Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

जींद जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Jind District GK in Hindi| जींद जिला Haryana GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'जींद जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें जींद जिले का सामान्य परिचय, जींद का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल एवं इसके आलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को शामिल कर इस एक पोस्ट में पेश किया है। आप सभी इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े :-
जींद जिले की सम्पूर्ण जानकारी, Jind District GK in Hindi, जींद जिला Haryana GK in Hindi
जींद जिला दर्शन

    जींद जिले का सामान्य परिचय

    • जींद जिले की स्थिति : जींद जिला हरियाणा के मध्यवर्ती भाग में स्थित है। जींद जिले के उत्तर में कैथल, पश्चिम में फतेहाबाद एवं हिसार, उत्तर-पश्चिम में पंजाब एवं संगरूर, दक्षिण में रोहतक, पूर्व में पानीपत, उत्तर-पूर्व में करनाल तथा दक्षिण-पूर्व में सोनीपत जिले स्थित है।
    • जींद जिले का नाम जींद जयंती देवी के मंदिर के नाम पर पड़ा है।
    • जींद जिले के उपनाम/प्राचीन नाम - हॉर्ट ऑफ़ हरियाणा, जयंतपुरी, जयंती देवी नगर।
    • जींद जिले की स्थापना 01 नवंबर, 1966 को हुई थी।
    • जींद जिले का क्षेत्रफल : 2702 वर्ग किलोमीटर।
    • मुख्यालय : जींद
    • जींद जिले में सड़कों की लम्बाई : 1170 किलोमीटर।
    • जींद जिले की मुख्य फसले : गेहूं एवं चावल।

    2011 की जनगणना के अनुसार जींद जिले के आंकड़े

    • जींद जिले की जनसंख्या : 1332042
    • पुरुष जनसंख्या : 712254
    • महिला जनसंख्या : 619788
    • जींद का लिंगानुपात : 870
    • जनसंख्या घनत्व : 493 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।
    • साक्षरता दर : 72.7%
    • पुरुष साक्षरता दर : 82.5 %
    • महिला साक्षरता दर : 61.6

    सिरसा जिले का ऐतिहासिक परिदृश्य

    • जींद का किला - इस किले का निर्माण गणपतसिंह ने 1775 ईस्वी में करवाया था।
    • जींद जिले के प्रसिद्ध मंदिर - रानी का तालाब, भूतेश्वर मंदिर।
    • जींद के प्रमुख गुरुद्वारे - धमतान साहिब का गुरुद्वारा ( यह गुरुद्वारा जींद जिले के नरवाना उपखण्ड में स्थित है)
    • जींद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल : बुलबुल (जींद), हंसहैडर, हरियल (नरवाना), जामनी, पांडू-पिंडारा, धमतान साहिब, पुष्कर तीर्थ, बराह, हटकेश्वर आदि।

    जींद जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल

    • हटकेश्वर (सफीदों)
    • पाण्डु पिंडारा 
    • धमतान साहिब (नरवाना)
    • हंसहैडर (नरवाना)
    • पुष्कर तीर्थ
    • भूतेश्वर मंदिर
    • रामराय
    • वराह
    • जामनी (यहां पर महर्षि जमदग्नि ने तपस्या की थी)
    • सफीदों (नाग क्षेत्र नाम तीर्थ स्थल व सरोवर)

    जींद जिले के प्रमुख मेले/प्रसिद्ध मेले

    • बिलसर का मेला - यह मेला हंसहेडर में सोमवती अमावस्या को भरता है।
    • शिवजी के मंदिर का उत्सव - यह मेला भूरायण नामक स्थान पर सावन एवं फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में भरता है।
    • हटकेश्वर मेला - यह मेला जींद जिले के हाट गांव में सावन शुक्ल पक्ष के अंतिम रविवार को भरता है।
    • सच्चा सौदा मेला - यह मेला जींद जिले में सिंहपुरा क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर जी की याद में गुरुपर्व की पूर्णमासी को भरता है।
    • रामरायहृद का मेला - यह मेला रामराय में वैशाख व कार्तिक माह की पूर्णमासी को भरता है।
    • पाण्डु पिंडारा मेला - यह मेला जींद जिले के पिंडारा में प्रत्येक माह की अमावस्या को भरता है, यह मेला पिंडदान से सम्बंधित है।
    • धमतान साहिब का मेला - यह मेला जींद जिले के धमतान में हर महीने की अमावस्या को भरता है।

    जींद जिले में गाड़ी RTO कोड

    • HR-31 Jind (Private Vehicle)
    • HR-32 Narwana
    • HR-33 Safidon
    • HR-40 Assandh
    • HR-56 Jind (Commercial Vehicle)

    जींद जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

    • जींद का विद्रोह - जींद का विद्रोह 1814 ईस्वी में गुलाब सिंह के नेतृत्व में जींद जिले में हुआ था।
    • जींद जिले से 1857 की क्रांति के नेता - प्रतापसिंह।
    • सीसवाल सम्बंधित स्थल - खोखरी, कलायत, नरवाना, बरसाना।
    • जींद जिले के पुरातत्व स्मारक एवं संग्रहालय - जयंती पुरातत्व संग्रहालय (इसकी स्थापना 28 जुलाई 2007 को हुई), जींद का किला (1795)
    • सांसद दुष्यंत चौटाला एवं वीरेंद्र सिंह का सम्बंधित जींद जिले से है।
    • जींद जिला हरियाणा का न्यूनतम झाड़ियों वाला जिला है।
    • बीरबारा वन्य जीव सरंक्षण केंद्र - इसकी स्थापना 2007 में की गयी। यह लगभग 414 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
    • जींद जिला हरियाणा राज्य का सबसे अधिक भैंसे वाला जिला है।
    • गैंदा फूल उत्पादन में जींद जिला हरियाणा में प्रथम स्थान रखता है।
    • जींद जिले के उद्योग धंधे - लक्ष्मी फूड्स लिमिटेड, हरियाणा डेयरी डेवलपमेन्ट, चीनी व साईकिल कारखाने, हरियाणा डेयरी डेवलोपमेन्ट आदि।
    • जींद जिले के गांवों के नाम संगीत सुरों पर है।
    • हरियाणा का सर्वाधिक जिलों से घिरा हुआ जिला - जींद जिला।
    • चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में जींद जिले में की गयी।
    • कबड्डी अकादमी जींद जिले में स्थित है।
    • जींद जिले से होकर कोई भी नदी नहीं बहती है।
     यह भी पढ़ें :- 
    आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Zila Darshan" की श्रृंखला में 'जींद जिला दर्शन' को कम्पलीट किया है। इसमें जींद जिले का सामान्य परिचय, जींद का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल एवं इसके आलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को शामिल कर इस एक पोस्ट में पेश किया है।
    Tags : Jind District GK in Hindi, Jind Zila GK, Jind District Hariyana, Hariyana ka gk, Hariyana GK District wise pdf in hindi, jind to jaipur, jind to delhi, jind district villages, jind haryana map, jind haryana pin code, heart of haryana, history of jind, population of jind district.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad