Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के बांध, नदियाँ एवं झीलों से सम्बंधित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर | Previous Year Rajasthan GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के अति महत्वपूर्ण टॉपिक राजस्थान के बांध, नदियाँ एवं झीलों से सम्बंधित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर को शामिल कर इस एक पोस्ट में आप सभी प्रिय पाठकों के लिए पेश किया गया है। इसमें Rajasthan ki nadiya map, rajasthan ki mithe pani ki jheel, rajasthan mein mithe pani ki jheel, Rajasthan Ke Bandh Evm Jheel, Rajasthan ki Khare pani ki jheel, rajasthan ki jheel, rajasthan gk, rajasthan ki mithe pani ki jheel, rajasthan ki jhile, rajasthan ki jile, Rajasthan ke Bandh, Bardha Bandh, Jawai bandh आदि टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर दिए गए है। आप इस  पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। 
Rajasthan ki nadiya map, rajasthan ki mithe pani ki jheel, rajasthan mein mithe pani ki jheel
राजस्थान के बांध, नदियाँ एवं झीले



राजस्थान के बांध, नदियाँ एवं झीलें :- 
  • राजस्थान की कौनसी नदी 'रुंडित सरिता' कहलाती है - बाणगंगा नदी।
  • बाणगंगा नदी के उपनाम क्या है - अर्जुन की गंगा /तालाब नदी/खंडित/ नदी/रुंडित नदी आदि। 
  • काकनी, कांतली, सागी, घग्घर  नदियों में से कौन सी नदी अंतः प्रवाही नदी नहीं है - सागी। 
  • लूनी नदी के प्रदूषण का मुख्य स्रोत क्या है -  रंगाई-छपाई का उद्योग।
  •  राजस्थान के 13 नदी बेसिन में कुल सतही जल की संभावना कितनी है - 15.86 मिलीयन एकड़ फुट। rajasthan ki ndiya trick
  • राजस्थान में बेणेश्वर त्रिवेणी संगम किन नदियों के मिलन स्थल पर स्थित है -  माही-सोम-जाखम। 
  • आदिवासियों/भीलों का कुंभ किसे कहा जाता है - बेणेश्वर धाम। 
  • कौनसी नदी बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर के मध्य सीमा बनाती है - माही नदी। 
  • अजमेर की आनासागर झील में किस नदी का पानी आता है - बांडी नदी का।
  • बीगोद त्रिवेणी संगम पर कौन सी नदियां मिलती है - बनास,मेनाल, बेड़च। 
  • मेंढा, कांतली, खंडेला तथा रूपनगढ़ नदियों में से कौन-सी नदी सांभर झील में नहीं गिरती है - कांतली नदी। 
  • आहू एवं परवन नदियां किसकी सहायक नदियां है - कालीसिंध की। 
  • जोजरी/सुकड़ी/गुहिया/मेंढा में से कोनसी नदी लूणी की सहायक नदी नहीं है  - मेंढा। 
  • साबी नदी का उद्गम स्थल - सेवर की पहाड़ियां 
  • काकनी नदी का उद्गम स्थल - कोटडी गांव। 
  • बाणगंगा नदी का उद्गम स्थल - बैराट पहाड़िया। 
  • कतली नदी का उद्गम स्थल - खंडेला पहाड़िया
  • बिजराल की पहाड़ियों से निकलने वाली खारी नदी किस अपवाह तंत्र का भाग है - बंगाल की खाड़ी। 
  • लूणी की सहायक नदियां - लीलड़ी, बांडी, जवाई, सुकड़ी, गुहिया, जोजड़ी, खारी एवं सागी। 
  • वह नदी जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है तथा जो पूर्वी पंजाब से राजस्थान में बहती थी - सरस्वती नदी। 
  • कालीसिंध की सहायक नदियां - क्यासरी, पिपलाज, सामेला, रेवा एवं निवाज आदि। 
  • खड़ीन सिंचाई पद्धति किस क्षेत्र में लोकप्रिय है - जैसलमेर क्षेत्र में। 
  • चूलिया जलप्रपात किस नदी पर बना है - चम्बल नदी पर भैंसरोड़गढ़ ( चित्तौड़गढ़) के निकट। 
  • चम्बल की सहायक नदी - आलनिया, बनास, परवन, पार्वती, कालीसिंध, बामनी, कुराल, मेज। 
  • वाकल, वतरक, मेशवाँ  और हथमती  किसकी सहायक नदियां है - साबरमती नदी की। 
  • राजस्थान के आंतरिक प्रवाह क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी कौन सी है - घग्घर नदी।
  • सीकर जिले में कौनसी नदी का उद्गम होता है - कांतली नदी का। 
  • राजस्थान में बहने वाली लूणी नदी अंत में कहाँ समाप्त होती है - कच्छ के रन में। rajasthan ki ndiyan gk in hindi
  • सोम नदी बीछामेड़ा से निकलती है। 
  • उदयसागर झील के बाद आहड़ नदी को किस नाम से पुकारा जाता है - बेड़च नदी। 
  • जब  पुष्कर की पहाड़ियों में भारी वर्षा होती है  तो बाढ़ कहाँ पर आती है - बालोतरा में। 
  • कोनसी एक नदी जो सिर्फ पश्चिमी राजस्थान में बहती है - लूणी नदी। 
  • साबी नदी का उद्गम स्थल किस जिले में है - जयपुर जिले में। 
  • अनास, इरु  तथा सोम  किस नदी की सहायक नदियां हैं - माही नदी की। 
  • राजमहल त्रिवेणी संगम पर कौन सी नदियां मिलती है - बनास, डाई, खारी। 
  • राजस्थान के कौनसे जिलों में से होकर एक भी नदी नहीं गुजरती है - बीकानेर एवं चूरू। 
🔰 यह भी पढ़ें :-
  • बीसलपुर बांध किस नदी पर बना हुआ है - बनास नदी पर। 
  • मेजा बांध राजस्थान में किस नदी पर बना हुआ है - कोठारी नदी पर
  • मोरा सागर बांध किस जिले में स्थित है - सवाई माधोपुर जिले में। 
  • टोकरा बांध किस जिले में स्थित है - सिरोही जिले में। 
  • गरदड़ा बांध किस जिले में स्थित है - बूंदी जिले में। 
  • मानसागर, उम्मेद सागर, पचपदरा, कोलायत में से कौन सी झील खारे पानी की झील है - पचपदरा झील।
  • सिलीसेढ़ झील का निर्माण किसने करवाया था - सिलीसेढ़ झील का निर्माण 1845 ईसवी में महाराजा विनय सिंह ने करवाया था। 
  • बाबा का भांगड़ा तथा प्यारी का संबंध किस झील से है - जयसमंद झील (ढेबर झील) 
  • गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर व कोटा बैराज इन 4 बांधों में से कौनसा बांध चंबल नदी पर राजस्थान में निर्मित नहीं है - गांधी सागर बांध।  
  • जवाहर सागर बांध किस जिले में स्थित है -  कोटा-बूंदी। 
  • ईसरदा बांध किस जिले में स्थित है - सवाई माधोपुर जिले में। 
  • बीसलपुर बांध - बनास नदी पर स्थित है। 
  • चंबल नदी पर बने 4 बांधों में से पहला बांध जो राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है उसका क्या नाम है - गांधी सागर बांध। 
  • प्रसिद्ध डिग्गी तालाब किस जिले में स्थित है - टोंक जिले में। 
  • गेम सागर/गैप सागर झील किस जिले में स्थित है - डूंगरपुर जिले में। 
  • कौनसी झील राजस्थान की सबसे बड़ी लवणीय झील है - सांभर झील।
  • मेजा बांध कहां स्थित है - भीलवाड़ा में। 
  • डीडवाना, कोलायत, कावोद, पचपदरा में से कौनसी झील लवणीय झील नहीं है - कोलायत झील। 
  • मेंढा, रुपनगढ़, खारी, खंडेला नदियों में से किस नदी द्वारा सांभर झील में प्रतिवर्ष सर्वाधिक लवण की मात्रा लाकर जमा की जाती है - मेंढा नदी द्वारा। 
  • अन्ना सागर झील किस जिले में स्थित है - अजमेर जिले में। 
  • राजसमंद झील का निर्माण किस नदी पर हुआ है - गोमती नदी पर। 
  • जग मंदिर व जग निवास महल किस झील में स्थित है - पिछोला झील में। 
  • रामसर आर्द्रभूमि की सूची में राजस्थान की कौनसी झील शामिल है - सांभर झील। 
  • नक्की झील कहां स्थित है - माउंट आबू, सिरोही में। 
  • राजसमंद झील का निर्माण किसने करवाया था - महाराणा राजसिंह ने गोमती नदी के पानी को रोककर राजसमंद झील का निर्माण करवाया था। 
  • कोटा बैराज बांध का निर्माण किस उद्देश्य से करवाया गया है - उद्योगों को जल आपूर्ति हेतु। 
  • माधव सागर बांध किस जिले में स्थित है - दौसा जिले में। 
  • कडाना बांध किस राज्य में एवं किस नदी पर स्थित है - गुजरात राज्य में माही नदी पर स्थित है। 
  • फॉयसागर झील कहां स्थित है - अजमेर जिले में। 
  • कोलायत झील कहां स्थित है - बीकानेर जिले में। 
  • गडसीसर सरोवर कहां स्थित है - जैसलमेर जिले में। 
  • "क्वीन मैरी जनाना घाट" का निर्माण इंग्लैंड की महारानी मेरी की दिसंबर 1911 की भारत यात्रा के स्मरणार्थ किस झील के किनारे करवाया गया था - पुष्कर झील के किनारे। 
  • मेंढा, रुपनगढ़, खारी, खंडेला मौसमी नदियां राजस्थान की किस झील में अपना जल उड़ेलती  है - सांभर झील में। 
  • गागरोन बांध किस जिले में स्थित है - झालावाड़। 
  • मेजा बांध - कोठारी नदी पर स्थित है। 
  • राजस्थान के किस जिले में प्लाया झीलें हैं - जैसलमेर जिले में। 
  • राजस्थान की किस प्रसिद्ध झील पर 'नटनी का चबूतरा' निर्मित है  - पिछोला झील। 
  • राणा प्रताप सागर बांध कहां स्थित है - रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) में। 
  • वह झील जिसमें एक टापू पर आइसलैंड रिसोर्ट नामक होटल बनाया गया है - राजसमंद झील। 
  • माही बजाज सागर बांध - माही नदी पर स्थित है। 
  • जवाई बांध किस जिले में स्थित है - पाली जिले में। 
  • जाखम बांध राजस्थान के किस जिले में स्थित है - प्रतापगढ़ जिले में। 
  • मेजा बांध किस नदी पर बना हुआ है - कोठारी नदी पर। 
  • आलनिया बांध किस जिले में स्थित है - कोटा जिले में। 
  • पांचना बांध किस जिले में स्थित है - करौली जिले में। 
यह भी पढ़ें :-
Tags : Rajasthan Ke Bandh Evm Jheel, Rajasthan ki Khare pani ki jheel, rajasthan ki jheel, rajasthan gk, rajasthan ki mithe pani ki jheel, rajasthan ki jhile, rajasthan ki jile, Rajasthan ke Bandh, Bardha Bandh, Jawai bandh, short trick of Rivers, ndiyan ki short trick, raj gk short trick, rajasthan ki mithe pani ki jheel trick, rajasthan ki mithe, bardha bandh bundi, bardha bandh kota, rajasthan nadi, rajasthan me bandh, jakham bandh, rajasthan ki bavdiya, rajasthan ke prmukh bandh, Tag: Rajasthan ki ndiyan questions, raj gk in hindi, rajasthan gk previous year questions,  rajasthan ki jheel ki trick, rajasthan ki nadiya or jheele, rajasthan ki mithe pani ki jheel konsi hai, pichola jheel, rajasthan ki khare pani ki sabse badi jheel, previous year ke ndiyan pr aadharit prashn. 
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad