Telegram GroupJoin Now
आज की इस पोस्ट में 'फरवरी माह 2020 करंट अफेयर्स' की श्रृंखला में भारत एवं विश्व के विभिन्न मुद्दों पर आधारित 1 फरवरी 2020 करंट अफेयर्स '01 February 2020 Current Affairs in Hindi' को शामिल किया गया है। इसमें डेली करंट अफेयर्स, केंद्र और राज्य सरकार की योजना, विदेश और भारत सरकार की नीतियां, पुरस्कार, खेल गतिविधियां, दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की गयी।
![]() |
01 जनवरी, 2020 करेंट अफेयर्स |
01 फरवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- हाल ही में किसने भारत समेत कई देशों में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किया है - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने।
- मेडागास्कर में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किसने ऑपरेशन वनीला की शुरुआत की है - भारत ने।
- अमेरिका की किस आईटी कंपनी ने भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा को नया सीईओ बनाने की घोषणा की है - आईबीएम।
- भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल किस अवार्ड से सम्मानित की जाने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गई है - वर्ल्ड गेम्स अथिलीट ऑफ द ईयर।
- क्रिस्टिना म्लादेनोविच और टिमिया बाबोस की जोड़ी ने सु-बेई और स्ट्रीकोवा को हराकर कौन सी बार विमिंस डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है - दूसरी बार।
- हाल ही में किस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 24 * 7 'आईबॉक्स' नाम से नई सेल्फ सर्विस डिलीवरी सुविधा लॉन्च की है - आईसीआईसीआई बैंक ने।
- केंद्र सरकार ने किस राज्य के खतरनाक उग्रवादी समूह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोडोलैंड के साथ एक शांति समझौता किया है - असम राज्य के।
- हाल ही में किस कंपनी ने कोरोनावायरस के चलते चीन में स्थित अपने दफ्तर को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है - गूगल कंपनी ने।
- लियोनेल मेसी स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में कितने मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं - 500 मैच।
- एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय मूल की गीता सभरवाल को किस देश में रेजीडेंट कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है - थाईलैंड में
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने एक पुस्तक रिलेंटलेस का विमोचन किया है यह पुस्तक किसकी आत्मकथा है - यशवंत सिन्हा की।
- हाल ही में टेक महिंद्रा ने किस शहर में गूगल क्लाउड उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की है - हैदराबाद में।
- भारतीय रेलवे ने किस शहर में भारत का पहला सरकारी अपशिष्ट से उर्जा उत्पादन संयंत्र प्रारंभ किया है - भुवनेश्वर में।
- विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) ने किस शहर में किया है - दिल्ली में।
- प्रलय पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस किस तिथि को मनाया जाता है - 27 जनवरी को।
- बीटिंग द रिट्रीट समारोह किस शहर में आयोजित किया जाता है - दिल्ली में।
- किस शब्द को वर्ष 2019 के ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द के रूप में नामित किया गया - संविधान को।
यह भी पढ़ें:-
- 31 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- 30 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- 29 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- 28 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स
- 27 जनवरी, 2020 करंट अफेयर्स