Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

दौसा जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Dausa District GK in Hindi | दौसा जिला Rajasthan GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


राजस्थान जिला दर्शन : 'दौसा जिला दर्शन'

Dausa District GK in Hindi, Dausa GK in Hindi, Dausa Rajasthan GK in Hindi, Dausa, Dausa district (indian District)
Dausa Jila Darshan
दौसा क्षेत्र में कछवाहा राज्य के संस्थापक दूल्हेराय ने लगभग 1137 ईस्वी में बड़गूजरों को हराकर अपना शासन स्थापित किया था। इसे ढूंढाड़ अंचल के कछवाहा वंश की प्रथम राजधानी बनाया गया। दौसा जिले को जयपुर से पृथक कर 10 अप्रैल 1991 को नया जिला बनाया गया । प्रारंभ में दौसा जिला राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल 2950 वर्ग किलोमीटर) था, लेकिन सवाईमाधोपुर की महुआ तहसील को 15 अगस्त 1992 को दौसा जिले में सम्मिलित किया गया जिससे इसका क्षेत्रफल बढ़कर 3432 वर्ग किलोमीटर हो गया और यह धौलपुर के बाद दूसरे नंबर का सबसे छोटा जिला बन गया। दौसा नगर देवगिरी पहाड़ी की तलहटी में बसा हुआ है तथा यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित है। 



    दौसा के प्राचीन नाम | Dausa Ke Upnam


    • देवांश
    • देनवसा
    • द्यौसा


    दौसा का सामान्य परिचय | Dausa Ki Jankari Hindi Me


    • दौसा का क्षेत्रफल : 3432 वर्ग किलोमीटर 
    • दौसा में तहसीलों की संख्या : 6 
    • दौसा में उप तहसीलों की संख्या : एक 
    • दौसा में उपखण्डों की संख्या : 5 
    • दौसा में ग्राम पंचायतों की संख्या : 226 
    • दौसा जिला जयपुर संभाग के अंतर्गत आता है। 


    दौसा जिले की मानचित्र में स्थिति | स्थिति एवं विस्तार


    ✍ अक्षांशीय स्थिति : 27 डिग्री 5 मिनट उत्तरी अक्षांश से 28 डिग्री 50 मिनट उत्तरी अक्षांश तक। 

    ✍ देशांतरीय स्थिति : 75 डिग्री पूर्वी देशांतर से 76 डिग्री पूर्वी देशांतर तक।

    दौसा जिले के विधानसभा क्षेत्र | Dausa Me Vidhansabha क्षेत्र


    • लालसोट 
    • बांदीकुई 
    • महुआ 
    • दौसा  
    • सिकराय


    2011 की जनगणना के अनुसार दौसा जिले की जनसंख्या/घनत्व/लिंगानुपात/साक्षरता के आंकड़े


    • दौसा की कुल जनसंख्या : 16,34,409 
    • दौसा का लिंगानुपात : 905 
    • दौसा में जनसंख्या घनत्व : 476 
    • दौसा की साक्षरता दर : 68.2 प्रतिशत 
    • दौसा की पुरुष साक्षरता दर : 83% 
    • दौसा की महिला साक्षरता दर : 51.9%


    दौसा के प्रमुख मेले और त्यौहार | Dausa Jile Ke Mele


    • पीपलाज माता  का मेला : पीपलाज माता का यह मेला पीपलाज (दौसा) में वैशाख सुदी अष्टमी को भरता है। 
    • श्री रामपुरा का मेला : यह मेला बसवा तहसील में जन्माष्टमी को  भरता है। 
    • बीजासनी माता का मेला : यह मेला खुर्रा (लालसोट, दौसा) में चैत्र पूर्णिमा को भरता है। 
    • मेहंदीपुर बालाजी का मेला : यह मेला मेहंदीपुर बालाजी स्थान पर होली,दशहरा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर भरता है। 
    • गणगौर मेला : यह मेला लालसोट तहसील में चैत्र सुदी तीज पर तीन दिवसीय भरता है। जिसमें तीज की सवारियां निकाली जाती है। 

    दौसा के प्रमुख मंदिर | दौसा के शीर्ष मंदिर


    ✍ हर्षत माता का मंदिर, आभानेरी (दौसा) ➡️
    आभानेरी के हर्षत माता के मंदिर का निर्माण प्रतिहार शासकों द्वारा आठवीं शताब्दी में करवाया गया था। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय का है। यह मंदिर आठवीं शताब्दी की प्रतिहार कला का एक अनुपम उदाहरण है। 


    ✍ मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर ➡️
    मेहंदीपुर बालाजी का यह मंदिर दौसा के सिकंदरा से महुआ के बीच पहाड़ी पर स्थित है। इसे "घाटा मेहंदीपुर" भी कहा जाता है क्योंकि यह मंदिर दो पहाड़ियों के बीच की घाटी पर स्थित है। इस मंदिर में मूर्ति पर्वत का ही अंग है। यहां पर प्रतिवर्ष होली, दशहरा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर मेला भरता है। यह मंदिर बुरी आत्माओं, भूत-प्रेत तथा जादू-टोने के निदान हेतु प्रसिद्ध है।

    ✍ झांझीरामपुरा ➡️
    इसकी स्थापना ठाकुर रामसिंह ने की थी। यहां पर एक ही जलहरी में 121 महादेव (शिवलिंग) है तथा यहाँ निर्मित गोमुख से सर्दियों में गर्म तथा गर्मियों में ठंडा पानी बहता है। यहां पर श्रावण मास में एक विशाल मेला भरता है। यहां काल बाबा का मंदिर भी स्थित है। 



    दौसा के दर्शनीय स्थल | दौसा के पर्यटन स्थल


    ✍ भंडारेज की बावड़ी ➡️

    भंडारेज की बावड़ियां भंडारेज गांव (दौसा जिले) में  स्थित है। दौसा का  प्राचीन कला एवं संस्कृति की मिसाल है। यहां स्थित पांच मंजिली ऐतिहासिक बावड़ी जो स्थापत्य कला की दृष्टि से उत्कृष्ट है।  यह बावड़ी कुम्भाणी बावड़ी भी कहलाती है क्योंकि इसका निर्माण कुम्भाणी शासकों ने ही करवाया था जिस कारण इसे कुम्भाणी बावड़ी कहते है। यहां भव्य बावड़ियां, कुंड, भूतेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर व गोपालगढ़ स्थित है।

    ✍दौसा का किला ➡️ 
    दौसा का किला देवगिरि की पहाड़ी (दौसा में ) पर सूप (छाजल) की आकृति में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण गुर्जर प्रतिहारों ने करवाया था। इस दुर्ग में हाथीपोल तथा मोरी दरवाजा नाम के दो दरवाजे है। 

    ✍ आलूदा का बुबानिया कुंड ➡️
    पुराने समय में आने-जाने के काम में लाई जाने वाली बुबानियाँ के आकार  निर्मित यह कुंड ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

    ✍ महाराणा सांगा का चबूतरा ➡️
    खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल हो जाने के बाद उन्हें बसवा (दौसा) ले जाया गया और बसवा में ही राणा सांगा की मौत हो गयी थी। बसवा के निकट धुप तलाई में सांगा का चबूतरा/छतरी स्थित है। 

    दौसा के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | Dausa GK in Hindi


    • राज्य में सर्वाधिक पशु घनत्व दौसा में है। 
    • दौसा के प्रमुख बांध : माधोसागर बांध, कालाखोह बाँध, रेडियो बांध, झिलमिल्ली बांध, चिरमिरी बांध, मोरेल बांध आदि। 
    • चांदबावड़ी : चांदबावड़ी आभानेरी (दौसा) में स्थित है। आभानेरी में स्थित प्रतिहार निकुम्भ राजा चंद्र द्वारा निर्मित यह बावड़ी 8वीं शताब्दी के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। 
    • दौसा में खनिज सम्पदा : लोहा - नीमला राइसेला। सोना - धानी बासड़ी।
    • बंजारों की छतरी : बंजारों की छतरी लालसोट (दौसा) में स्थित है। 
    • दौसा से होकर बहने वाली नदियां: मोरेल नदी, बाणगंगा नदी, ढूंढ नदी आदि। 
    • राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल का जन्म मंडावर गांव, महुआ (दौसा) में हुआ था। 

    आज के इस पोस्ट में हमने "राजस्थान के जिला दर्शन" की श्रृंखला में "दौसा जिला दर्शन" को पूरी तरह से कवर करने की पूरी कोशिश की हैं। इसमें दौसा का सामान्य परिचय, दौसा के उपनाम, 2011 की जनगणना के अनुसार दौसा जिले की जनसँख्या/साक्षरता/घनत्व/लिंगानुपात, दौसा का क्षेत्रफल, दौसा की मानचित्र में स्थिति, दौसा में विधानसभा क्षेत्र, दौसा के मेले, दौसा के प्रमुख मंदिर, दौसा के पर्यटन स्थल एवं इसके अलावा जितने भी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकते थे, उन सभी को शामिल कर पेश किया गया है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आप सभी पाठकों को मेरी यह पोस्ट पसंद आयी होगी। आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। 

    यह भी पढ़ें :-

    Tags: Dausa District GK in Hindi, Dausa GK in Hindi, Dausa Rajasthan GK in Hindi, Dausa, Dausa district (indian District), Rajasthan GK, Dausa district GK, Dausa news in Hindi, GK Trick in Hindi, Rajasthan GK in Hindi, Dausa Latest News in Hindi, Rajasthan GK Video in Hindi, Rajasthan Geography GK in Hindi, Dausa News, Dausa District, District, Dausa Rajasthan, Rajasthan district in English, Rajasthan History in Hindi, Rajasthan Ka map in Hindi, Dausa Hindi News, Rajasthan ka gk hindi me, Dausa to Jaipur, Dausa Pin code, Dausa Patrika, Dausa to Jaipur Train, Dausa tourism, Dausa District Tehsils, Dausa District Collector name, Dausa Population, Dausa Distance. 
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad