेवा की सुविधा शुरू हुई थी। दिल्ली और ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के रास्ते होने के कारण सन 1880 में अंबाला को रेलवे लाइन से जोड़ा गया था।
              8. सन 1847 में अंग्रेजों के शासनकाल में अंबाला का जिले के रूप में का गठन हुआ था, और इस समय इसकी 6 तहसीलें क्रमश: अंबाला, जगाधरी, रोपड़, खरड, नारायणगढ़ और नालागढ़ बनाई गई थी।
              9. सन 1959 में पंजाब प्रशासन के द्वारा बनाए गए जिले एवं मंडल का मुख्यालय बनने के कारण अंबाला प्रसिद्ध हो गया। 1 नवंबर 1989 को अंबाला जिले से जगाधरी उप-मंडल को अलग कर दिया गया।

              अंबाला में उप मंडल

              अंबाला में चार उप-मंडल है –
              1. बरारा
              2. अंबाला शहर
              3. अम्बाला कैंट
              4. नारायणगढ़
              जिनमें चार तहसील (अंबाला शहर, अंबाला कैंट, बरारा और नारायणगढ़), तीन उप तहसील (शाहजदपुर, मुलाना, साहा) है।

              अंबाला के प्रमुख मेले

              1. गोगा नवमी का मेला
              2. तीज सावन का मेला
              3. दशहरा का मेला
              4. वामन द्वादशी का मेला
              5. शारदा देवी का मेला

              अंबाला के प्रसिद्ध उधोग : इलेक्ट्रॉनिक्स कारखाना, खाध प्रसंस्करण केंद्र, मिक्सी उधोग, रेलवे गैरेज और वैगन वर्कशॉप, सिलाई मशीन उधोग, सीमेंट कारखाना।

              अंबाला की प्रमुख नदियां : तंगरी, मारकंडा, घग्घर

              अंबाला की दरगाह : नौगजा पीर की दरगाह, बाबा नागा पीर की दरगाह

              अम्बाला जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

              1. 1842 में अंग्रेजो से अंबाला को शिमला से जोड़ा था
              2. 1843 में अंग्रेजो ने अंबाला में छावनी की स्थापना की
              3. 1857 की क्रांति की शुरुआत अंबाला छावनी से ही हुई थी
              4. 1857 में ही अम्बाला में सेंट पॉल चर्च की स्थापना हुई
              5. 1860 में हरियाणा में सबसे पहले डाक सेवा शुरू हुई थी
              6. 1885 में पहला समाचार पत्र जैन प्रकाश अंबाला से छपा था जिसे जिया लाल जैन ने निकाला था
              7. अंबाला का नामकरण 14 वी सदी में अंबा नामक राजपूत ने किया था
              8. अंबाला के प्राचीन नाम – साइंस सिटी, मिक्सी सिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, ट्विन सिटी
              9. अंबाला जिले की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी
              10. अंबाला में अंबा भवानी का मंदिर है
              11. अंबाला में अधिकतम काली मिटटी पायी जाती है
              12. अंबाला में अधिकतम सिचाईं नांगल सिचाईं परियोजना के तहत होती है
              13. अंबाला में एक शहीद स्मारक प्रस्तावित किया गया है 2018 में जिसका संबंध 1857 की क्रांति के शहीदों से है
              14. अंबाला में ऐतिहासिक नगर नारायणगढ़ है
              15. अंबाला में नदियाँ – घग्घर, टांगरी, मारकंडा
              16. अंबाला में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का उत्पादन होता है इसलिए अंबाला को विज्ञानं नगरी भी कहा जाता है
              17. अंबाला में शिवालिक पर्वत श्रृंखला है जो वर्षा का प्रमुख कारण है
              18. अंबाला में सबसे अधिक मसाले होते है और सबसे अधिक हल्दी होती है
              19. अंबाला में सेंट पॉल चर्च है
              20. अंबाला शहर की उत्पत्ति अंबालिका नाम से हुई
              21. आर्यो की राजधानी अंबाला हुआ करती थी
              22. उत्तर भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन अंबाला जंक्शन है
              23. ऐसा माना जाता है की अंबाला में आमों के बाग़ अधिक होने के कारण इसे अंबाला कहा जाने लगा
              24. नाथूराम गोडसे को फांसी की सजा अंबाला जेल में हुई थी
              25. नारायणगढ़ में किले का निर्माण सिरमौर की शासक लक्ष्मी नारायण ने करवाया था
              26. सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे अंबाला जिले से गुजरते है – NH-5, NH-44, NH-65, NH-152, NH-352
              27. सुंध पहले अंबाला में था लेकिंन अब यमुनानगर में है प्राचीन काल में सुंध एक व्यापारिक केंद्र था और सुंध में प्राचीन सिक्के मिले जो तोमर और चौहान वंश के थे
              28. हरियाणा में सबसे अधिक पक्की सड़के अंबाला में है

              यह भी पढ़ें :-

              इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'अम्बाला जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें अम्बाला जिले का सामान्य परिचय, अम्बाला जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी अम्बाला जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है.

              Tags : Ambala GK PDF, Haryana gk district wise pdf in hindi, Ambala district haryana gk in hindi, haryana district gk in hindi, Ambala district gk in hindi, Ambala zila gk in hindi, Ambala Pin code, Ambala population, Ambala jila gk questions, History of Ambala, Ambala District Haryana Samany Gyan Questions.
              Telegram GroupJoin Now


              Top Post Ad

              Below Post Ad