Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान की प्रमुख अकादमियाँ - Major Academies List of Rajasthan in Hindi

Telegram GroupJoin Now


राजस्थान के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल : आज की इस पोस्ट में राजस्थान की प्रमुख अकादमियां (सांस्कृतिक केंद्र व संस्थान) पर एक विस्तृत लेख लिखा गया है। इसमें आप सभी के राजस्थान उर्दू अकादमी, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, राजस्थान की प्रमुख अकादमियां Trick PDF Download, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी एवं अन्य अकादमियों से सम्बंधित विभिन्न सवालों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। 
राजस्थान की प्रमुख अकादमियाँ - Major Academies List of Rajasthan in Hindi
राजस्थान की प्रमुख अकादमियाँ

राजस्थान की प्रमुख अकादमियां List

  • राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल की स्थापना 1 जनवरी, 1974 को जयपुर में की गयी।
  •  राजस्थान मदरसा बोर्ड की स्थापना जनवरी, 2003 को जयपुर में की गयी।
  • राजस्थान संस्कृत अकादमी  (1980 में स्थापित) - संस्कृत भाषा को जनमानस में लोकप्रिय बनाने, संस्कृत मौलिक लेखन प्रोत्साहन देने, राजस्थान में संस्कृत साहित्य को प्रकाशित करने के उद्देश्य इसको स्थापित किया गया। इस अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार ‘माघ पुरस्कार' है 
  • जवाहर कला केन्द्र की स्थापना 8 अप्रेल,1993 को जयपुर में की गयी। (यहाँ पर राजस्थान की अधिकांश सांस्कृतिक गतिविधियाँ का आयोजन होता है।) 
  • निदेशालय साक्षरता एवं सतत् शिक्षा की स्थापना का मुख्यालय जयपुर में है।
  • पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर में है।
  • शासन सचिवालय जयपुर में है।
  • राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद् की स्थापना 3 नवम्बर, 1997 को जयपुर में की गयी।
  • राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल की स्थापना 21 मार्च, 2005 को जयपुर में की गयी।
  • बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की स्थापना 30 मार्च, 1995 को जयपुर में की गयी।
  • सवाई रामसिंह द्वारा 1857 में  स्थापित 'मदरसा-ए-हुनरी' जिसका 1866 में  नाम 'राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं क्रॉफ्ट्स' कर दिया गया।
  • पोथीखाना संग्रहालय जयपुर में है।
  • जयपुर कथक केंद्र की स्थापना 1978 में जयपुर में की गयी।
  • राजस्थान ललित कला अकादमी (24 नवम्बर, 1957 को स्थापित) जयपुर में है।
  • राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी (15 जुलाई, 1969 को स्थापित) जयपुर में है।
  • राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी (19 जनवरी, 1986 को स्थापित) - ब्रजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए इसको स्थापित किया गया। इस अकादमी द्वारा त्रैमासिक पत्रिका ब्रज शतदल का प्रकाशन किया जाता है।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ जयपुर में है।
  • राजस्थान संगीत संस्थान (1950 में स्थापित) जयपुर में है।
  • गुरू नानक संस्थान (1969 में स्थापित ) जयपुर में है।
  • जयपुर कत्थक केन्द्र (1978 में स्थापित ) जयपुर में है।
  • राजस्थान पर्यटन विकास निगम जयपुर में है।
  • राजस्थान उर्दू अकादमी (1979 में स्थापित ) जयपुर में है।
  • राजस्थान सिंधी अकादमी (1979 में स्थापित) - सिंधी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए इसकी स्थापना की गयी। इस अकादमी द्वारा वार्षिक पत्रिका रिहाण का प्रकाशन किया जाता है।
  • श्री रामचरण प्राच्य विद्यापीठ एवं संग्रहालय 1960 में जयपुर में स्थापित।
  • राजस्थान क्रीड़ा परिषद् जयपुर में है। 
  • 'गुड़ियाओं का संग्रहालय' राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, दुर्गापुरा (जयपुर) में स्थापित।
  • राजस्थानी पंजाबी भाषा अकादमी 2006 में जयपुर में स्थापित।
  • स्वामी केशवानंद स्मारक संग्रहालय हनुमानगढ़ जिले में है।
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का मुख्यालय जयपुर में है (यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार का स्वायत्त निकाय है।) 
  • बी.एम. बिड़ला तारामण्डल जयपुर में है।
  • राजस्थान राज्य टेक्स सेटलमेंट बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में है।
  • सहकारी शिक्षा एवं  प्रबंधन संसथान जयपुर में स्थापित।
  • विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में है। 
  • राजस्थान सिविल सेवा प्राधिकरण राजस्थान जयपुर में है।
  • राज्य सहकारी संघ की स्थापना 1957 में जयपुर में की गयी।
  • गोल्फ अकादमी जयपुर में है।
  • पं. झाबरमल्ल शोध संस्थान की स्थापना 2000 में जयपुर में की गयी।
  • मौलाना अब्दुल कलाम आजाद अरबी फ़ारसी शोध संस्थान (कसरे इल्म नाम से 4 दिसंबर, 1978 में स्थापित की गयी) इसका वर्तमान नाम 1987 में पड़ा था।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्यालय अजमेर में है।
  • राजस्थान राजस्व मंडल जयपुर में है।
  • 1964 में सुबोध कुमार अग्रवाल द्वारा नगर श्री लोक संस्कृति शोध संस्थान चूरू जिले में स्थापित की गयी।
  • राजस्थान सरसों अनुसंधान केंद्र सेवर (भरतपुर) में है। इसकी स्थापना भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद द्वारा 20 अक्टूबर, 1993 को की गयी।
  • केंद्रीय भेड़ प्रजनन एवं ऊन अनुसन्धान संसथान अविकानगर मालपुरा (टोंक) में स्थापित।
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय अजमेर में है, जिसकी स्थापना 1 अगस्त, 1957 में की गयी।
  • मगरा लोक कला मंडल अजमेर में है।
  • भवानी नाट्य शाला की स्थापना 1921 में झालावाड़ में की गयी, जो कि ऑपेरा शैली पर आधारित है।
  • शुष्क वन अनुसंधान केन्द्र (Arid Zone Forestry Research Institute ) जोधपुर में है।
  • राष्ट्रीय कला मण्डल जोधपुर में स्थापित है।
  • रूपायन शोध संस्थान 1960 में जोधपुर में स्थापित, का कार्य राजस्थानी कला का संचय करना है।
  • राजस्थानी शोध संस्थान जोधपुर में है।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में है।
  • एकलव्य नाट्य संस्थान ब्यावर (अजमेर) में है।
  • राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1957 में जोधपुर में की गयी।
  • राजस्थान प्राच्य विद्या संस्थान की स्थापना 1950-51 में जोधपुर में की गयी, यह राजस्थान का सबसे बड़ा
  • पाण्डुलिपि भण्डार ग्रह है।
  • मीरां बाई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर में है।
  • केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान (CAZRI - Central Arid Zone Research Institute ) जोधपुर में है।
  • खजूर अनुसंधान केन्द्र बीकानेर में है।
  • राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में है।
  • केन्द्रीय (राष्ट्रीय) ऊँट अनुसंधान संस्थान जोहड़बीड़ (बीकानेर) में है।
  • राजस्थान राज्य अभिलेखाकार बीकानेर में है।
  • सीमा सुरक्षा बल का फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर में है।
  • प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना 17 अगस्त, 1956 को जोधपुर में की गयी।
  • राजस्थान ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान जोधपुर में स्थापित।
  • राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी 1983 में बीकानेर में स्थापित, इस अकादमी द्वारा मासिक पत्रिका जागती जोत का प्रकाशन किया जाता है।
  • बेर अनुसंधान केन्द्र बीकानेर में है।
  • पश्चिमी क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र 1986 में उदयपुर में स्थापित किया गया।
  • माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संसथान उदयपुर में स्थापित है।
  • राजस्थान राज्य खान एवं खनिज विकास निगम जिसे राजस्थान खनन और भूविज्ञानी विभाग  भी कहा जाता है, का मुख्यालय उदयपुर में है।
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान उदयपुर में है।
  • राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना 1997 बीकानेर में की गयी।
  • सार्दुल खेल विद्यालय बीकानेर में स्थापित है।
  • शुष्क उद्यानिकी का केन्द्रीय शोध संस्थान बीकानेर में है।
  • भारतीय लोक कला मण्डल की स्थापना 1952 में  देवीलाल सामर द्वारा उदयपुर में की गयी।
  • राजस्थान साहित्य अकादमी की स्थापना 28 जनवरी, 1958 में उदयपुर में की गयी, इस अकादमी द्वारा मासिक पत्रिका मधुमती का प्रकाशन किया जाता है एवं इस अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार मीरां पुरस्कार है।
  • जनजाति के खिलाड़ियों को परम्परागत तीरंदाजी में प्रशिक्षण दिलाने के लिए तीरंदाजी खेल अकादमी की स्थापना उदयपुर में की गयी।
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् का मुख्यालय उदयपुर में है।
  • राजस्थान का एकमात्र भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर में है।
  • रेलवे ट्रेनिंग स्कूल उदयपुर में है।

 यह भी पढ़ें:- 

आज की इस पोस्ट में राजस्थान की प्रमुख अकादमियां (सांस्कृतिक केंद्र व संस्थान) पर एक विस्तृत लेख लिखा गया है। इसमें आप सभी के राजस्थान उर्दू अकादमी, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, राजस्थान की प्रमुख अकादमियां Trick PDF Download, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी एवं अन्य अकादमियों से सम्बंधित विभिन्न सवालों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। 
Tags : Rajasthan ki prmukh academy, rajasthan ki pramukh akadmiya, rajasthan sanskritik virasat academy trick pdf download, rajasthani sanskritik academy list in Hindi.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad