Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

हिसार जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Hisar District GK in Hindi | हिसार जिला Haryana GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'हिसार जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें हिसार जिले का सामान्य परिचय, हिसार जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी हिसार जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें:-
हिसार जिले की सम्पूर्ण जानकारी, Hisar District GK in Hindi , हिसार जिला Haryana GK in Hindi
हिसार जिला दर्शन

    हिसार जिले का सामान्य परिचय

    • हिसार जिले की सामान्य स्थिति : हिसार जिला हरियाणा के पश्चिम भाग में स्थित है। इसके उत्तर में फतेहाबाद, दक्षिण में भिवानी जिला, पूर्व में जींद जिला तथा पश्चिम में राजस्थान राज्य स्थित है।
    • हिसार जिले की स्थापना 1 नवंबर 1966 को की गई थी। 
    • हिसार जिले का क्षेत्रफल : 3983 वर्ग किलोमीटर है।
    • मुख्यालय : हिसार। 
    • हिसार के उपनाम : मैग्नेट सिटी, स्टील सिटी, हिसार-ए-फिरोजा।
    • हिसार जिले में 5 तहसीलें - हिसार, हांसी, नारनौद, आदमपुर, बरवाला।
    • हिसार जिले की मुख्य फसलें : गेहूं एवं कपास है।
    • हिसार जिले की अन्य फसलें : चना, बाजरा, सरसों, चावल, गन्ना आदि।
    • हिसार जिले के मुख्य उद्योग : कपासन छंटाई उद्योग, हैंडलूम वस्त्र उद्योग, कृषि यंत्र उद्योग और सिलाई मशीन उद्योग, लोहे के गार्डर, लकड़ी का सामान उद्योग, PVC पाइप उद्योग  आदि।
    • हिसार जिले में सड़कों की लंबाई : 1951 किलोमीटर।
    • हिसार का मुख्य रेलवे स्टेशन:  हिसार रेलवे स्टेशन है।

    2011 की जनगणना के अनुसार हिसार जिले के आंकड़े

    • हिसार जिले की जनसंख्या : 17,42,815
    • हिसार जिले की पुरुष जनसंख्या : 931535
    • महिला जनसंख्या : 811280
    • हिसार जिले का जनसंख्या घनत्व : 438 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
    • हिसार जिले का लिंगानुपात : 871
    • हिसार जिले की साक्षरता दर : 70.4 % 
    • पुरुष साक्षरता दर : 78.6 % 
    • महिला साक्षरता दर : 61.2 %

    हिसार जिले में 1857 की क्रांति

    • 1857 की क्रांति के समय हिसार में लाइट इन्फैंट्री के जवानों ने शहजादा मुहम्मद के नेतृत्व में विद्रोह किया था।
    • मई के तीसरे सप्ताह में हांसी, हिसार, सिरसा में देसी पलटन ने विद्रोह कर शुरू कर दिया था।
    • देसी पलटन ने हिसार के डिप्टी कमिश्नर सहित दो लोगों को मौत के घाट उतारा था।
    • हिसार में शहजादा मोहम्मद, अजीम बैग एवं हांसी में हुकुमचंद, मुन्नी बेग ने क्रांतिकारियों का नेतृत्व किया था।
    • चतरावन, रोहनात, ओटा, खिरका आदि गांव में अंग्रेजों ने बहुत अत्याचार किया, आजम बैग की बेगम को बंदी बना लिया। इसके बावजूद अंग्रेज 20 सितंबर तक इस ज्वाला को नहीं बुझा सके।

    हिसार से स्वतंत्रता से पूर्व के प्रमुख समाचार पत्र

    • ग्राम सेवक : इसकी शुरुआत 1936 में की गई थी। इसके प्रधान संपादक लाला हरदेव सहाय थे।
    • रंगीला मुसाफिर : इसका संपादन 1950 में शुरू हुआ था। इसके संपादक प्यारेलाल थे।
    • सेवक : इस समाचार पत्र का संपादन 1941 में शुरू हुआ। इसके संपादक लाला हरदेव सहाय थे।
    • अमर ज्योति व हरियाणा संदेश : इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी। इसके संपादक सेठ महेश चंद्र थे।
    • ज्ञानोदय : इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी। इसके संपादक ब्रह्मानंद थे।

    हिसार जिले के प्रमुख युद्ध

    • 1037 ईस्वी में मोहम्मद गजनवी के पौत्र मसूद ने हांसी पर आक्रमण किया, जिसमें वह मारा गया था।
    • 1151 ईस्वी में विग्रहराज चतुर्थ ने हांसी पर आक्रमण किया था और कब्जा कर लिया।
    • तैमूर का हिसार पर आक्रमण 
    • मेवातियों व बलबन के बीच हिसार में युद्ध 
    • 1932 ईस्वी में जाटवा नाम के राजपूत के नेतृत्व में गोरी सेना के साथ हांसी में युद्ध हुआ था।

    हिसार के प्रमुख प्राचीन वस्तु अवशेष स्थल

    • अग्रोहा - अग्रय जनपद के सिक्के, राजा का मुकुट आदि अवशेष
    • हिसार - मौर्यकालीन स्तूप एवं अवशेष
    • बरवाला - अग्रेय जनपद के सिक्के प्राप्त हुए।
    • सालिना एवं हांसी - यहां से जैन मूर्तियां प्राप्त हुई।
    • राखी गड्डी - हड़प्पा कालीन स्थल, दो स्पष्ट संस्कृतियों की पहचान - प्राचीन हड़प्पा,  विकसित हड़प्पा।
    • वस्तु अवशेष - जो, गेहूं, ईटों का बना अन्नागार, चावल के दाने आदि।

    हिसार जिले के प्रसिद्ध टीले

    • राखी गढ़ी का टीला - यहां से हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो कालीन वस्तुएं मिली है। इसकी ऊंचाई 17 मीटर तक है।
    • अग्रोहा का टीला - इस टीले की खुदाई श्री जेएस खत्री एवं श्री आचार्य के मार्गदर्शन से 1979 से 1984 तक हुई थी।
    • सीसवाल का टीला - इसका क्षेत्रफल 4710 वर्ग किलोमीटर में है तथा इसकी ऊंचाई 25 मीटर है। यहां से अवशेष के रूप में लोटा, नोकदार, कंधेवाल व गोलाकार कलश, चपटे किनारे वाले कटोरे आदि प्राप्त हुए हैं। यहां से प्राप्त मृदभांडों को दो मुख्य सांस्कृतिक स्तरों में विभाजित किया गया।

    हिसार जिले के अभिलेख एवं उनके प्राप्ति स्थल

    • पृथ्वीराज द्वितीय के सामरिक महत्व को दर्शाने वाला अभिलेख (हांसी)
    • अग्रोहा के टेबलेट अभिलेख में संगीत के इतिहास से संबंधित सात स्वरों का वर्णन है। अग्रोहा अभिलेख यौधयगण की प्रशासनिक व्यवस्था (अग्रोहा)
    • हिसार के गुजरी महल के स्तम्भ पर 8 लेखों वाला स्तंभ जो आठ जगहों से आने वाले भागवतों की सूचना देता है।

    हिसार जिले में पशुधन केंद्र

    • हरियाणा पशु चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान
    • केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र (1985 में स्थापित)
    • राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र
    • भूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला
    • आधुनिक सूअर प्रजनन फार्म
    • केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र
    • हरियाणा टीका संसथान
    • पशुधन फार्म एवं प्रजनन केंद्र
    • महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
    • पॉलीक्लिनिक आदि।

    हिसार जिले के प्रमुख मेले

    • अग्रसेन जयंती मेला - यह मेला अग्रोहा में अक्टूबर माह में भरता है।
    • जन्माष्टमी मेला - यह मेला श्री कृष्ण एवं गुरु जंभेश्वर के जन्म पर्व पर आयोजित होता है।
    • नवरात्रि मेला - यह मेला बास एवं बनभौरी में चैत्र एवं आश्विन माह में भरता है।
    • गोगा नवमी मेला - यह मेला भाद्रपद शुक्ला नवमी को भरता है।
    • काली देवी मेला - यह मेला हांसी में मई माह में भरता है।
    • शिव जी का मेला - यह मेला हिसार जिले के सीसवाल एवं किरमारा गांव में फाल्गुन माह में लगता है।

    हिसार जिले के प्रमुख मजार, मस्जिद एवं दरगाह

    • लाट की मस्जिद - इसका निर्माण फिरोज तुगलक ने करवाया था।
    • चार क़ुतुब मस्जिद - यह हांसी में स्थित है।
    • चार कुतुब की दरगाह - हांसी (हिसार) में स्थित दरगाह में चार सूफी संतों - कुतुब शेख जमालुद्दीन अहम्मद, कुतुब मौलाना, बसोहद्दीन सूफी कुतुबुद्दीन मनावर, कुतुबुद्दीन की मजारें हैं। यहां प्रतिवर्ष लगने वाले उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ से चादर लाकर चढ़ाई जाती है।
    • शैख़ जनुद की मजार - यह मजार नागोरी गेट (हिसार) के दक्षिण में स्थित है।
    • भीत तजारा की मजार - यह हांसी में स्थित है, इसका निर्माण फिरोज तुगलक ने करवाया था।

    हिसार के प्रमुख विश्वविद्यालय

    • चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - इसकी स्थापना 1970 ईस्वी में हिसार जिले में की गई।
    • लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय - इसकी स्थापना 2010 में हरियाणा राज्य के हिसार जिले में की गई।
    • गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय - इसकी स्थापना 1995 ईस्वी को हिसार जिले में की गई।

    हिसार जिले में गाड़ी RTO कोड

    • HR - 20 Hisar
    • HR - 21 Hansi
    • HR - 39 Hisar (Commercial Vehicle)
    • HR - 53 Adampur
    • HR - 80 Barwala

    हिसार जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

    • हिसार के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी - चौधरी कृपाराम, डॉ. रामजीलाल, वैद्य लेखराज।
    • हिसार से सीसवाल संस्कृति के स्थल - सीसवाल, शाहपुर पातन, खरड़ अलीपुर, सलीमगढ़, सातरोड़ खुर्द, पाली राखी गढ़ी, डाटा, सिसाय, सिंघवा आदि।
    • हिसार के पुरातत्व स्मारक एवं संग्रहालय - जहाज कोठी संग्रहालय, राखी गढ़ी संग्रहालय।
    • हिसार जिले के किले - हिसार-ए-फिरोजा किला, असीगढ़ का किला, हांसी का किला आदि।
    • ब्लू बर्ड झील हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।
    • हिरण पार्क 1985 में हिसार जिले में स्थापित किया गया।
    • राजीव गाँधी ताप विधुत केंद्र खेदड़ गांव में स्थित है। इसकी स्थापना 2007 में की गयी। इसकी क्षमता 1200 मेगावाट है।
    • चुना पत्थर, शोरा हिसार जिले से प्राप्त होता है।
    • अलीगढ का किला हांसी (हिसार) में स्थित है।
    • हिसार हवाई अड्डा की स्थापना 1999 में हिसार में की गयी।
    • कार्गो हवाई अड्डा की स्थापना हिसार में प्रस्तावित है।
    • अग्रोहा में नौवीं सदी की सा रे गा मा अक्षरांकित ईंट प्राप्त हुई है।
    • हरियाणा राज्य का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार जिले में है।
    • एशिया का सबसे बड़ा पशुधन फार्म हिसार जिले में है।
    • हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा स्थल (राखी गढ़ी) हिसार जिले में है।
    • महावीर स्टेडियम हिसार जिले में स्थित है।
    • गीतिका जाखड़ एवं ललिता का सम्बन्ध हिसार जिले से है।
    • आकाशवाणी हिसार - इसकी स्थापना 26 जनवरी 1999 में की गयी। यह हरियाणा राज्य का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र है।
    • दूरदर्शन हिसार - इसकी स्थापना 01 नवम्बर 2002 में की गयी। इसका उद्घाटन तत्कालीन सुचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने किया था। 
     यह भी पढ़ें :- 
    इस पोस्ट में हरियाणा जिला दर्शन "Hariyana Jila Darshan" की श्रृंखला में 'हिसार जिला दर्शन' को अच्छी तरह से पूरा किया है। इसमें हिसार जिले का सामान्य परिचय, हिसार जिले का क्षेत्रफल, साक्षरता, लिंगानुपात, पर्यटन स्थल, मेले, धार्मिक स्थल, उद्योग-धंधे, 1857 की क्रांति, प्रमुख युद्ध स्थल, समाचार पत्र, प्रमुख पशुधन केंद्र, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजारे, विश्व विद्यालय एवं इसके अलावा जितने भी हिसार जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को हर संभव शामिल किया है
    Tags : Hisar GK PDF, Haryana gk district wise pdf in hindi, Hisar district haryana gk in hindi, haryana district gk in hindi, Hisar district gk in hindi, hisar zila gk in hindi, Hisar Pin code, Hisar population, Hisar jila gk questions, History of Hisar, Hisar District Haryana Samany Gyan Questions.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad