Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi - 03 February, 2020 Current Affairs (02 व 03 फरवरी, 2020 करेंट अफेयर्स)

Telegram GroupJoin Now


आज के इस पोस्ट में 'फरवरी माह 2020 करंट अफेयर्स' की श्रृंखला में भारत और विश्व के विभिन्न मुद्दों पर आधारित 2 फरवरी 2020 करंट अफेयर्स तथा 3 फरवरी 2020 करंट अफेयर्स '02 February Current Affairs and 03 February Hindi Current Affairs' को शामिल किया गया है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं, डेली करंट अफेयर्स, विदेश और भारत सरकार की नीतियां, खेल गतिविधियां, पुरस्कार एवं दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की गई।
02 February Current Affairs and 03 February Hindi Current Affairs
03 फरवरी, 2020 करेंट अफेयर्स

02 फरवरी, 2020 करेंट अफेयर्स

  • बजट 2020 में वित्त मंत्री ने कितने लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की है - 5 लाख तक।
  • लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी को किस कमान में जीओसी-इन-सी के पद पर नियुक्त किया है - उत्तरी कमान में।
  • हाल ही में किस देश ने सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है - नेपाल।
  • ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले ऑस्ट्रिया के कौनसे खिलाड़ी बन गए हैं - पहले।
  • नाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने पर भारतीय पहलवान रविंद्र कुमार पर कितने वर्ष का बैन लगाया है - 4 वर्ष का।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और किस कंपनी ने लोगों को कोरोनावायरस से संबंधित अफवाहों से बचाने के लिए एसओएस अलर्ट फीचर लॉन्च किया है - गूगल।
  • वर्ल्ड की सबसे उम्रदराज महिला होने का दावा करने वाली फातिमा मिरजोकुलोवा का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है - 126 वर्ष की आयु में।
  • हाल ही में किस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को पीसीबी की प्रभावशाली क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है - इकबाल कासिम को।
  • रूस के डेविड परवयन ने हाल ही में कौन सा जिब्राल्टर मास्टर्स खिताब जीत लिया है - 18 वां 
  • कोरोना वायरस के कारण किस देश में होने वाला पहला बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट टाल दिया गया है - चीन।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नो-योर-कस्टमर (केवाईसी) मानदंडों का उल्लंघन करने पर किस बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है - एचडीएफसी बैंक पर।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने कार्यकारी निदेशक पद से किस व्यक्ति को मौद्रिक नीति समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है - जनक राज को।
  • विश्व का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र किस राज्य में स्थापित किया गया है - तेलंगाना में।
  • हाल ही में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2020 के किस संस्करण का उद्घाटन किया गया है - 16  वां।
  • असम राइफल्स ने किस राज्य में युद्ध स्मारक का निर्माण किया है - नागालैंड में।
  • 34 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2020 किस शहर में आयोजित किया जाएगा - फरीदाबाद में।
  • प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीतने वाले पहले हॉकी खिलाड़ी कौन है - रानी रामपाल।

03 फरवरी, 2020 करेंट अफेयर्स

  • भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का बजट कितना कर दिया गया है - 600 करोड़ रूपए।
  • बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम के लिए किस अमेरिकी महिला ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है - मिशेल ओबामा ने।
  • मोहम्मद अनास याहिया किस खेल से संबंधित है - भारतीय धावक।
  • खेल मंत्रालय को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं - 2826.12 करोड रुपए।
  • हर साल 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौनसा दिवस मनाया जाता है - वर्ल्ड वेटलैंड्स डे।
  • हाल ही में किसे अमेरिकी आईटी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (आईबीएम) ने अपना नया सीईओ बनाने की घोषणा की है - अरविंद कृष्णा को।
  • शुभमन गिल किस खेल से संबंधित है - क्रिकेट से।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब किसने जीता है - राजीव राम और जॉय सलिसबरी ने।
  • हाल ही में कौन अमेरिका के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली 18वीं खिलाड़ी बनी है - सोफिया केनिन।
  • वर्ष 2019-20 वुहान कोरोनावायरस एक बीमारी है 'वुहान कोरोनावायरस' में वुहान क्या है - वुहान चीन के हुबेई प्रांत का एक शहर है।
  • हाल ही में किस राज्य ने देश की पहली फल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है - आंध्र प्रदेश।
  • किस राष्ट्रपति ने नए संयुक्त राज्य अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा समझौते पर हस्ताक्षर किए है - डोनाल्ड ट्रंप ने।
  • भारत में विश्व कुष्ठ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है - 30 जनवरी को।
  • तुषार कांजीलाल का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे - लेखक।
 यह भी पढ़ें:-
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad