Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

सामान्य विज्ञान प्रश्न-उत्तर (Set-1) General Science Questions and Answers in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में सभी प्रिय पाठकों के लिए सामान्य विज्ञान से सम्बंधित प्रश्नोत्तर की श्रृंखला में टॉप 150+ प्रश्नो को शामिल किया गया है। ये प्रश्नोत्तर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिकी परीक्षाओं जैसे कि - IAS, RAS, UPPSC, MPPSC, SSC, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, LIC, BANK और अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होगी। यहां पर General Science, Science Questions, General science in Hindi, Science GK, General Science for ssc cgl, General Science for railway group D/ntpc, Science Quiz, Gk questions and Answers, Science Quiz Questions, General Science for competitive exam आदि से सम्बंधित प्रश्न दिए गए है। यह पोस्ट विशेष रूप से राजस्थान पटवारी के सामान्य विज्ञान एवं राजस्थान कांस्टेबल के सामान्य विज्ञान को लेकर तैयार की गयी है। 
Science Questions, General science in Hindi, Science GK
General Science Questions in Hindi

सामान्य विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Set-1) :-

  • ऐनेलिडा ग्रुप में मुख्यतः कौन कौन से जंतु आते हैं - जोंक, केंचुआ आदि। 
  • पोटेशियम का कार्य क्या है - यह हृदय की धड़कन एवं नाड़ी संस्थान के कार्यों को संचालित करता है। 
  • पौधों के लिए सबसे अच्छा उर्वरक कौन है - कंपोस्ट। 
  • मानव जाति के लिए ओजोन परत क्यों महत्वपूर्ण है - ओजोन परत  पराबैगनी किरणों को रोकने के लिए एक रक्षा आवरण बनाती है। 
  • सूत्र कणिका को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है - माइट्रोकांड्रिया। 
  • आर्थ्रोपोडा ग्रुप में मुख्यतः कौन कौन से जंतु आते हैं - खटमल, मक्खी, तिलचट्टा आदि। 
  • ग्लूकोस बिना ऑक्सीजन की उपस्थिति में मांसपेशियों में प्रतिक्रिया कर क्या बनाता है - लैक्टिक अम्ल बनाता है। 
  • पेट्रोलियम किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है - अवसादी शैल में।
  • आंत्र ज्वर के लिए सामान्यतः उपयोग की जाने वाली औषधि कौन सी है - क्लोरोमायसेटिन। 
  • वटवृक्ष पादपों के किस वर्ग के अंतर्गत आते हैं - आवृत्तबीजी। 
  • मोलस्का ग्रुप के अंतर्गत मुख्यतः कौन-कौनसे जंतु या कीट आते हैं - पाइला (घोंघा) 
  • ग्लूकोस बिना ऑक्सीजन की उपस्थिति में बैक्टीरिया या यीस्ट से प्रतिक्रिया कर क्या बनाता है - इथाइल एल्कोहल। 
  • गैस की लौ के सबसे गर्म हिस्से को क्या कहा जाता है - ज्योतिहीन  क्षेत्र। 
  • फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट (वन की ज्वाला) का अर्थ क्या है - ऐसे पेड़ों से भरा वन जो पतझड़ में फूलते हैं और लाल फूल बिखेरते हैं (प्लास के वन )
  • इकाइनोडर्मेटा  संघ के अंतर्गत मुख्यतः कौन कौन से जंतु आते हैं - तारा मछली, ब्रिटल स्टार समुद्री खीरा।  
  • ऑक्सीजन की उपस्थिति में ग्लूकोस की प्रतिक्रिया होती है तो क्या बनता है - कार्बन डाइऑक्साइड और जल का निर्माण होता है। 
  • गुब्बारों को उड़ाने के लिए काम में लाई जाने वाली गैस कौन सी है - हीलियम गैस। 
  • डीडीटी का उपयोग किस रूप में किया जाता है - कीटनाशी के रूप में। 
  • सोने का शुद्ध रूप कितने कैरेट का होता है - 24 कैरेट का। 
  • पेनिसिलिन किससे बनाया जाता है - कवक से। 
  • मनुष्य का पाचन क्रिया का प्रारंभ कहां से होता है - मुख से। 
  • ऐनेलिडा में उत्सर्ग उसके किस उत्सर्जी अंग द्वारा होता है - नेफ्रीडिया।
  • शरीर के ताप का नियंत्रण किसके द्वारा होता है - हाइपोथैलेमस ग्रंथि द्वारा। 
  • लाइकेन कोदो जीवधारियों का सहजीवी साहचर्य समझा जाता है, वे दो जीव कौन-कौन से है - शैवाल एवं कवक। 
  • शिराये द्वारा कौन सा रक्त प्रवाहित होता है - अशुद्ध रक्त। 
  • मूत्र का पीएच मान क्या होता है - 6  
  • एथेनॉल के अत्यधिक सेवन से कौन सा अंग प्रभावित होता है - यकृत।
  • लाल अस्थिमज्जा में किसका निर्माण होता है - लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है। 
  • आमतौर पर संश्लेषित वृद्धि माध्यम और बेकरी में काम में लाया जाने वाला एगार  किससे प्राप्त होता है - शैवाल से। 
  • धमनी द्वारा कौन सा रक्त प्रवाहित होता है - शुद्ध रक्त। 
  • बहिःस्रावी एवं अंतः स्रावी दोनों प्रकार किस ग्रंथि में होती है - अग्नाशय ग्रंथि में। 
  • सभी अम्लों में अनिवार्य रूप से पाए जाने वाला पदार्थ क्या है - हाइड्रोजन। 
  • कशेरुक दंड में कितनी हड्डियां होती है - 33 
  • लोंग किससे प्राप्त होता है - पुष्पकली से। 
  • कौन सा विटामिन जल में घुलनशील है - विटामिन बी और विटामिन सी। 
  • पीयूष ग्रंथि को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है - मास्टर ग्रंथि के नाम से। 
  • बीसीजी का पूरा नाम क्या है - बेसिलस कोमेटे ग्यूरिन। 
  • अग्नाशय या उपवास की लंबी अवधि के दौरान शरीर में अशर्करावर्गीय  पुरावर्ती से पाक्षा शर्करा (ग्लाइकोजन) या मधुजन (ग्लाइकोजन) बनाने की विधि का नाम क्या है - ग्लूकोनवजनन। 
  • सोडियम का कार्य क्या होता है - यह रक्तदाब नियंत्रित करने में सहायक होता है तथा जल का संतुलन बनाए रखता है। 
  • इंसुलिन हार्मोन लैंगर हैंस के लिए कोशिकाओं द्वारा स्रावित होता है - B कोशिकाओं द्वारा। 
  • आग लगने तथा फैलने की सबसे कम संभावना किस वस्त्र में से होती है - सूती वस्त्र। 
  • एथलीट फुट नामक रोग किससे होता है - कवक द्वारा। 
  • लोहे का सबसे प्रचुर स्रोत कौन सा है - हरी सब्जियां। 
  • दमा नामक रोग किससे होता है - कवक द्वारा। 
  • गैसोलीन को किसके साथ मिश्रण करके गैसोहॉल बनाया जाता है - इथाइल एल्कोहॉल के साथ। 
  • फाइलेरिया नामक रोग किस कारण होता है - क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से। 
  • तत्कालीन शक्ति के लिए धावकों को कौन सा पदार्थ दिया जाता है - ग्लूकोज। 
  • पेट्रोल (10%) तथा अल्कोहल (90%) के मिश्रण को क्या कहा जाता है - गैसोहॉल। 
  • सभी जीव धारियों में पाए जाने वाला कौन सा योगिक है, जिसमें भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है - न्यूक्लिक अम्ल। 
  • भारत में केंद्रीय धान अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - कटक में। 
  • किस वैज्ञानिक को प्रकाश संश्लेषण पर कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है - मेल्विन केल्विन को। 
  • कृत्रिम गुर्दा किस सिद्धांत पर कार्य करता है - अपोहन के सिद्धांत पर
  • असत्य फल मुख्य रूप से कौन-कौन से है - नारियल, कटहल। 
  • ताजे निकले मूत्र में कोई खास गंध नहीं आती लेकिन कुछ समय बाद उसमें अमोनिया जैसी तेज गंध आने लगती है क्यों - क्योंकि जीवाणुओं द्वारा यूरिया अमोनिया में बदल दिया जाता है। 
  • मलेरिया के उपचार की दवा किस स्रोत से प्राप्त होती है - सिनकोना वृक्ष से। 
  • भोपाल में 1984 में जो गैस लीक हुई थी वह कौन सी गैस थी - मिथाइल आइसोसाइनेट। 
  • किस पदार्थ के संचय से मांसपेशी में थकावट पैदा होती है - लैक्टिक अम्ल। 
  • एक व्यक्ति को आंखों का रंग काला, नीला या भूरा उस वर्ण (पिगमेंट) पर आश्रित है किसमें पाया जाता है - परितारिका (आइरिस) में। 
  • किसी वृक्ष की आयु कैसे पता चलती है - वार्षिक वलियों की संख्या को गिनकर। 
  • अफीम जो एक पादप उत्पाद है, यह किससे प्राप्त होता है - सूखे लेटेक्स से। 
  • दूध से दही के रूप में जमने का कारण क्या है - लैक्टोबैसिलस। 
  • विषाणु में क्या होता है - न्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन। 
  • किन रुधिर कोशिकाओं की मदद से रोगकों के लिए प्रतिरोध पैदा होता है - लसीकाणु  (लिंफोसाइट) से। 
  • जब आंख में धूल चली जाती है तो कौनसा हिस्सा सूजकर गुलाबी हो जाता है - नेत्रश्लेष्मला (कंजेक्टिवा) 
  • किस वैज्ञानिक को अनुवांशिकी का पिता कहा जाता है - ग्रेगर जॉन मेंडल को। 
  • किस मछली में शल्क नहीं होते हैं - कैटफिश में। 
  • वाणिज्यिक (कमर्शियल काम) किसके साल से प्राप्त होता है - बलूत (ओक) 
  • मनुष्य में लाल रुधिर कोशिकाओं के जीवन की अवधि कितनी होती है - 120 दिन। 
  • बच्चों के दूध पीते समय स्तनों में दूध का निष्कासन किसकी मदद से होता है - ऑक्सीटॉसिन की मदद से। 
  • किसी बच्चे का लिंग निर्धारण किससे होता है - पिता के गुणसूत्रों से। 
  • ज्यादातर मछलियां जल में क्यों नहीं डूबती - वातावशय के कारण। 
  • पश्मीना बकरी किस नस्ल से प्राप्त होती है - चंगथंगी की नस्ल से। 
  • ऊंट का राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है - जोहड़बीड़, बीकानेर में स्थित है। 
  • शिरा रक्त को ऑक्सीजन के लिए फेफड़ों तक किसके द्वारा ले जाया जाता है - फुफ्फुसीय धमनी के द्वारा। 
  • निषेचन सामान्यतः कहां होता है - फलोपियन ट्यूब में। 
  • मनुष्य के गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है - 46 
  • सर्वप्रथम विषाणु को शुद्ध क्रिस्टलीय रूप में किस वैज्ञानिक ने अलग किया था - डब्ल्यू एम स्टनले ने। 
  • मवेशियों में बांझपन किस रोग के कारण होता है - बैंग रोग के कारण।
  • फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्या कहा जाता है - फ़्लोरीकल्चर। 
  • विषाणु में क्या होता है - न्यूक्लिक एसिड ओर प्रोटीन। 
  • कृत्रिम वीर्य सेचन के उद्देश्य से वृषभ वीर्य को किसमें संचित किया जाता है - तरल नाइट्रोजन में। 
  • जो लोग मक्का को मुख्य अनाज की तरह आहार में लेते हैं, उनमें किस विटामिन की कमी की संभावना रहती है - विटामिन B1 
  • ग्रेगर जॉन मेंडल ने किस पौधे पर शोध कर अनुवांशिकी सिद्धांत का प्रतिपादन किया था - मटर के पौधे पर। 
  • अधिक शराब पीने वाले लोग अधिकांशत: किस बीमारी से मरते हैं - सूत्रण रोग (सिरोसिस) के कारण। 
  • पेडोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - भूमि का। 
  • जंतुओं में होने वाली फुट एंड माउथ रोग किसके कारण उत्पन्न होता है - विषाणु के कारण। 
  • किस पादप का पुष्प सबसे बड़ा होता है - रेफ्लेसिया का। 
  • बीजों को सबसे अच्छी तरह से सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है - ठंडी और शुष्क परिस्थिति में। 
  • राइबोसोम किसका कार्य करती है - यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करती है। 
  • Systema Nature किसकी पुस्तक है - लीनियस की। 
  • किस शैवाल से आयोडीन प्राप्त होता है - लैमिनेरिया से। 
  • कपास रेशा किससे प्राप्त होता है - बीजों से। 
  • जब इस्पात जैसी धातु की छड़ को इसकी प्रत्यस्था सीमा से बढ़कर ताना जाता है, तो क्या होता है - यह प्लास्टिक हो जाता है। 
  • एक आवेशित खोखले गोलक के अंदर किसी जगह विद्युत क्षेत्र का मान होता है - शून्य। 
  • कौन हाइपोथैलेमस से संदेश पाता है और अंतः स्रावी ग्रंथियों को संप्रेषित करता है - पीयूष ग्रंथि। 
  • 'प्रकाश का अपवर्तन' पद का तात्पर्य क्या है - एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करते समय प्रकाश की किरण का मुड़ना। 
  • पृष्ठ तनाव की इकाई क्या है - न्यूटन प्रति मीटर। 
  • कौन विटामिन बी कांपलेक्स समूह से संबंध नहीं है - एस्कोरबिक अम्ल। 
  • पृथ्वी की ओजोन परत प्राणियों के लिए उपयोगी होती है, क्यों - यह उन्हें सूर्य की अत्यधिक पराबैगनी किरणों से बचाती है। 
  • गर्भाशय में कौन सी पेशी पाई जाती है - आरेखित। 
  • सूर्य के प्रकाश को संकेंद्रित करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है - अवतल दर्पण का। 
  • खाद्य संसाधन तथा संचय द्वारा कौन सा पोषक तत्व अधिकांश रूप में प्रभावित होता है - विटामिन। 
  • भूकंप तरंगे रिकॉर्ड की जाती हैं - सिस्मोग्राफ यंत्र द्वारा। 
  • पीली रोशनी में एक गहरी नीली वस्तु कैसी दिखाई देगी - भूरी दिखाई देगी। 
  • अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करने वाले सामान्यत: किस कारण मौत के शिकार होते हैं - सिरोसिस रोग के कारण। 
  • टाइफाइड रोग में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है - आंत। 
  • बिना शल्क वाली मछली कौन सी है - कैटफिश। 
  • एक सोर्स प्रोग्राम है - एक उच्च स्तरीय भाषा में लिखे हुए प्रोग्राम का मशीनी भाषा में रूपांतरण। 
  • स्प्रिंग नियंत्रित उपकरणों में प्रयोगात्मक घंटे के दौरान, उपकरणों को ऊर्ध्वाधर रखकर पाठक लिए जाने का सुझाव दिया जाता है। 
  • द्रवीभूत पैट्रोलियम गैस में प्रधान होते हैं - ब्यूटेन और प्रोपेन। 
  • एक दृश्यमान स्पेक्ट्रम में न्यूनतम तरंगदैधर्य वाला रंग कौन सा होता है - बैंगनी रंग। 
  • डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडिश रसायनज्ञ, अभियंता एवं उद्योगपति का नाम क्या है - अलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल। 
  • दिन के समय पौधे कौनसी क्रिया करते हैं - कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। 
  • वयस्क मानव में रुधिर की रचना किसके द्वारा की जाती है - अस्थिमज्जा द्वारा। 
  • सैंस्टैरिन किसकी औषधि है - बुढापा रोकने की। 
  • किस फसल को अधिकतम पानी अपेक्षित है - मकई। 
  • प्रदूषित जल पीने के पश्चात आप भली-भांति किस लक्षण का विकास करेंगे - टाइफाइड रोग का। 
  • सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने में सूर्य प्रकाश को कितना समय लगता है - लगभग 8 मिनट 22 सेकंड। 
  • द्रवित पेट्रोलियम गैस में मुख्य रूप से क्या होता है - ब्यूटेन और प्रोपेन। 
  • ध्वनि की गति अधिकतम कहां होती है - इस्पात में। 
  • शुद्ध रूप में प्रेरणिक एक विद्युत परिपथ में धारा, वोल्टता के ठीक 90 डिग्री द्वारा पश्च होती है। 
  • वायुमंडलीय स्तर जो रेडियो तरंगों को परावर्तित करता है, उसे क्या कहा जाता है - आयनमंडल। 
  • सर्वदाता रक्त वर्ग कौन सा है - O समूह। 
  • किस रोग के प्रतिरोध के लिए बीसीजी टीका दिया जाता है - टीबी रोग के लिए। 
  • सोल्डर (टाका) किसकी मिश्र धातु है - टिन तथा सीसा का। 
  • चमगादड़ अंधेरे में उड़ सकते हैं, क्यों - चमगादड़ का मार्गदर्शन उनके द्वारा उत्पन्न पराश्रव्य तरंगों द्वारा किया जाता है। 
  • सभी जैविक वातावरणीय प्रक्रियाएं विभिन्न जलवायु तथा मौसमी दशाएं किस परत पर उत्पन्न होती है - ट्रोपोस्फीयर (क्षोभमंडल) में। 
  • हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है - बृहस्पति ग्रह। 
  • कॉपी में सबसे महत्वपूर्ण उत्तेजक कैफीन होता है, चाय में सबसे महत्वपूर्ण उत्तेजक कौन सा पदार्थ है - थीन।  
  • भारत में सर्वाधिक चांदी उत्पन्न करने वाला प्रदेश कौन सा है - राजस्थान। 
  • पीला, हरा एवं लाल रंगों के स्पेक्ट्रम के लिए श्वेत प्रकाश को चलाया जाता है - सफेद फिल्टर से होकर। 
  • स्फिग्मोमैनोमीटर क्या मापता है - रक्तचाप को। 
  • गणना में सहायक गणितीय साधन के रूप में लघुगणक की संकल्पना किसने की थी - जॉन नेपियर ने। 
  • रेडियोधर्मिता की खोज किसने की - हेनरी बेकुरल ने। 
  • प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों बनता है - पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है। 

यह भी पढ़ें :-

आज की इस पोस्ट में आप सभी ने सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नो एवं उनके उत्तरों को अच्छी तरह पढ़ें है। यह पोस्ट राजस्थान पटवारी सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, राजस्थान कांस्टेबल सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, आरएएस का सामान्य विज्ञान, राजस्थान क्लर्क आदि प्रतियोगिकी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
Tags : General Science, Science Questions, General science in Hindi, Science GK, General Science for ssc cgl, General Science for railway group D/ntpc, Science Quiz, Gk questions and Answers, Science Quiz Questions, General Science for competitive exam, Rajasthan Patwari General Science in Hindi, Rajasthan Police Constable General Science questions in Hindi, samany vigyan gk.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad