Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान में परिवहन (Transport in Rajasthan) - सड़क परिवहन, रेल परिवहन तथा वायु परिवहन

राजस्थान में परिवहन : आज की इस पोस्ट में राजस्थान के परिवहन के साधन पर एक महत्वपूर्ण लेख लिखा गया है। इसमें राजस्थान में वायु परिवहन, राजस्थान में सड़क परिवहन, राजस्थान का सबसे छोटा बड़ा लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल किये गए।
राजस्थान में परिवहन (Transport in Rajasthan) - सड़क परिवहन, रेल परिवहन तथा वायु परिवहन
राजस्थान में परिवहन

राजस्थान में परिवहन के साधन

  • सड़क परिवहन
  • रेल परिवहन
  • वायु परिवहन

सड़क परिवहन -

  • राजस्थान में सर्वप्रथम राजकीय बस सेवा का प्रारम्भ 1952 में टोंक जिले में किया गया।
  • राजस्थान सरकार द्वारा 1994 में सड़क नीति घोषित की गयी, जिसको संशोधित कर नई सड़क नीति 28 अप्रैल, 2002 (राजस्थान सड़क विकास अधिनियम 2002) में घोषित की गयी।
  • राजस्थान सड़क नीति घोषित करने वाला देश का पहला राज्य था।
  • राजस्थान सड़क विकास कोष अधिनियम, 2004 लागु किया गया।
  • राजस्थान में ग्रामीण रोडवेज बस सेवा 14 दिसंबर, 2012 को उदयपुर जिले से प्रारम्भ की गयी।
  • राजस्थान में मार्च, 2018 तक सड़कों की कुल लम्बाई - 2,36,572.27 किलोमीटर।
  • राजस्थान में सड़कों का घनत्व - 69.12 किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर।
  • राजस्थान में राष्ट्रीय उच्च राजमार्गों की संख्या 39 है।
  • राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 8202 किलोमीटर।
  • राजस्थान में कुल 115 राजकीय उच्च राजमार्ग है, जिनकी कुल लम्बाई 15437.85 किलोमीटर है।
  • राजस्थान में सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग - एनएच 919 (पुराना नाम एनएच 71 बी), इसकी कुल लम्बाई 4.7 किलोमीटर है।
  • राजस्थान में सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग - एनएच 68 ( पुराना नाम एनएच 15), इसकी कुल लम्बाई 875 किलोमीटर है।
  • राजस्थान का सबसे व्यस्तम राष्ट्रीय राजमार्ग - एनएच 48, 58 ( पुराना नाम एनएच 8)
  • राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई उदयपुर जिले में है।
  • राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की न्यूनतम लम्बाई सवाईमाधोपुर जिले में है।
  • राजस्थान के सर्वाधिक जिलों से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग - एनएच 27 (पुराना नाम एनएच 76), जो कि 7 जिलों से होकर गुजरता है।
  • राजस्थान में मुख्य जिला सड़कें की कुल लम्बाई 8462.10 किलोमीटर है।
  • राजस्थान में अन्य जिला सड़कों की कुल लम्बाई 31431.17 किलोमीटर है।
  • राजस्थान स्टेट हाइवेज अथॉरिटी का गठन 02 जून, 2015 को किया गया।
  • राजस्थान का सबसे बड़ा राज्य उच्च मार्ग- एसएच 1(432.80 किमी.)
  • राजस्थान का सबसे छोटा राज्य उच्च मार्ग- एसएच 19बी(15.5 किमी.), एसएच 49(15.5 किमी.)
  • राजस्थान में ग्रामीण सड़कों की लंबाई - 163320.54 किमी.।
  • राजस्थान में सड़कों की सर्वाधिक लम्बाई बाड़मेर जिले में है।
  • राजस्थान में सड़कों की न्यूनतम लम्बाई धौलपुर जिले में है
  • राजस्थान का सड़कों से जुड़े सर्वाधिक गांवों वाला जिला - गंगानगर।
  • राजस्थान का सड़कों से जुड़े न्यूनतम गांवों वाला जिला - सिरोही।
  • राजस्थान का सड़कों से जुड़े हुए सर्वाधिक ग्राम पंचायतों वाला जिला - उदयपुर।
  • राजस्थान का सड़कों से जुड़े हुए न्यूनतम ग्राम पंचायतों वाला जिला - जैसलमेर।
  • राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना 01 अक्टूबर, 1964 को की गयी, इसका मुख्यालय जयपुर में है।
  • रजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड की स्थापना 8 फरवरी 1979 को की गयी, 19 फरवरी, 2001 को इसका नाम परिवर्तित कर राजस्थान सड़क विकास एवं निर्माण निगम कर दिया गया।
  • रिडकोर की स्थापना अक्टूबर, 2004 में की गयी।
  • राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना 1974 में की गयी, इसका मुख्यालय जयपुर में है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारम्भ 25 दिसंबर, 2000 को किया गया।
  • निर्भया बस (महिला गौरव एक्सप्रेस) - केंद्रीय सड़क विकास मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान राज्य परिवहन निगम की 20 'निर्भया बसों' का 25 मई, 2016 लोकार्पण किया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करना है।

रेल परिवहन - 

  • राजस्थान में वर्तमान में रेलवे का एक जोन तथा पांच मंडल कार्यालय है।
  • राजस्थान में 14 जून, 2002 को बनाये गए नए जोन उत्तर-पश्चिमी रेलवे में राजस्थान के चार रेल मंडल शामिल किये गए है - जयपुर, अजमेर, जोधपुर तथा बीकानेर।
  • राजस्तान में प्रथम रेल की शुरुआत जयपुर रियासत में आगरा फोर्ट से बांदीकुई के बीच अप्रैल 1874 को हुई थी।
  • राजस्थान के अजमेर जिले में 11 अगस्त, 1879 को लोको कारखाना स्थापित किया गया।
  • देश में रेल मार्गों की लम्बाई की दृष्टि से उत्तरप्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
  • राजस्थान में रेलवे से सम्बंधित 2 उपक्रम है - 1. सिमको वैगन फैक्ट्री, भरतपुर (1957 में स्थापित) तथा 2. पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर (9 अक्टूबर, 1965 को स्थापित)
  • भारतीय रेल अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण केंद्र - केंद्र सरकार द्वारा इसका निर्माण बाड़मेर जिले के पचपदरा क्षेत्र में करवाया जाएगा। यहां पर तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा।
  • जयपुर मेट्रो रेल परियोजना - जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना दो चरणों में पूरा होगा। इसका शिलान्यास 14 फरवरी, 2011 को केंद्रीय मंत्री कमलनाथ द्वारा किया गया।

वायु परिवहन -

  • राजस्थान राज्य में वर्तमान में कुल 32 एयरपोर्ट/हवाई पट्टियां उपलब्ध है, इनमे से 4 एयरपोर्ट क्रमश : जयपुर, उदयपुर, कोटा तथा किशनगढ़ (अजमेर) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा 6 एयरपोर्ट क्रमश: बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सूरतगढ़ तथा फलौदी भारतीय वायुसेना के अधीन है।
  • सांगानेर सवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा देने के संबंध में फरवरी, 2006 में अधिसूचना जारी की गयी। वर्तमान में देश में कुल 15 अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे है।
 यह भी पढ़ें: - 
आज की इस पोस्ट में राजस्थान के परिवहन के साधन पर एक महत्वपूर्ण लेख लिखा गया है। इसमें राजस्थान में वायु परिवहन, राजस्थान में सड़क परिवहन, राजस्थान का सबसे छोटा बड़ा लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल किये गए।
Tags : rajasthan parivahan gk pdf download, rajasthan parivahan question tax challan, rajasthan sadak vayu parivahan, rajasthan parivahan licence lok seva parivahan, rajasthan me parivahan online test quiz question trick in hindi, 
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad