Telegram GroupJoin Now
आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए भारत एवं विश्व के विभिन्न मुद्दों पर आधारित 30 जनवरी 2020 करंट अफेयर्स '30 January 2020 Current Affairs in Hindi' को शामिल किया गया है। करंट अफेयर्स के यह प्रश्न-उत्तर आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसमें आप सभी पाठकों को डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, विदेश और भारत सरकार की नीतियां, पुरस्कार, खेल गतिविधियां, दिन एवं दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
![]() |
30 January, 2020 Current Affairs |
30 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- टाइकॉन अवार्ड समारोह में किस उद्योगपति को टाइकॉन मुंबई 2020 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है - रतन टाटा को।
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुना है - संविधान।
- अमेरिकी प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने वर्ष 2019 के लिए विश्व के प्रमुख कितने हजार उद्योगों की सूची जारी की है : 2000
- अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में किस कंपनी का मुनाफा 11.50% बढ़कर 22.2 अरब डॉलर पहुंच गया है - एप्पल कंपनी का।
- भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने 6 दिन तक चलने वाली बर्लिन साइकिलिंग टूर्नामेंट में कौन सा मेडल जीता है - गोल्ड मेडल।
- हाल ही में किसने अफ्रीकी चीते को भारत में उचित स्थान पर रखने की अनुमति दे दी है - सुप्रीम कोर्ट ने।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए किसे शिक्षा मंत्री बनाया है - जगरनाथ महतो को।
- भारत का कौन सा राज्य नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है - पश्चिम बंगाल।
- नीरज चोपड़ा ने एसीएनई लीग में कितने मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है - 87.86 मीटर।
- महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर T-20 में विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा कितने रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं - 1126 रन।
- केरल मीडिया अकादमी द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय पुरस्कार में उत्कृष्ट मीडिया व्यक्ति के रूप में किसे चुना गया - एन. राम।
- नमामि गंगे मिशन के तहत पांच दिवसीय गंगा यात्रा किस राज्य में शुरू हुई है - उत्तर प्रदेश राज्य में।
- सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 किस राज्य ने जीता है - उत्तराखंड राज्य ने।
- ओप्पो ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोगी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है - आईआईटी हैदराबाद के साथ।
- प्रधानमंत्री मार्जन सारेक ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है, वह किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री है - स्लोवेनिया के।
- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने 'गति' पोर्टल लॉन्च किया है - केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन और लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने।
- तीसरा वैश्विक आलू सम्मेलन 2020 किस शहर में आयोजित किया गया है - गांधीनगर (गुजरात) में।
- 2018-19 में सब्जी उत्पादन में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है - पश्चिम बंगाल राज्य ने।
- हाल ही में वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह सिंधु को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है - अमेरिका में।
- गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है - असम राज्य की।
- शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल थानी को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है - कतर।
- किस विश्वविद्यालय ने हाल ही में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की है - कोलकाता विश्वविद्यालय।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस खेल से जुड़ी हुई थी - हॉकी।
- भारत सरकार और असम की राज्य सरकार ने हाल ही में किस आदिवासी समूह के साथ त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर किए है - बोडो।
यह भी पढ़ें:-
आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए 30 जनवरी 2020 करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, Today's Current Affairs in Hindi, डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर, One Liner Current Affairs Questions in Hindi, करंट अफेयर्स प्रश्न 2020 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए है। आप इसको पढ़कर कमेंट करके जरूर बताये कि आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी।