आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए भारत एवं विश्व के विभिन्न मुद्दों पर आधारित 31 जनवरी 2020 करंट अफेयर्स ' 31 January 2020 Current Affairs in Hindi' को शामिल किया गया है। करंट अफेयर्स के प्रश्न विभिन्न प्रकार के आगामी एग्जाम के लिए बहुत ही उपयोगी होंगे। इसमें डेली करंट अफेयर्स, केंद्र और राज्य सरकार की योजना, पुरस्कार, विदेश और भारत सरकार की नीतियां, खेल गतिविधियां, दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की गई है।
31 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया - सुनील मेहता को।
- प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने 'भुवन पंचायत V-3' वेब पोर्टल किस शहर में लॉन्च किया है - बेंगलुरु में।
- हाल ही में किस राज्य में विधान परिषद भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया - आंध्र प्रदेश राज्य में।
- भारत-ब्राजील व्यापार मंच किस शहर में आयोजित किया गया - नई दिल्ली में।
- किस राज्य सरकार ने एक आभासी पुलिस स्टेशन का शुभारंभ किया है - उड़ीसा राज्य सरकार ने।
- कतर का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया - शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल थानी को।
- किस देश ने यूरोपीय संघ से देश के अलग होने को चिन्हित करने के लिए एक नया 50 पेंस सिक्का का अनावरण किया है - ब्रिटेन ने।
- 'हरित रत्न पुरस्कार 2019' से किस व्यक्ति को सम्मानित किया गया - एन कुमार को।
- भारत का पहला अंडर वाटर मेट्रो किस शहर में स्थापित किया जाएगा - कोलकाता में।
- भारत के किस राज्य में आयोजित तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया है - गुजरात में।
- हाल ही में कौनसे फुटबॉल खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोवर्स हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं - क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
- भारत ने इतिहास में पहली बार किस देश में हाल ही में T-20 सीरीज जीती है - न्यूजीलैंड में।
- भारत की सेलर नेत्रा कुमानन ने अमेरिका में इतिहास रचते हुए लेजर रेडियल इवेंट में कौन सा मेडल जीता है - ब्रॉन्ज मेडल।
- चीन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक इंडोर चैंपियनशिप को कोरोना वायरस के कारण अब किस वर्ष करने की घोषणा की गई - 2021 में।
- गार्बिन मुगुरूजा और सोफिया केनिन ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के फाइनल में पहुंचने के साथ कौन सी बार किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची है - पहली बार।
- पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद मुनफ का हाल ही में कितने साल की उम्र में निधन हो गया है - 84 साल की उम्र में।
- महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया है, उन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था - अर्जुन पुरस्कार से।
- भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी बाला देवी ने स्काटलैंड के रेंजर्स एफसी फुटबॉल क्लब के साथ कितने महीने का करार करने की घोषणा की है - 18 महीने का।
- हाल ही में भारत किस देश के साथ 'सम्प्रति' संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है - बांग्लादेश के साथ।
- हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश में ऑपरेशन वेनिला को शुरू किया है - मेडागास्कर में।
- हाल ही में किस राज्य में असम राइफल्स द्वारा 357 शहीदों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण किया गया - नागालैंड में।
- 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन कहां किया जाएगा - फरीदाबाद (हरियाणा) में।
- हाल ही में किस राज्य ने बजट निर्माण में प्रथम स्थान हासिल किया है - असम ने।
- हाल ही में नीति आयोग की एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की सूची में किस शहर ने प्रथम स्थान हासिल किया है - चंदोली (उत्तर प्रदेश)
- हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व का दूसरा बड़ा हथियार उत्पादक देश कौन सा है - चीन।
- विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस किस दिन मनाया जाता है - 30 जनवरी को।
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि किस दिन मनाई जाती है - 30 जनवरी को।
- भारतीय रेल ने कितने रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कॉरिडोर चयनित किए हैं - छ: रूटों पर।
- भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में अपनी रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है - थाईलैंड में।
- हाल ही में कौनसी मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई है - साइना नेहवाल।
यह भी पढ़ें:-
आज की इस पोस्ट में Today's Current Affairs - 30 जनवरी 2020 करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, One Liner Hindi Current Affairs, करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 2020, Daily Current Affairs in Hindi को शामिल किया गया है।