Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन पर पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के अति महत्वपूर्ण टॉपिक "राजस्थान की पशु सम्पदा" पर आधारित सभी प्रकार के प्रश्न जो पिछले एग्जाम्स में पूछे गए उन सभी को कलेक्ट कर इस एक पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए पेश किये गए है। इसमें पशु सम्पदा से सम्बंधित हर संभव सभी प्रश्नोत्तर को शामिल करने की कोशिश की है। इसमें Previous Year's Rajasthan GK Question in Hindi में दिए गए है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें:-
 pashu sampada, Rajasthan Ki Pashu Sampda, Rajasthan me pashu sampada
राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन

राजस्थान की पशु सम्पदा/पशुधन Previous Year Rajasthan GK Questions

  • राजस्थान में कुकुट पालन प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है - अजमेर जिले में।
  • थारपारकर गाय की नस्ल राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है - बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में।
  • मगरा भेड़ की नस्ल है।
  • पशु गणना 2012 के अनुसार राज्य का पशुधन देश के कुल पशुधन का कितना प्रतिशत है : 11.27% 
  • मालवा, नाली, मालपुरी तथा सोनारी में से कौन सी भेड़ की नस्ल नहीं है - मालवी (मालवी ऊंट की नस्ल है) 
  • राजस्थान में 19वीं पशु गणना किस वर्ष प्रारंभ की गई - 2012 में। 
  • थारपारकर गाय की नस्ल राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र में (बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले) में पाई जाती है।
  • गिर गाय की नस्ल राजस्थान के दक्षिण पूर्व मध्यवर्ती क्षेत्र में पाई जाती है।
  • किस जिले में न्यूनतम भेड़ें पाई जाती है - धौलपुर जिले में।
  • केंद्रीय ऊंट प्रजनन केंद्र कहां स्थित है - जोहड़बीड, बीकानेर में।
  • राठी गाय की नस्ल राजस्थान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र (गंगानगर, बीकानेर जिलों ) ने पाई जाती है।
  • कांकरेज गाय की नस्ल राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र (बाड़मेर, जालौर, सिरोही जिलों) में पाई जाती है।
  • मुर्रा भैंस की नस्ल है।
  • कांकरेज गोवंश की नस्ल है।
  • सिरोही बकरी की नस्ल है।
  • राजस्थान की मेरिनो चोकला (शेखावटी) भेड़ को कहा जाता है।
  • तंग, मोरखा, गोरबंद, व पिलाण क्या है - ऊंट के सजावट की वस्तुएं।
  • मालाणी किसकी नस्ल है - घोड़ा की।
  • राजस्थान में पशुधन के लिए निशुल्क दवा योजना कब प्रारंभ की गई - वर्ष 2012 में।
  • पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल झकराना, सिरोही एवं मारवाड़ी नस्लें किससे संबंधित है - बकरियों से संबंधित है।
  • कौनसी भैंस के सींग छोटे व जलेबी के आकार के मुड़े हुए होते हैं - मुर्रा भैंस के।
  • राष्ट्रीय पशु नस्ल सुधार केंद्र कहां स्थित है - श्रीगंगानगर जिले में स्थित है।
  • केंद्रीय भेड़ नस्ल सुधार केंद्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है।
  • कुल पशुधन की संख्या की दृष्टि से राज्य का कौन सा जिला प्रथम स्थान रखता है - बाड़मेर जिला।
  • भारत सरकार द्वारा किस संभावित स्थान को चीता पुनर्वास योजना के लिए चुना गया है - शाहगढ़ (जैसलमेर)
  • राजस्थान में पाई जाने वाली ऊँट की नस्लें कौन सी है - नाचना, केसवाल, काछी आदि।
  • राजस्थान के पशुधन में किस जानवर का प्रतिशत सर्वाधिक है - बकरियां।
  • बीकानेरी, जैसलमेरी, मारवाड़ी तथा पुंगल किसकी नस्ल है - भेड़ की।
  • राजस्थान में भेड़ों की कितनी नस्ले पाई जाती है - 8 नस्लें।
  • राजस्थान में भेड़ ऊन प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है - जोधपुर में।
  • केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड जोधपुर में स्थित है।
  • नागौर का 'सुहालक क्षेत्र' देशभर में किसके लिए प्रसिद्ध है - बैलों के लिए।
  • राज्य में ऊंट प्रजनन का कार्य किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा।
  • पशु गणना 2012 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान राज्य में कुल पशुधन कितना है : 577.32 लाख। 
  • चोकला नस्ल की भेड़ें राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है - सीकर एवं झुंझुनू (शेखावटी क्षेत्र) में पाई जाती है। 
  • रेवड़ क्या है - पशुओं का झुंड।
  • राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केंद्र कहां स्थापित है - वल्लभनगर (उदयपुर) में।
  • राज्य में सर्वाधिक घोड़े बाड़मेर में पाए जाते हैं।
  • राज्य में न्यूनतम घोड़े बीकानेर में पाए जाते हैं।
  • कौन सा स्थान राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रम के अधीन पशु आहार संयंत्र से संबंधित है - तबीजी, अजमेर।
  • केंद्रीय ऊन विश्लेषण प्रयोगशाला बीकानेर में स्थित है।
  • राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - बीकानेर में।
  • राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - केरु, जोधपुर में।
  • पीवणा किस जीव की प्रजाति है - सांप की।
  • राजस्थान में भैंस की मुख्य पांच नस्लें को कौन सी है - मुर्रा, जाफराबादी, मुरादाबादी, भदावरी तथा नागपुरी।
  • गाय की सर्वश्रेष्ठ नस्ल कौन सी है -राठी।
  • श्वेत क्रांति के जनक किन्हे कहा जाता है - वर्गीज कुरियन को।

 यह भी पढ़ें :- 
Tags: राजस्थान में पशु सम्पदा/पशुधन, rajasthan gk, pashu sampada, Rajasthan Ki Pashu Sampda, Rajasthan me pashu sampada, rajasthan ki pshu sampda, rajasthan ke pashu sampada, rajasthan me pashu sampda, rajasthan gk in hindi, rajasthan pashu sampada.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad