Telegram GroupJoin Now
जालोर दुर्ग/किला : आज की इस पोस्ट में "जालोर दुर्ग/जालोर का किला" पर विस्तृत लेख लिखा गया है। Jalore Ka Kila History in Hindi - इसमें जालोर दुर्ग का इतिहास, जालोर का युद्ध कब हुआ, जालोर दुर्ग के अपना, जालोर के चौहान शासक कान्हड़देव चौहान, जालोर दुर्ग कब व किसने बनाया, जालोर दुर्ग के अन्य दर्शनीय स्थल आदि शामिल किये गए है। आप इसको पूरा जरूर पढ़ें:-
![]() |
जालोर दुर्ग |
जालोर दुर्ग का इतिहास
- जालौर दुर्ग के उपनाम- सुवर्णगिरी दुर्ग, कांचनगिरी दुर्ग, जालंधर दुर्ग, सोनगिरी दुर्ग, जलालाबाद दुर्ग, सोनारगढ़ दुर्ग, जाबालीपुर आदि।
- जालौर में सुकड़ी नदी के निकट सुवर्णगिरि पहाड़ी पर बना यह दुर्ग पश्चिमी राजस्थान का सबसे प्राचीन व सबसे सुदृढ़ दुर्ग है।
- जालौर दुर्ग में चामुंडा माता, जोगमाया माता का मंदिर स्थित है। इनके साथ-साथ इस किले में अलाउद्दीन खिलजी एवं मलिक साहब की दरगाह/मस्जिद, परमार कालीन कीर्ति स्तम्भ स्थित है।
- जालौर दुर्ग के बारे में हसन निजामी ने कहा है, कि यह एक ऐसा किला है, जिसका दरवाजा कोई भी आक्रमणकारी खोल नहीं सका।
- औझा के अनुसार इस दुर्ग का निर्माण परमारों ने करवाया था। दशरथ शर्मा के अनुसार इस दुर्ग का निर्माण प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने सुकड़ी नदी के किनारे करवाया था।
- जालोर दुर्ग का साका/जालोर का युद्ध - सन 1311 ईसवी में अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया था। उस समय वहां का शासक का कान्हड़देव था। अलाउद्दीन खिलजी हर तरीके से दुर्ग को फतह करने में नाकाम रहा था। फिर उन्होंने कान्हड़देव के सेनापति दहिया बिका को लालच देकर गुप्त रास्तों का पता कर जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया। जिसमें कान्हड़देव वीरगति को प्राप्त हुए थे तथा उनके पुत्र वीरमदेव ने अपनी कुलदेवी आशापुरा माता के सामने कटार घोंप कर आत्महत्या कर दी थी। इस प्रकार इन वीरों ने केसरिया किया था तथा कान्हड़देव की रानी जैतल दे जोहर किया था। इसके बाद अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर का नाम बदलकर जलालाबाद रखा था।
यह भी पढ़ें:-
- राजस्थान के लोक देवता
- राजस्थान की लोक देवियां
- राजस्थान के प्रमुख मेले
- चित्तौड़गढ़ किले का इतिहास
- कुम्भलगढ़ किले का इतिहास
- रणथम्भौर किले का इतिहास
आज की इस पोस्ट में "जालोर दुर्ग/जालोर का किला" पर विस्तृत लेख लिखा गया है। Jalore Ka Kila History in Hindi - इसमें जालोर दुर्ग का इतिहास, जालोर का युद्ध कब हुआ, जालोर दुर्ग के अपना, जालोर के चौहान शासक कान्हड़देव चौहान, जालोर दुर्ग कब व किसने बनाया, जालोर दुर्ग के अन्य दर्शनीय स्थल आदि शामिल किये गए है।
Tags : Jalore Durg History in Hindi, jalore durg ka rahasya, jalore kile ka rahasya, jalore fort history gk in hindi, jalore fort entry temple distance hotel tiger image photo.