Telegram GroupJoin Now
आज की इस पोस्ट में हिंदी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण टॉपिक 'पर्यायवाची शब्द' को अच्छी तरह से करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थिओं को अक्सर इस टॉपिक से सम्बंधित सवालों में दिक्क्त आती हैं, उनको इन सभी के इतने ज्यादा अर्थ एक साथ याद नहीं हो पाते है। मैं आप सभी को एक सुझाव दूंगी कि आप इनको रटने की कोशिश नहीं करें। आप इनको बार-बार पढ़ें। धीरे-धीरे आपको यह याद होने लगेगा।
![]() |
पर्यायवाची शब्द |
पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?
पर्यायवाची शब्द का अर्थ :- समान अर्थ वाले शब्द। पर्यायवाची शब्द किसी भी भाषा की सबलता को दर्शाते है। जिस भाषा में पर्यायवाची शब्द जितने अधिक होंगे, यह भाषा उतनी ही सबल एवं सशक्त होगी। इस दृष्टि से संस्कृत सर्वाधिक सम्पन्न भाषा है। भाषा में पर्यायवाची शब्दों के प्रयोग से पूर्ण अभिव्यक्ति की क्षमता आती है। पर्यायवाची शब्द को प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहते है।
'अ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- अंक के पर्यायवाची शब्द - गिनती, संख्या, क्रमांक, चिह्न, निशान, छाप।
- अंकुर के पर्यायवाची शब्द - कोंपल, कल्ला, कलिका, गाभ, अँखुवा।
- अंकुश के पर्यायवाची शब्द - दबाव, नियंत्रण, प्रतिबंध, रोक, रूकावट।
- अंग के पर्यायवाची शब्द - अंश, काया, भाग, हिस्सा, अवयव, खंड, घटक, टुकड़ा, शरीर, देह, तन, कलेवर, उपांश।
- अग्नि के पर्यायवाची शब्द - आग, अनल, पावक, कृशानु, जातवेद, वैश्वानर, रोहिताश्व, हुताशन, दहन, अरुण।
- अंचल के पर्यायवाची शब्द - छोर, पल्लू, अंत, प्रदेश, आँचल, किनारा, क्षेत्र।
- अचानक के पर्यायवाची शब्द - एकाएक, अनायास, अकस्मात, दैवयोग।
- अटल के पर्यायवाची शब्द - अडिग, स्थिर, पक्का, अचल, निश्चल, गिरि, नग।
- अठखेली के पर्यायवाची शब्द - कौतुक, खेल-कूद, उछल-कूद, चुलबुलापन, हंसी-मजाक।
- अमृत के पर्यायवाची शब्द - अमिय, पीयूष, सुधा, अमी, सोम, सुरभोग, शुभा, जीवनोदक।
- अयोग्य के पर्यायवाची शब्द - योग्यताहीन, नालायक, नाकाबिल।
- अभिप्राय के पर्यायवाची शब्द - प्रयोजन, तात्पर्य, आशय, मतलब, अर्थ, मंशा, विचार।
- अर्जुन के पर्यायवाची शब्द - भारत, पार्थ, धनंजय, गुडाकेश, सहस्रार्जुन।
- अवज्ञा के पर्यायवाची शब्द - अनादर, तिरस्कार, अपमान, अवमानना, अवहेलना, तौहीन।
- असुर के पर्यायवाची शब्द - निशाचर, दैत्य, दानव, राक्षस, रजनीचर, दनुज, तमीचर, यातुधान।
- अवरोध के पर्यायवाची शब्द - रुकावट, व्यवधान, अड़ंगा, विघ्न।
- अतिथि के पर्यायवाची शब्द - मेहमान, अभ्यागत, नातेदार, पहुना, आगंतुक, रिश्तेदार।
- अतीत के पर्यायवाची शब्द - पूर्वकाल, गत, भूतकाल, विगत।
- अनाज के पर्यायवाची शब्द - अन्न, गल्ला, शस्य, खाद्यान्न, धान्य।
- अनाड़ी के पर्यायवाची शब्द - अकुशल, मुर्ख, अनजान, नौसिखिया, अज्ञानी, अनभिज्ञ, अल्पज्ञ, अपटु, अदक्ष।
- अनार के पर्यायवाची शब्द - वल्कफल, दाड़िम, रामबीज, सुनील, मणिबीज, बिदाना।
- अनिष्ट के पर्यायवाची शब्द - नुकसान, हानि, अमंगल, बुरा, अपकार, अहित।
- अनुकम्पा के पर्यायवाची शब्द - दया, मेहरबानी, कृपा, करम।
- अनुपम के पर्यायवाची शब्द - सुंदर,अद्वितीय, अनोखा, अतुल, अपूर्व, अद्भुत, अनूठा, विचित्र, विलक्षण।
- अनुसरण के पर्यायवाची शब्द - नकल, अनुगमन, अनुकृत।
- अपमान के पर्यायवाची शब्द - अनादर, निरादर, अवज्ञा, तिरस्कार, उपेक्षा, बेइज्जती, अवमान।
- अप्सरा के पर्यायवाची शब्द - परी, अरुणप्रिया, देवांगना, दिव्यांगना, देवबाला, देवकन्या।
- अभय के पर्यायवाची शब्द - निडर,निर्भय, निर्भीक, साहसी, निश्चिन्त।
- अभिजात के पर्यायवाची शब्द - कुलीन, खानदानी, उच्च, श्रेष्ठ, सुजात, पूज्य।
- अभिज्ञ के पर्यायवाची शब्द - जानकर, परिचित, ज्ञाता, विज्ञ।
- अभिमान के पर्यायवाची शब्द - गौरव, नाज, दर्प, घमंड, अस्मिता, अहंकार, मान, मिथ्याभिमान, स्वाभिमान।
- अभियोग के पर्यायवाची शब्द - दोषारोपण, कसूर, अपराध, गलती, आरोप, इल्जाम, आक्षेप, दोषारोपण।
- अभिलाषा के पर्यायवाची शब्द - कामना, आकांक्षा, ईप्सा, लालसा, मनोकामना, मनोरथ, इच्छा, ईहा, चाह।
- अभ्यास के पर्यायवाची शब्द - पुनरावृति, दोहराना, रियाज, मश्क।
- अमर के पर्यायवाची शब्द - अविनाशी, अक्षर, मृत्युंजय, अक्षय, अनश्वर।
- आमिर के पर्यायवाची शब्द - धनी, धनवान, पैसेवाला, सम्पन्न।
- अनंत के पर्यायवाची शब्द - अगणित, बेशुमार, असंख्य, अपरिमित।
'आ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- आलोचना के पर्यायवाची शब्द - टिप्पणी, समालोचना, समीक्षा, टीका, नुक्ताचीनी।
- आरम्भ के पर्यायवाची शब्द - श्रीगणेश, सूत्रपात, आरम्भ, उपक्रम, शुरुआत।
- आवश्यक के पर्यायवाची शब्द - अनिवार्य, बाध्यकरी, अपरिहार्य, जरूरी।
- आदि के पर्यायवाची शब्द - प्रथम, आरम्भिक, आदिम, पहला।
- आपत्ति के पर्यायवाची शब्द - विपदा, मुसीबत, आपदा, विपत्ति।
- आकाश के पर्यायवाची शब्द - नभ, आसमान, गगन, अम्बर, व्योम, शून्य, पुष्कर, दिव।
- आचरण के पर्यायवाची शब्द - चरित्र,आदत, सदाचार, शिष्टाचार, व्यवहार, बर्ताव।
- आडम्बर के पर्यायवाची शब्द - पाखंड, प्रपंच, दिखावा, ढकोसला, ढोंग।
- आँख के पर्यायवाची शब्द - अक्षि, नेत्र, लोचन, दृग, चक्षु, ईक्षण, विलोचन, प्रेक्षण, दृष्टि।
- आंगन के पर्यायवाची शब्द - प्रांगण, अँगना, सहन, बगड़, अजिर, बाखर।
- आम के पर्यायवाची शब्द - रसाल, अमृतफल, अम्ब, आम्र, फलराज, पिकबंधु, सहकार, मधुरासव।
- आनंद के पर्यायवाची शब्द - आमोद, प्रमोद, उल्लास, विनोद, सुख, आहलाद, हर्ष।
- आशा के पर्यायवाची शब्द - उम्मीद, आस, तवक्को।
- आशीर्वाद के पर्यायवाची शब्द - आशीष, शुभाशीष, आशीर्वचन, दुआ, शुभकामना, मंगलकामना।
- आश्चर्य के पर्यायवाची शब्द - अचम्भा, अचरज, हैरानी, विस्मय, ताज्जुब।
- आहार के पर्यायवाची शब्द - भोजन, खुराक, भक्ष्य, भोज्य, खाना।
- आस्था के पर्यायवाची शब्द - विश्वास, कदर, महत्व, आदर।
- आंसू के पर्यायवाची शब्द - अश्रु, नयननीर, नेत्रनीर, नयनजल, नेत्रवारि।
'इ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- इंदिरा के पर्यायवाची शब्द - लक्ष्मी, कमला, रमा, श्री।
- इन्द्र के पर्यायवाची शब्द - महेंद्र, मधवा, सुरेंद्र, सुरेश, देवराज, पाकरिपु, पाकशासन, पुरंदर।
- इच्छा के पर्यायवाची शब्द - लालसा, ईहा, ईप्सा, आकांशा, अभिलाषा, कामना, चाह, मनोरथ, मनोकामना।
- इंद्राणी के पर्यायवाची शब्द - शची, इंद्रा, पौलोमी, शतावरी, पुलोमजा, इन्द्रवधू, महेन्द्री।
- इनकार के पर्यायवाची शब्द - अस्वीकृति, निषेध, प्रत्याख्यान, मनाही।
- इच्छुक के पर्यायवाची शब्द - अभिलाषी, आतुर, लालायित, उत्कण्ठित।
- इशारा के पर्यायवाची शब्द - संकेत, निर्देश, इंगित।
- इंद्रधनुष के पर्यायवाची शब्द - देवलोक, अमरावती, सुरपुर, इंद्रलोक, देवेन्द्रपुरी।
'ई' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ईख के पर्यायवाची शब्द - गन्ना, रसडंड, रसाल, रसद, पेंड़ी।
- ईमानदार के पर्यायवाची शब्द - सच्चा, निष्कपट,सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण।
- ईश्वर के पर्यायवाची शब्द - परमात्मा, ओम, अलख, अज, अगोचर, जगदीश, परमेश्वर, ईश, ब्रह्म, अनादि।
- ईर्ष्या के पर्यायवाची शब्द - मत्सर, द्वेष, जलन, डाह, कुढ़न, स्पर्द्धा।
'उ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- उचित के पर्यायवाची शब्द - ठीक, वाजिब, सही, उपयुक्त।
- उदाहरण के पर्यायवाची शब्द - मिसाल, नमूना, दृष्टान्त, उद्धरण।
- उत्सुक के पर्यायवाची शब्द - आतुर, उत्कण्ठित, उत्कर्ण, रूचि, रुझाना।
- उत्साह के पर्यायवाची शब्द - जोश, उमंग, हौसला, उत्तेजना।
- उत्सव के पर्यायवाची शब्द - समारोह, आयोजन, पर्व, त्योहार।
- उत्पात के पर्यायवाची शब्द - दंगा, उपद्रव, हुड़दंग।
- उद्देश्य के पर्यायवाची शब्द - प्रयोजन, ध्येय, लक्ष्य, निमित, मकसद, हेतु।
- उन्मूलन के पर्यायवाची शब्द - निरसन,अंत।
- उपकार के पर्यायवाची शब्द - परोपकार,भलाई, अच्छी, नेकी, कल्याण, हित।
- उपस्थित के पर्यायवाची शब्द - विध्यमान, ,हाजिर, प्रस्तुत।
- उत्कृष्ट के पर्यायवाची शब्द - उत्तम, प्रवर, प्रकृष्ट, श्रेष्ठ।
- उपमा के पर्यायवाची शब्द - तुलना, सादृश्य, समानता, मिलान।
- उपासना के पर्यायवाची शब्द - पूजा, आराधना, अर्चना, सेवा।
- उजाला के पर्यायवाची शब्द - प्रकाश, आलोक, ज्योति, प्रभा।
- उद्यम के पर्यायवाची शब्द - परिश्रम, श्रम, मेहनत, पुरुषार्थ।
- उपाय के पर्यायवाची शब्द - युक्ति, ढंग, तरकीब, तरीका, जुगत, यत्न।
- उपयुक्त के पर्यायवाची शब्द - उचित,ठीक, मुनासिब, वाजिब, वाँछनीय।
- उल्टा के पर्यायवाची शब्द - प्रतिकूल, विलोम,विपरीत, विरुद्ध।
- उजाड़ के पर्यायवाची शब्द - निर्जन, वीरान, सुनसान, बियावान।
- उग्र के पर्यायवाची शब्द - तेज, प्रबल, प्रचंड।
- उन्नति के पर्यायवाची शब्द - प्रगति,तरक्की, विकास, बढ़ोतरी, उत्क्रमण, उत्थान, उठान, आरोह, चढ़ाव।
- उपवास के पर्यायवाची शब्द - अनशन, लंघन, व्रत, निराहार, फाँका।
- उपेक्षा के पर्यायवाची शब्द - उदासीनता, अनासक्ति, विराग, उदासीन, उल्लंघन।
- उपहार के पर्यायवाची शब्द - भेंट, तोहफा, सौगात।
- उल्लू के पर्यायवाची शब्द - कौशिका, उलूक, लक्ष्मीवाहन।
'ऊ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ऊँचा के पर्यायवाची शब्द - उच्च, उन्नत,उतुंग, शीर्षस्थ।
- ऊर्जा के पर्यायवाची शब्द - ओज, शक्ति, स्फूर्ति।
- ऊसर के पर्यायवाची शब्द - अनुर्वर, अनुपजाऊ, रेत, रेह, सस्यहीन, बंजर।
- ऊष्मा के पर्यायवाची शब्द - गर्मी, तपन, ताप, उष्णता।
- ऊँघ के पर्यायवाची शब्द - झपकी, अलसाई, ऊँचाई, तंद्रा।
'ऋ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ऋषि के पर्यायवाची शब्द - मुनि, साधु, संत, सन्यासी, मनीषी, महात्मा।
- ऋद्धि के पर्यायवाची शब्द - बढ़ोतरी,वृद्धि, समृद्धि, बढ़ती।
'ए' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- एकता के पर्यायवाची शब्द - सहमति, मेल-जोल, एकरूपता, समानता, ऐक्य, अभिन्नता।
- एहसान के पर्यायवाची शब्द - आभार, अनुग्रह।
- एकाएक के पर्यायवाची शब्द - अकस्मात, एकदम, सहसा, अचानक।
- एकांत के पर्यायवाची शब्द - सुनसान, शून्य, सूना, निर्जन।
'ऐ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ऐश्वर्य के पर्यायवाची शब्द - समृद्धि, सम्पदा, प्रभुता।
- ऐच्छिक के पर्यायवाची शब्द - स्वेच्छाकृत, वैकल्पिक, अख्तियारी।
- ऐब के पर्यायवाची शब्द - दोष, कलंक, कमी, त्रुटि, खामी, अवगुण, खोट।
'ओ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ओस के पर्यायवाची शब्द - तुषार, हिमकण, हिमबिंदु, तुहिनकण।
- ओंठ के पर्यायवाची शब्द - होंठ,अधर, ओष्ट।
- ओझल के पर्यायवाची शब्द - अदृश्य, लुप्त, गायब।
'औ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- और के पर्यायवाची शब्द - अन्य, दूसरा, भिन्न, अधिक, ज्यादा।
- औषधि के पर्यायवाची शब्द - दवा, दवाई, औषध।
'क' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- कपड़ा के पर्यायवाची शब्द - चीर, वस्त्र, अंबर, पट, पोशाक, चैल, दुकूल।
- कमल के पर्यायवाची शब्द - सरोज, नीरज, वारिज, अम्बुज, जलज, पंकज, वारिज, अम्बोज, अब्ज, अरविन्द, कुवलय, नलिन, तामरस, पुण्डरीक, सरसिज,कंज।
- कर्ण के पर्यायवाची शब्द - अंगराज, सूर्यसुत, सूतपुत्र, रविसुत।
- कली के पर्यायवाची शब्द - मुकुल, जालक, कलिका, कुडमल, कोरक, कोंपल, गुंचा।
- कन्या के पर्यायवाची शब्द - कुमारिका, बालिका, किशोरी, बाला।
- कठिन के पर्यायवाची शब्द - जटिल, दुरूह, दुर्बोध।
- कमजोर के पर्यायवाची शब्द - दुर्बल, अशक्त, क्षीण, निर्बल।
- कंगाल के पर्यायवाची शब्द - निर्धन, अकिंचन, गरीब, दरिद्र।
- कुटिल के पर्यायवाची शब्द - छली, धोखेबाज, कपटी, चालबाज।
- कुत्ता के पर्यायवाची शब्द - श्वान, शुनक,कुकुर।
- कृत्रिम के पर्यायवाची शब्द - अवास्तविक, झूठा, बनावटी, दिखावटी, नकली।
- काक के पर्यायवाची शब्द - काग, काण, वायस, करठ, कौआ।
- कबूतर के पर्यायवाची शब्द - कपोत, हारीत, रक्तलोचन, पारावत।
- कल्याण के पर्यायवाची शब्द - मंगल, शुभ, हित, भलाई, उपकार, योगक्षेम।
- कूल के पर्यायवाची शब्द - तट, तीर, किनारा।
- कृषक के पर्यायवाची शब्द - किसान, हलधर, खेतिहर, काश्तकार, जोतकार।
- क्लिष्ट के पर्यायवाची शब्द - कठिन, संकुल, दुरूह।
- कौशल के पर्यायवाची शब्द - हुनर, योग्यता, कुशलता, कला।
- कर्म के पर्यायवाची शब्द - कार्य, कृत्य, काम, काज, क्रिया।
- कंदरा के पर्यायवाची शब्द - गुफा, दरी, गुहा, खोह।
- कथन के पर्यायवाची शब्द - बयान, वक्तव्य, विचार, मत।
- कटाक्ष के पर्यायवाची शब्द - ताना, छींटाकशी, आक्षेप, व्यंग्य।
- कलंक के पर्यायवाची शब्द - दोष, धब्बा, कलुषता, दाग।
- किरण के पर्यायवाची शब्द - रश्मि, केतु, कर, प्रभा, पुंज, अंशु, मरीचि।
- कोमल के पर्यायवाची शब्द - मृदुल, नाजुक, नरम, मुलायम, सुकुमार।
- कसक के पर्यायवाची शब्द - दुःख, पीड़ा, टीस, दर्द।
- कोयल के पर्यायवाची शब्द - कोकिल, पिक, श्यामा, मदनशलाका।
- कंटक के पर्यायवाची शब्द - शूल, खार, काँटा।
- कायरता के पर्यायवाची शब्द - पामरता, साहसहीनता, भीरुता, अपौरुष।
- कामदेव के पर्यायवाची शब्द - मनोज, काम, अनंग, अतनु, मकरकेतु, स्मर, मन्मथ।
- कार्तिकेय के पर्यायवाची शब्द - षडानन, गुह, मयूरवाहन, शिवसुत, कुमार, शरभव, स्कंध, पार्वतीनन्दन।
- कटु के पर्यायवाची शब्द - कठोर, तेज, तीक्ष्ण, कड़वा, तीखा, रूखा, कड़ा, सख्त।
- किला के पर्यायवाची शब्द - दुर्ग, कोट, गढ़, शिविर।
- किताब के पर्यायवाची शब्द - पोथी, ग्रंथ, पुस्तक।
- किंचित के पर्यायवाची शब्द - कुछ, कतिपय, जरा, अल्प।
- किनारा के पर्यायवाची शब्द - तट, तीर, कूल, अंचल, सिरा, छोर, मुहाना।
- कीमत के पर्यायवाची शब्द - लागत, दाम,मूल्य।
- कुबेर के पर्यायवाची शब्द - धनेश, धनद, राजराज, धनाधिप।
- कुमुदनी के पर्यायवाची शब्द - कैरव, कुमुद, नलिनी, चन्द्रप्रिया।
- कृष्ण के पर्यायवाची शब्द - नन्दनन्दन, माधव, मुरारि, गोपाल, केशव, बिहारी, नंदकिशोर, जनार्दन।
- कृतज्ञ के पर्यायवाची शब्द - आभारी, उपकृत, कृतार्थ, अनुगृहीत।
- केला के पर्यायवाची शब्द - रम्भा, कदली,वारण, काष्ठीला।
- करुणा के पर्यायवाची शब्द - दया, रहम, तरस, आत्मीयभाव।
'ख' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- खग के पर्यायवाची शब्द - पक्षी, पखेरू, पंछी, चिड़िया, विहंग, शकुनि।
- खंजन के पर्यायवाची शब्द - सारंग, नीलकंठ, कलकंठ।
- खंड के पर्यायवाची शब्द - भाग, हिस्सा, टुकड़ा, अंश।
- खल के पर्यायवाची शब्द - शठ, धूर्त, कुटिल, नालायक, अधम, दुर्जन।
- खूबसूरत के पर्यायवाची शब्द - सुंदर, सुरम्य,रूपवान, रमणीक, मनोज्ञ।
- खून के पर्यायवाची शब्द - शोणित, रुधिर, लहू, रक्त।
- खम्भा के पर्यायवाची शब्द - खम्भ, स्तम्भ, स्तूप।
- खतरा के पर्यायवाची शब्द - भय, डर, आशंका, अंदेशा।
- खत के पर्यायवाची शब्द - चिट्ठी, पत्री, पाती, पत्र।
- खीझ के पर्यायवाची शब्द - झल्लाहट, चिढ़ना, खीझना।
- खामोश के पर्यायवाची शब्द - चुप, मौन, नीरव, शांत।
'ग' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- गरुड़ के पर्यायवाची शब्द - खगेश्वर, सुपर्ण, वैतनेय, नागान्तक।
- गंभीर के पर्यायवाची शब्द - गहरा, अथाह, अतल।
- गृह के पर्यायवाची शब्द - घर, सदन, धाम, निकेतन, भवन, आलय, गेह, शाला, मकान।
- गंभीर के पर्यायवाची शब्द - गहरा, अथाह, अतल।
- गौरव के पर्यायवाची शब्द - मान, सम्मान, महत्व, बड़प्पन।
- गाँव के पर्यायवाची शब्द - ग्राम, मौजा, पुरवा, बस्ती, देहात।
- गुफा के पर्यायवाची शब्द - गुहा, विवर, कंदरा।
- गीदड़ के पर्यायवाची शब्द - शृगाल, सियार, जम्बुक।
- गुप्त के पर्यायवाची शब्द - गूढ़, अज्ञात, परोक्ष, निभृत।
- गंगा के पर्यायवाची शब्द - भागीरथी, देवसरिता, देवापगा, देवनदी, सुरसरि, मन्दाकिनी।
- गज के पर्यायवाची शब्द - हस्ती, हाथी, सिंधुर, मातंग, नाग, कुम्भी, कुंजर, करी, द्विप।
- गति के पर्यायवाची शब्द - हाल, दशा, अवस्था, चाल, रफ्तार, स्थिति।
- गणेश के पर्यायवाची शब्द - लम्बोदर, भवानीनन्दन, विनायक, गजानन, गजवदन, हेरम्ब, मोदकप्रिय।
- गधा के पर्यायवाची शब्द - खर, धूसर, गर्दभ, रासभ, लंबकर्ण, बेसर।
- गाय के पर्यायवाची शब्द - धेनु, सुरभि, माता, कल्याणी, गौ।
- गुलाब के पर्यायवाची शब्द - सुमना, शतपत्र, पाटल, स्थलकमल।
- गुनाह के पर्यायवाची शब्द - गलती, पाप, खता, त्रुटि, कुकर्म।
'घ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- घड़ा के पर्यायवाची शब्द - कलश, घट, कुम्भ, कुट, गागर, गगरी।
- घी के पर्यायवाची शब्द - घृत, हवि, अमृतसार।
- घन के पर्यायवाची शब्द - जलधर, बादल, मेघ, नीरद, वारिद, अम्बुद, पयोद।
- घुमक्क्ड के पर्यायवाची शब्द - रमता, सैलानी, पर्यटक, घुमन्तु, विचरणशील, यायावर।
- घिनौना के पर्यायवाची शब्द - घृण्य, बीभत्स, गन्दा, घृणित।
- घृणा के पर्यायवाची शब्द - अरुचि, घिन, जुगुप्सा, बीभत्स।
- घाटा के पर्यायवाची शब्द - हानि, नुकसान, टोटा।
यह भी पढ़ें -
'च' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- चंदन के पर्यायवाची शब्द - मंगल्य, मलयज, श्रीखंड।
- चरित्र के पर्यायवाची शब्द - आचार, शील, आचरण, सदाचार।
- चौकीदार के पर्यायवाची शब्द - आरक्षी, प्रहरी, गारद, गश्तकर, पहरेदार।
- चाँदी के पर्यायवाची शब्द - रजत, रूपा, रूपक।
- चिंता के पर्यायवाची शब्द - सोच, ऊहापोह, फ़िक्र।
- चोटी के पर्यायवाची शब्द - तुंग, शिखर, परकोटि।
- चिकित्सा के पर्यायवाची शब्द - उपचार, इलाज, दवादारू।
- चक्र के पर्यायवाची शब्द - पहिया, चाक, चक्का।
- चतुर के पर्यायवाची शब्द - कुशल, नागर, प्रवीण, दक्ष, योग्य, चालाक, विज्ञ, निपुण।
- चाँदनी के पर्यायवाची शब्द - चंद्रिका, कौमुदी, कुमुदकला, चंद्रातप।
- चश्मा के पर्यायवाची शब्द - ऐनक, उपनेत्र, सहनेत्र, उपनयन।
- चोर के पर्यायवाची शब्द - रजनीचर, कभिज, खनक, तस्कर, दस्यु।
- चपला के पर्यायवाची शब्द - बिजली, चंचला, दामिनी, तड़ित।
- चाटुकारी के पर्यायवाची शब्द - खुशामद, चिरौरी, चापलूसी, मिथ्या प्रशंसा।
- चिह्न के पर्यायवाची शब्द - प्रतीक, लक्षण, संकेत, निशान, पहचान।
'छ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- छात्र के पर्यायवाची शब्द - विद्यार्थी, शिष्य, शिक्षार्थी।
- छल के पर्यायवाची शब्द - प्रपंच, फ़रेब, कपट, झाँसा।
- छाया के पर्यायवाची शब्द - साया, परछाई, छाँव, प्रतिबिम्ब।
- छटा के पर्यायवाची शब्द - आभा, सौंदर्य, चमक, कांति, सुंदरता।
- छाती के पर्यायवाची शब्द - उर, हृदय, सीना, मन, वक्ष।
- छेद के पर्यायवाची शब्द - छिद्र, सुराख़, रंध्र।
- छानबीन के पर्यायवाची शब्द - पूछताछ, जाँच, तहकीकात।
'ज' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- जननी के पर्यायवाची शब्द - माँ, मइया, माता, माई, अम्मा।
- जिज्ञासा के पर्यायवाची शब्द - उत्कंठा, कुतूहल, उत्सुकता।
- जग के पर्यायवाची शब्द - दुनिया, संसार, मृत्युलोक, विश्व, भुवन।
- जीव के पर्यायवाची शब्द - प्राणी, जीवधारी, देहधारी।
- जंग के पर्यायवाची शब्द - युद्ध, समर, लड़ाई, संग्राम।
- जल के पर्यायवाची शब्द - सलिल, तोय, पानी, नीर, वारि, पय, जीवक, अप, रस।
- जग के पर्यायवाची शब्द - दुनिया, संसार, विश्व, भुवन, मृत्युलोक।
- जहाज के पर्यायवाची शब्द - जलयान, वायुयान, पोत, जलवाहन।
- जुटाना के पर्यायवाची शब्द - बटोरना, जुगाड़ करना, एकत्र करना, संचय करना, संग्रह करना।
- जोश के पर्यायवाची शब्द - उत्साह, उमंग, हौसला, आवेश, साहस।
- ज्योति के पर्यायवाची शब्द - प्रभा, लौ, प्रकाश, आलोक।
- जीभ के पर्यायवाची शब्द - रसना, चंचला, जिह्वा, रसज्ञा।
- जमुना के पर्यायवाची शब्द - सूर्यतनया, सूर्यसुता, कालिंदी, कृष्णा।
'झ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- झंडा के पर्यायवाची शब्द - ध्वजा, निसान, केतु, पताका।
- झुकाव के पर्यायवाची शब्द - रुझान, प्रवणता, उन्मुखता, प्रवृति।
- झकोर के पर्यायवाची शब्द - हवा का झोंका, झटका, बयार, झोंक।
- झरना के पर्यायवाची शब्द - सोता, उत्स, निर्झर, जलप्रपात, स्रोत।
- झूठ के पर्यायवाची शब्द - मिथ्या, असत, असत्य, मृषा, अनृत।
'ट' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- टीका के पर्यायवाची शब्द - भाष्य, व्याख्या, वृति, भाषांतरण।
- टोल के पर्यायवाची शब्द - समूह, जत्था, झुण्ड, चटसाल, मंडली, पाठशाला।
- टंच के पर्यायवाची शब्द - सूम, कृपण, कंजूस, निष्ठुर।
- टक्कर के पर्यायवाची शब्द - भिड़ंत, समाघात, ठोकर।
- टीस के पर्यायवाची शब्द - साल, कसक, चसक, दर्द, पीड़ा, शूल।
- टेढ़ा के पर्यायवाची शब्द - बंक, कुटिल, वक्र, कठिन, दुर्गम।
'ठ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ठण्ड के पर्यायवाची शब्द - शीत, सर्दी, ठंडक, जाड़ा।
- ठौर के पर्यायवाची शब्द - ठिकाना, जगह, स्थल।
- ठाठ के पर्यायवाची शब्द - सजावट, वैभव, आडम्बर।
- ठेस के पर्यायवाची शब्द - आघात, ठोकर, धक्का, चोट।
- ठग के पर्यायवाची शब्द - जालसाज, वंचक, प्रतारक।
- ठगी के पर्यायवाची शब्द - प्रतारणा, वंचना, फ़रेब, जालसाज।
- ठिठोली के पर्यायवाची शब्द - उपहास, मजाक, व्यंग्य, फ़बती।
'ड' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- डगर के पर्यायवाची शब्द - मार्ग, राह, पथ, पंथ, बाट।
- डेरा के पर्यायवाची शब्द - पड़ाव, शिविर, खेमा।
- डकैत के पर्यायवाची शब्द - लुटेरा, बटमार, डाकू।
- डर के पर्यायवाची शब्द - त्रास, भीति, आतंक, भय, खौफ।
- डोर के पर्यायवाची शब्द - डोरी, रज्जु, पगहा, तंतु, तांत।
- डायरी के पर्यायवाची शब्द - दैनिकी, रोजनामचा, दैनन्दिनी।
'ढ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- ढीठ के पर्यायवाची शब्द - धृष्ट, अविनीत, गुस्ताख़, प्रगल्भ।
- ढंग के पर्यायवाची शब्द - पद्धति, तरीका, रीति, प्रणाली, करीना।
- ढोंगी के पर्यायवाची शब्द - पाखंडी, रंगासियार, कपटी, छली।
- ढोंग के पर्यायवाची शब्द - पाखंड, छल, कपट।
- ढांढस के पर्यायवाची शब्द - आश्वासन, दिलासा, धीरज, सांत्वना।
'त' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- तन के पर्यायवाची शब्द - शरीर, वपु, देह, जिस्म, काया।
- तरंग के पर्यायवाची शब्द - लहर, ऊर्मि, वीचि, हिलोर, मौज।
- तलवार के पर्यायवाची शब्द - सिरोही, चन्द्रहास, कृपाण, असि, खडग, शमशीर, करवाल।
- तपस्या के पर्यायवाची शब्द - साधना, तप, अनुष्ठान, योग।
- तरु के पर्यायवाची शब्द - वृक्ष, पादप, द्रुम, दरख्त, पेड़, विटप।
- तम के पर्यायवाची शब्द - अंधकार, तिमिर, अँधेरा, तमसा।
- तरुणी के पर्यायवाची शब्द - युवती, प्रमदा, रमणी, मनोज्ञा, सुंदरी।
- तम्बू के पर्यायवाची शब्द - डेरा, खेमा, शिविर।
- तस्वीर के पर्यायवाची शब्द - चित्र, प्रतिबिम्ब, आकृति, प्रतिकृति।
- तालाब के पर्यायवाची शब्द - जलाशय, ताल, सर, सरोवर, जलधर, सरसी, तड़ाग, पुष्कर।
- तीर के पर्यायवाची शब्द - बाण, शिलिमुख, सायक, शर।
- तोता के पर्यायवाची शब्द - सुवा, सुग्गा, कीर, शुक, रक्ततुंड।
- तन्मय के पर्यायवाची शब्द - मग्न, लीन, ध्यानमग्न, तल्लीन।
- तरकारी के पर्यायवाची शब्द - शाक, भाजी, सब्जी।
- तत्पर के पर्यायवाची शब्द - तैयार, कटिबद्ध, सन्नद्ध।
- तालमेल के पर्यायवाची शब्द - समन्वय, सामंजस्य, संगति।
- तूफान के पर्यायवाची शब्द - झंझावात, आंधी, प्रभंजन, अंधड़।
- त्रुटि के पर्यायवाची शब्द - गलती, अशुद्धि।
'थ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- थकान के पर्यायवाची शब्द - क्लान्ति, थकावट, थकन, श्रान्ति।
- थाह के पर्यायवाची शब्द - अंत, सीना, सिरा, छोर।
- थल के पर्यायवाची शब्द - धरती, पृथ्वी, भूमि, जमीन, भूतल।
- थोड़ा के पर्यायवाची शब्द - कम, अल्प, स्वल्प, न्यून, जरा।
- थोथा के पर्यायवाची शब्द - पोला, खाली, खोखला, छूछा, रिक्त।
'द' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- दर्पण के पर्यायवाची शब्द - शीशा, आरसी, आइना, मुकुर।
- दुःख के पर्यायवाची शब्द - खेद, पीड़ा, विषाद, क्लेश, यातना, क्षोभ, कष्ट।
- देवता के पर्यायवाची शब्द - सुर, वसु, देव, अमर, आदित्य।
- दास के पर्यायवाची शब्द - चाकर, सेवक, परिचारक, परिचर, किंकर, गुलाम, अनुचर।
- दूध के पर्यायवाची शब्द - पय, दुग्ध, स्तन्य, अमृत, क्षीर।
- द्रोपदी के पर्यायवाची शब्द - श्यामा, कृष्णा, पांचाली, सैरन्ध्री।
- दीपक के पर्यायवाची शब्द - आदित्य, प्रदीप, दीया, दीप।
- दोस्त के पर्यायवाची शब्द - सखा, हितैषी, सहचर, स्नेही, मित्र, अंतरंग।
- दासी के पर्यायवाची शब्द - बांदी, सेविका, परिचारिका, किंकरी।
- दुर्गा के पर्यायवाची शब्द - कालिका, अजा, भवानी, कल्याणी, चामुंडा।
- दामिनी के पर्यायवाची शब्द - बिजली, चपला, तड़ित, चंचला, विजय, सौदामिनी।
- दिव्य के पर्यायवाची शब्द - अलौकिक, स्वर्गिक, लोकोत्तर, लोकितीत।
- दामिनी के पर्यायवाची शब्द - बिजली, चपला, तड़ित, विजय।
- दीपावली के पर्यायवाची शब्द - दीवाली, दीपमाला, दीपोत्सव, दीपमालिका।
- देह के पर्यायवाची शब्द - तन, रपु, घट, काया, गात, कलेवर, तनु।
- दर्शन के पर्यायवाची शब्द - भेंट, साक्षात्कार, मुलाकात।
- द्वेष के पर्यायवाची शब्द - बैर, खार, ईर्ष्या, जलन, शत्रुता, डाह।
- दंगा के पर्यायवाची शब्द - उपद्रव, फसाद, उधम, उत्पात।
- दुर्लभ के पर्यायवाची शब्द - नायाब, विरल, दुष्प्राप्य।
- दरवाजा के पर्यायवाची शब्द - किवाड़, कपाट, द्वार, पल्ला।
- देवालय के पर्यायवाची शब्द - देवमंदिर, देवस्थान, मंदिर।
- दाई के पर्यायवाची शब्द - धाया, धात्री, अम्मा, सेविका।
- दृढ के पर्यायवाची शब्द - पुष्ट, पक्का, तगड़ा।
- द्विज के पर्यायवाची शब्द - ब्राह्मण, वेदविद, विप्र, पंडित।
- दुर्गम के पर्यायवाची शब्द - अगम्य, दुस्तर, कठिन, विकट।
- दिनांक के पर्यायवाची शब्द - तारीख, मिति, तिथि।
'ध' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- धनुष के पर्यायवाची शब्द - चाप, पिनाक, कमान, शरासन, धनु।
- धरती के पर्यायवाची शब्द - धरा, धरणी, क्षिति, अवनी, मेदिनी, पृथ्वी, वसुधा।
- धुंध के पर्यायवाची शब्द - कुहरा, नीहार, कुहासा।
- धीरज के पर्यायवाची शब्द - धीरता, धैर्य, धारण, धृति, धीरत्व।
- धवल के पर्यायवाची शब्द - श्वेत, सफेद, उजला।
- ध्वस्त के पर्यायवाची शब्द - नष्ट, भ्र्ष्ट, खंडित, भग्न।
- धूल के पर्यायवाची शब्द - मिट्टी, गर्द, धूलि, रज, खेहट।
- धंधा के पर्यायवाची शब्द - रोजगार, व्यापार, कारोबार, व्यवसाय।
- ध्रुव के पर्यायवाची शब्द - दृढ़, स्थिर, निश्चित, अटल।
- धनुर्धर के पर्यायवाची शब्द - धन्वी, धनुषधारी, निषंगी।
- धक्का के पर्यायवाची शब्द - रेला, झोंका, टक्कर।
- धाक के पर्यायवाची शब्द - रोब, दबदबा, धौंस।
'न' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- नदी के पर्यायवाची शब्द - सरिता, सलिला, तटिनी, दरिया, अपगा, प्रवाहिणी।
- नया के पर्यायवाची शब्द - नव्य, नवीन, नूतन, अभिनव, अर्वाचीन, नव, आधुनिक।
- नमक के पर्यायवाची शब्द - लवण, लोन, नोन, रामरस।
- नियम के पर्यायवाची शब्द - विधि, विधान, ढंग, कानून, रीति।
- नाश के पर्यायवाची शब्द - समाप्ति, अवसान, संहार, ध्वंस, विनाश।
- नित्य के पर्यायवाची शब्द - हमेशा, रोज, सनातन, सर्वदा, सदा, सदैव, चिरंतन।
- नौका के पर्यायवाची शब्द - तरिणी, नाव, जलयान, तरी, नैया।
- निंदा के पर्यायवाची शब्द - बदनामी, बुराई, अपयश, बदगोई।
- नीलकमल के पर्यायवाची शब्द - इंदीवर, नीलसरोज, उत्पल, नीलाम्बुज।
- नारी के पर्यायवाची शब्द - स्त्री, महिला, रमणी, वामा, अबला, औरत।
- नैसर्गिक के पर्यायवाची शब्द - प्राकृतिक, वास्तविक, स्वाभाविक।
- निष्पक्ष के पर्यायवाची शब्द - उदासीन, अलग, तटस्थ, निरपेक्ष।
- नक्षत्र के पर्यायवाची शब्द - तारा, खद्योत, तारक, सितारा।
- नरेश के पर्यायवाची शब्द - नरेंद्र, राजा, भूपति, भूपाल, नरपति।
- नियति के पर्यायवाची शब्द - भाग्य, प्रारब्ध, विधि, भावी, होनी।
- नग के पर्यायवाची शब्द - भूधर, पहाड़, पर्वत, गिरि।
- नाग के पर्यायवाची शब्द - सर्प, भुजंग, व्याल, फणी, फणधर, उरग।
- निधि के पर्यायवाची शब्द - कोष, भंडार, खजाना।
- नग्न के पर्यायवाची शब्द - नंगा, निर्वस्त्र, अनावृत, दिगंबर।
- नरक के पर्यायवाची शब्द - यमपुर, यमलोक, दौजख, जहन्नुम।
- नीरस के पर्यायवाची शब्द - रसहीन, फीका, सूखा, स्वादहीन।
- निरर्थक के पर्यायवाची शब्द - बेकार, व्यर्थ, बेमानी, अर्थहीन।
- नीरव के पर्यायवाची शब्द - मौन, शांत, खामोश, चुप।
- निष्ठा के पर्यायवाची शब्द - आस्था, विश्वास, श्रद्धा।
- निष्ठुर के पर्यायवाची शब्द - निर्दय, बेदर्द, बेरहम, निर्मम।
- निर्णय के पर्यायवाची शब्द - निष्कर्ष, परिणाम, फैसला।
'प' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- पत्थर के पर्यायवाची शब्द - पाहन, संग, अश्म, पाषाण, प्रस्तर।
- पत्नी के पर्यायवाची शब्द - जोरू, गृहलक्ष्मी, दुलहिन, गृहिणी, त्रिया, दारा, अर्धांगिनी, सहचरी, जाया।
- पति के पर्यायवाची शब्द - कांत, बल्लभ, भर्ता, ईश, स्वामी, भर्तार।
- पंडित के पर्यायवाची शब्द - विद्वान्, ज्ञानी, धीर, प्राज्ञ, सुधी।
- परशुराम के पर्यायवाची शब्द - भार्गव, परशुधर, जामदग्न्य।
- पर्वत के पर्यायवाची शब्द - पहाड़, शैल, नग, मेरु, गिरि।
- पथिक के पर्यायवाची शब्द - पंथी, बटोही, राही, बटाऊ।
- पवन के पर्यायवाची शब्द - समीर, मारुत, पवमान, बयार, अनिल, वात।
- पार्वती के पर्यायवाची शब्द - अम्बिका, गिरिजा, सती, शिवप्रिया, भवानी, अभया।
- पवित्र के पर्यायवाची शब्द - पावन, शुचि, स्वच्छ, पुनीत, साफ, शुद्ध।
- पिता के पर्यायवाची शब्द - जनक, तात, गुरु, वालिद, बाप।
- पुत्र के पर्यायवाची शब्द - तनय, बेटा, औरस, पूत, सुत।
- पुत्री के पर्यायवाची शब्द - तनया, आत्मजा, सुता, बेटी, दुहिता।
- प्रकाश के पर्यायवाची शब्द - चमक, ज्योति, दीप्ति, तेज, आलोक।
- पूज्य के पर्यायवाची शब्द - आराध्य, अर्चनीय, उपास्य, वंदनीय, पूजनीय।
- पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द - वसुधा, वसुंधरा, भू, भूमि, इला, उर्वी, जमीन, धरती, धात्री, मेदिनी, मही।
- प्रभात के पर्यायवाची शब्द - सवेरा, सुबह, विहान, भोर, ऊषाकाल।
- प्रलय के पर्यायवाची शब्द - कयामत, कल्पान्त, गजब, विप्लव।
- प्रथा के पर्यायवाची शब्द - प्रचलन, परम्परा, परिपाटी, रूढ़ि, चलन।
- प्रसिद्ध के पर्यायवाची शब्द - मशहूर, ख्यात, नामवर, विख्यात, प्रख्यात, मकबूल, नामी।
- प्रिया के पर्यायवाची शब्द - सजनी, प्यारी, प्रियतमा, प्रेयसी।
- प्रार्थना के पर्यायवाची शब्द - विनती, अनुरोध, स्तुति, विनय, निवेदन, अनुनय।
- प्रेम के पर्यायवाची शब्द - प्रीति, दुलार, ममता, अनुराग, प्रणय, ममता।
- पंथ के पर्यायवाची शब्द - राह, डगर, मार्ग, पथ।
- पैर के पर्यायवाची शब्द - पाँव, पाद, चरण, पग, पगु, टाँग।
- प्रभा के पर्यायवाची शब्द - छवि, दीप्ती, आभा।
- परतंत्र के पर्यायवाची शब्द - पराधीन, पराश्रित, परवश।
- परछाई के पर्यायवाची शब्द - साया, प्रतिबिम्ब, छाया, छवि।
- पल के पर्यायवाची शब्द - क्षण, दम, लम्हा।
- परिवार के पर्यायवाची शब्द - कुल, कुटुंब, कुनबा, घरना।
- पक्षी के पर्यायवाची शब्द - विहग, खग, अण्डज, शकुन्त।
- पराग के पर्यायवाची शब्द - रंज, कुसुमरज, पुष्परज।
- पश्चाताप के पर्यायवाची शब्द - अनुताप, ग्लानि, संताप, पछतावा।
- पाश के पर्यायवाची शब्द - जालबंधन, फंदा, बंधन, जकड़न।
- परिवर्तन के पर्यायवाची शब्द - क्रांति, बदलाव,तब्दीली, हेर-फेर।
- पुरातन के पर्यायवाची शब्द - प्राचीन, पुराना, पूर्वकालीन।
- प्रकांड के पर्यायवाची शब्द - अतिशय, विपुल, अधिक, भारी।
- पूजा के पर्यायवाची शब्द - आराधना, अर्चना, उपासना।
- पडोसी के पर्यायवाची शब्द - हमसाया, प्रतिवेशी, प्रतिवासी।
- प्रज्ञा के पर्यायवाची शब्द - बुद्धि, ज्ञान, मेधा, प्रतिभा।
- प्रणय के पर्यायवाची शब्द - स्नेह, प्रीति, अनुरक्ति, अनुराग।
- प्रतिज्ञा के पर्यायवाची शब्द - प्रण, वचन, वायदा।
- प्रचंड के पर्यायवाची शब्द - भीषण, भयंकर, उग्र।
- प्रताप के पर्यायवाची शब्द - प्रभाव, धाक, इकबाल, बोलबाला।
- प्रौढ़ के पर्यायवाची शब्द - अधेड़, प्रबुद्ध।
- प्रेक्षागार के पर्यायवाची शब्द - नाट्यशाला, रंगशाला, प्रेक्षागृह।
- पाण्डुलिपि के पर्यायवाची शब्द - हस्तलिपि, पाण्डुलेख, मसौदा।
- पल्ल्व के पर्यायवाची शब्द - किसलय, पत्ती, पात, कोपल।
'फ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- फणी के पर्यायवाची शब्द - सर्प, नाग, उरग, साँप, फणधर।
- फूल के पर्यायवाची शब्द - सुमन, कुसुम, प्रसून, पुष्प, लतांत, मंजरी, गुल।
- फणीन्द्र के पर्यायवाची शब्द - शेषनाग, सर्पराज, नागराज, वासुकी।
- फौरन के पर्यायवाची शब्द - तत्काल, तुरंत, तत्क्षण।
- फ़ौज के पर्यायवाची शब्द - सेना, पल्टन, वाहिनी, सैन्य।
'ब' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- बलराम के पर्यायवाची शब्द - हलधर, रेवतीरमण, बलभद्र, हली, बलवीर, श्यामबंधु।
- बन्दर के पर्यायवाची शब्द - कपि, वानर, मर्कट, शाखामृग, कीश।
- बलिदान के पर्यायवाची शब्द - कुर्बानी, जीवनदान, आत्मोत्सर्ग।
- बाग़ के पर्यायवाची शब्द - उपवन, उद्यान, वाटिका, फुलवाड़ी, बगीचा, निकुंज।
- बट्टा के पर्यायवाची शब्द - घाटा, हानि, नुकसान, टोटा।
- बंजर के पर्यायवाची शब्द - ऊसर, परती, अनुपजाऊ, अनुर्वर।
- बियावान के पर्यायवाची शब्द - निर्जन, वीरान, उजाड़, सुनसान।
- बिछोह के पर्यायवाची शब्द - वियोग, जुदाई, बिछोड़ा, विप्रलम्भ।
- बंक के पर्यायवाची शब्द - टेढ़ा, तिरछा, वक्र, तिर्यक।
- बुद्धि के पर्यायवाची शब्द - प्रज्ञा, जेहन, समझ, अकल, गति।
- बादल के पर्यायवाची शब्द - मेघ, नीरद, वारिद, अम्बुद, बलाहक, जलधर, जीमूत, पयोधर।
- बिजली के पर्यायवाची शब्द - तड़ित, दामिनी, विधुत, चंचला, बिजुरी।
- बाल के पर्यायवाची शब्द - केश, अलक, रोम, चिकुर, कुंतल।
- ब्रह्मा के पर्यायवाची शब्द - विधि, विधाता, विरंचि, पितामह, प्रजापति, चतुरानन, कमलासन।
- बालिका के पर्यायवाची शब्द - बाला, कन्या, लड़की, किशोरी, बच्ची।
- बाण के पर्यायवाची शब्द - तीर, तोमर, विशिख, नाराच, शर।
- बारिश के पर्यायवाची शब्द - पावस, वृष्टि, बरसात, मेह, बरखा।
'भ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- भय के पर्यायवाची शब्द - डर, भीति, विभीषिका।
- भाई के पर्यायवाची शब्द - अग्रज, अनुज, भ्राता, तात, भ्रातृ।
- भौंरा के पर्यायवाची शब्द - मधुप, अलि, द्विरेप, मधुकर, भृंग, भ्र्मर।
'म' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- मछली के पर्यायवाची शब्द - सफरी, जलजीव, मीन, झख, मत्स्य।
- मनुष्य के पर्यायवाची शब्द - नर, मानव, आदमी, जन, मानुष।
- मदिरा के पर्यायवाची शब्द - हाला, शराब, मधु, सुरा, आसव।
- महादेव के पर्यायवाची शब्द - शिव, उमापति, त्रिलोचन, महेश, पशुपति, शम्भू, कैलाशनाथ, आशुतोष, चंद्रशेखर।
- माँ के पर्यायवाची शब्द - अम्मा, जननी, प्रसू, अम्बा, अम्बिका, धात्री।
- मेघ के पर्यायवाची शब्द - घन, बादल, वारिद, पयोद, जलधर, नीरद, पयोधर, अभ्र।
- मुर्गा के पर्यायवाची शब्द - अरुणशिखा, कुक्कुट, तमचूक।
- मोर के पर्यायवाची शब्द - केकी, मयूर, नीलकंठ, शिखी, शिखण्डी।
- मुनि के पर्यायवाची शब्द - अवधूत, सन्यासी, वैरागी, तापस, संत, भिक्षु, साधु।
- मोक्ष के पर्यायवाची शब्द - मुक्ति, कैवल्य, परमधाम, परमपद, निर्वाण, अपवर्ग।
- मार्ग के पर्यायवाची शब्द - पथ, राह, पंथ।
- मृत्यु के पर्यायवाची शब्द - निधन, मौत, देहांत, देहावसान, पंचतत्व, मरण, काशीवास, निर्वाण, स्वर्गवास।
- मैना के पर्यायवाची शब्द - सारी, सारिका, त्रिलोचना, कलहप्रिया।
'य' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- यम के पर्यायवाची शब्द - सूर्यपुत्र, कृतांत, जीवितेश, दण्डधर, कीनाश।
- यमुना के पर्यायवाची शब्द - कालिंदी, रवितनया, अर्कजा, भानुजा, सूर्यसुता।
- युवती के पर्यायवाची शब्द - सुंदरी, श्यामा, तरुणी, नवयौवना, श्यामा।
'र' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- राजा के पर्यायवाची शब्द - भूपाल, महीप, राव, नृप, नरेश, नरपाल, नरेंद्र।
- रावण के पर्यायवाची शब्द - दशानन, लंकापति, दशकंध, लंकेश, दशशीश।
- रमा के पर्यायवाची शब्द - इंदिरा, लक्ष्मी, कमला, समुद्रजा, हरिप्रिया।
- रात्रि के पर्यायवाची शब्द - निशा, रात, यामिनी, शर्वरी, क्षया, तमस्विनी।
'ल' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- लता के पर्यायवाची शब्द - वल्ली, वेली, वल्लरी।
- लौह के पर्यायवाची शब्द - अयस, लोहा, सार।
- लक्ष्मी के पर्यायवाची शब्द - रमा, इंदिरा, श्री, कमला, कमलासना।
- लक्ष्मण के पर्यायवाची शब्द - लखन, रामानुज, शेषावतार।
'व' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- वर्षा के पर्यायवाची शब्द - बरसात, चौमास, बारिश, मेह, पावस।
- वन के पर्यायवाची शब्द - अरण्य, विपिन, कानन, जंगल, अटवी।
- विकार के पर्यायवाची शब्द - विकृति, दोष, बिगड़, बुराई।
- वक्ष के पर्यायवाची शब्द - सीना, वक्षस्थल, उदरस्थल, छाती।
- वस्त्र के पर्यायवाची शब्द - परिधान, पट, वसन, कपड़ा, पोशाक, अम्बर।
- विष के पर्यायवाची शब्द - गरल, हलाहल, कालकूट, जहर।
- विविध के पर्यायवाची शब्द - नाना, विभिन्न, प्रकीर्ण।
- विप्र के पर्यायवाची शब्द - भूदेव, ब्राह्मण, महीसुर, पंडित, पुरोहित।
- विरुद के पर्यायवाची शब्द - कीर्ति, गुणगान, यशोगान, प्रशस्ति।
- विभोर के पर्यायवाची शब्द - मस्त, मग्न, लीन, मुग्ध।
- विभा के पर्यायवाची शब्द - प्रभा, आभा, शोभा, कांति।
- विलास के पर्यायवाची शब्द - आनंद, भोग, वासना, संतुष्टि।
- वृक्ष के पर्यायवाची शब्द - द्रुम, पादप, विटप, तरु।
- विशारद के पर्यायवाची शब्द - पंडित, विशेषज्ञ, सुधी, ज्ञानी।
- व्यसन के पर्यायवाची शब्द - लत, वान, टेक, आसक्ति।
- विवाद के पर्यायवाची शब्द - अनबन, तकरार, बखेरा, झगड़ा।
- विपरीत के पर्यायवाची शब्द - उल्टा, खिलाफ, विरुद्ध, प्रतिकूल।
- वेश्या के पर्यायवाची शब्द - गणिका, वारांगना, रंडी, पतुरिया।
- व्रण के पर्यायवाची शब्द - घाव, जख्म, नासूर, फोड़ा।
- विद्या के पर्यायवाची शब्द - ज्ञान, शिक्षा, गुण, इल्म, सरस्वती।
- वसंत के पर्यायवाची शब्द - मधुमास, ऋतुराज, कुसुमाकर, माधव, कामसखा।
- विधि के पर्यायवाची शब्द - शैली, नियम, रीति, पद्धति, प्रणाली, चाल, तरीका।
- विष्णु के पर्यायवाची शब्द - नारायण, गोविन्द, माधव, जनार्दन, कमलापति, लक्ष्मीपति।
- विमल के पर्यायवाची शब्द - स्वच्छ, पवित्र, पावन, निर्मल।
'श' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- शपथ के पर्यायवाची शब्द - कसम, हलफ, सौं, सौगन्ध, प्रतिज्ञा।
- शब्द के पर्यायवाची शब्द - ध्वनि, आश्व, रव, मुखर, नाद, घोष।
- शिष्ट के पर्यायवाची शब्द - शालीन, भद्र, सौम्य, सज्जन, सभ्य, संभ्रांत।
- शरण के पर्यायवाची शब्द - संश्रय, आश्रय, रक्षा, त्राण।
- शब्द के पर्यायवाची शब्द - ध्वनि, नाद, घोष, रव, मुखर।
- शहद के पर्यायवाची शब्द - मधु, मकरंद, पुष्परस, पुष्पासव।
- शेर के पर्यायवाची शब्द - सिंह, वनराज, केहरि, नाहर, मृगेन्द, केशरी, व्याघ्र।
- शंकर के पर्यायवाची शब्द - शिव, शम्भू, भोलेनाथ, महेश, उमापति, देवाधिदेव, आशुतोष।
- शुभ के पर्यायवाची शब्द - मंगल, कल्याणकारी, शुभकंर।
- शिरा के पर्यायवाची शब्द - नाड़ी, नस, धमनी।
- शिक्षा के पर्यायवाची शब्द - नसीहत, तालीम, उपदेश, शिक्षण, ज्ञान, सीख।
- शाश्वत के पर्यायवाची शब्द - सर्वकालिक, अक्षय, सनातन, नित्य।
- श्मशान के पर्यायवाची शब्द - मरघट, मसान, दाहस्थल।
- शिकारी के पर्यायवाची शब्द - आखेटक, लुब्धक, बहेलिया, अहेरी।
'ष' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- षड्यंत्र के पर्यायवाची शब्द - साजिश, अभिसंधि, कुचक्र, दुरभिसंधि।
'स' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- सब के पर्यायवाची शब्द - अखिल, सकल, सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, समग्र।
- संग्रह के पर्यायवाची शब्द - संचय, जमाव, संकलन।
- सजग के पर्यायवाची शब्द - सावधान, सतर्क, चौकन्ना, चौकस।
- संकल्प के पर्यायवाची शब्द - प्रतिज्ञा, वृत्त, दृढ निश्चय।
- सन्यासी के पर्यायवाची शब्द - दंडी, बैरागी, विरत।
- संहार के पर्यायवाची शब्द - ध्वंस, अंत, नाश, समाप्ति।
- समुद्र के पर्यायवाची शब्द - नदीश, उदधि, वारीश, पारावार, रत्नाकर।
- समसामयिक के पर्यायवाची शब्द - वर्तमान, समकालिक, समकालीन, समवयस्क।
- सखी के पर्यायवाची शब्द - सहचरी, सहेली।
- समीक्षा के पर्यायवाची शब्द - आलोचना, निरूपण, विवेचना, मीमांसा।
- सार के पर्यायवाची शब्द - सत्त, सत्व, रस, निचोड़।
- सज्जन के पर्यायवाची शब्द - भद्र, कुलीन, साधु, सभ्य।
- समाप्ति के पर्यायवाची शब्द - अंत, समापन, इतिश्री, इति।
- स्तन के पर्यायवाची शब्द - पयोधर, उरस, कुच, छाती।
- संसार के पर्यायवाची शब्द - विश्व, दुनिया, जगत, इहलोक, जग।
- सुंदरी के पर्यायवाची शब्द - सुनयना, ललिता, कामिनी, सुनेत्रा, विलासिनी।
- स्वर्ण के पर्यायवाची शब्द - सुवर्ण, कनक, हेम, सोना, हिरण्य।
- स्वच्छंद के पर्यायवाची शब्द - स्वतंत्र, निरंकुश, निर्बध।
- सूची के पर्यायवाची शब्द - फेहरिस्त, अनुक्रम, तालिका, सारणी, अनुक्रमणिका।
- स्वर्ग के पर्यायवाची शब्द - परलोक, दिव, सुरलोक।
- स्वावलंबन के पर्यायवाची शब्द - आत्मनिर्भरता, स्वाश्रय, आत्माश्रय।
- सरस्वती के पर्यायवाची शब्द - भारती, वाणी, गिरा, शारदा, महाश्वेता, वीणापाणि, हंसवाहिनी, ज्ञानदायिनी।
- सुरपुर के पर्यायवाची शब्द - सुलोक, अमरपुर, स्वर्ग, स्वर्गलोक, हरिधाम।
- समुद्र के पर्यायवाची शब्द - सागर, पयोधि, सिंधु, जलधि, रत्नाकर, वारीश, नदीश।
- स्नेह के पर्यायवाची शब्द - प्रेम, प्यार, इश्क, प्रीति, अनुराग।
- सूर्य के पर्यायवाची शब्द - सूरज, दिवाकर, रवि, आदित्य, प्रभाकर, कमलबंधु, दिनकर, भास्कर।
- सर्प के पर्यायवाची शब्द - विषधर, उरग, फणि, सांप, नाग, अहि, भुजंग।
- सम्पूर्ण के पर्यायवाची शब्द - पूरा, पूर्ण, समग्र, मुकम्मल, सारा।
- स्तुति के पर्यायवाची शब्द - प्रार्थना, अर्चना, पूजा, आराधना।
- सेठ के पर्यायवाची शब्द - महाजन, साहूकार, ब्याजजीवी, मालदार, सूदखोर, पूंजीपति, धनवान, धनी।
- संध्या के पर्यायवाची शब्द - निशारम्भ, दिनांत, सायंकाल, गोधूलि, दिनावसन।
'ह' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- हंस के पर्यायवाची शब्द - मुक्तमुक, मराल, सरस्वतिवाहन।
- हित के पर्यायवाची शब्द - कल्याण, भला, उपकार, भलाई।
- हनुमान के पर्यायवाची शब्द - पवनसुत, महावीर, कपीश, बजरंगी, आंजनेय, बजरंग।
- हाँसी के पर्यायवाची शब्द - स्मिति, मुस्कान, हास्य।
- हिमालय के पर्यायवाची शब्द - हिमगिरि, हिमाद्रि, शैलेन्द्र, गिरिराज।
- हाथ के पर्यायवाची शब्द - भुजा, बाहु, कर, हस्त, भुजाग्र।
- हक के पर्यायवाची शब्द - फर्ज, अधिकार, दावा, स्वत्व, उचित पक्ष।
- हाथी के पर्यायवाची शब्द - मतंग, द्विरद, गज, कुंजर, वितुण्ड, नाग।
- हिम के पर्यायवाची शब्द - नीहार, बर्फ, तुषार, तुहिन।
- हार के पर्यायवाची शब्द - पराजय, शिकस्त, मात, पराभाव, माला, कंठहार, मोहनमाला, अंकमालिका।
- हरि के पर्यायवाची शब्द - बंदर, चंद्र, सिंह, इंद्र।
- हिरन के पर्यायवाची शब्द - हिरण, मृग, सारंग, कुरंग।
- हेम के पर्यायवाची शब्द - स्वर्ण, सोना, कंचन।
- होशियार के पर्यायवाची शब्द - बुद्धिमान, समझदार, पटु, चतुर, विवेकशील।
'क्ष' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
- क्षेत्र के पर्यायवाची शब्द - प्रदेश, भूखंड, इलाका, भू-भाग।
- क्षीण के पर्यायवाची शब्द - दुर्बल, कृश, कमजोर, बलहीन।
- क्षणभंगुर के पर्यायवाची शब्द - क्षणिक, अस्थिर, नश्वर, अनित्य।
- क्षमता के पर्यायवाची शब्द - बल, शक्ति, ताकत, सामर्ध्य।
- क्षय के पर्यायवाची शब्द - तपेदिक, राजरोग, यक्ष्मा।
- क्षुब्ध के पर्यायवाची शब्द - विकल, व्याकुल, उद्विग्न।
यह भी पढ़ें :-
आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के निम्न सवालों Samanarthi Shabd in Hindi List, पर्यायवाची शब्द, पर्यायवाची शब्द 1000+, Paryayvachi Shabd in Hindi, Paryayvachi Shabd in Hindi for Class, Synonyms in Hindi Grammar आदि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आप इस पोस्ट को पढ़कर एन्जॉय करें। उम्मीद करती हूँ कि आप सभी पाठकों को मेरी यह पोस्ट पसंद आयी होगी। आप सभी को मेरी यह पोस्ट कैसी लगी। आप मुझे कमेंट करके जरूर बताये।