Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

वनस्पति विज्ञान की शाखाओं की सूची | Branches of Botany in Hindi

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में वनस्पति विज्ञान की शाखाओं की सूची दी गयी है। इसमें वनस्पति विज्ञान की प्रमुख शाखाएं के आलावा, जीव विज्ञान की शाखाओं की सूची भी दी गयी है यानि की इसमें विज्ञान की विभिन्न शाखाओं एवं अध्ययन विषय को दिया गया है।  आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें। इसमें विभिन्न एक लाइन वाले प्रश्न जो विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से सम्बंधित बन सकते थे, को शामिल किया गया है।
वनस्पति विज्ञान की शाखाओं की सूची | Branches of Botany in Hindi
वनस्पति विज्ञान की शाखाओं की सूची

वनस्पति विज्ञान की शाखाओं से सम्बंधित प्रश्नोत्तर

  • वनस्पति विज्ञान के जनक कौन है - थियोफ्रेस्ट्स।
  • 'Historia Plantarum' पुस्तक के लेखक कौन है - थियोफ्रेस्ट्स।
  • 'बॉटनी' शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है - ग्रीक भाषा के शब्द से। 
  • वह विज्ञान जिसका संबंध जीव धारियों के अध्ययन से होता है, क्या कहलाती है - जीव विज्ञान।
  • जीव विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत पर्यावरण का अध्ययन किया जाता है - परिस्थितिकी।
  • डेंड्रोलॉजी का संबंध किससे है - झाड़ियों के अध्ययन से।
  • जीवाश्म वनस्पति विज्ञान में किसका अध्ययन किया जाता है - जीवाश्म का।
  • फूलों के संवर्धन के विज्ञान को किस नाम से जानते हैं - फ्लोरीकल्चर।
  • पुष्पों का अध्ययन क्या कहलाता है - एन्थोलॉजी।
  • वनस्पति संवर्धन से संबंधित विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं - हॉर्टीकल्चर।
  • सिल्वीकल्चर में किसका वर्णन होता है-  वनों के विकास का।
  • एग्रोस्ट्रोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - घासों का।
  • विज्ञान की वह शाखा जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाती है - फाइकोलॉजी।
  • स्पर्मोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - बीज का।
  • पेडोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - भूमि का।
  • पौधों को नाम देने वाला विज्ञान क्या कहलाता है - वर्गिकी।
  • परागकणों का अध्ययन क्या कहलाता है - पैलिनोलॉजी।
  • अनुवांशिकता एवं विभिन्नता के बारे में जानकारी देने वाली वनस्पति विज्ञान की शाखा क्या कहलाती है - आनुवंशिकी।
  • फलों का अध्ययन क्या कहलाता है - पोमोलॉजी।
  • संसार में पौधों के वितरण का अध्ययन क्या कहलाता है - फाइटोजियोग्राफी।
  • वार्षिक वलयों का अध्ययन क्या कहलाता है - डेंड्रोक्रोनोलॉजी।
  • पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन क्या कहलाता है - शारीरिकी।
  • साग-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन क्या कहलाता है - ओलेरीकल्चर
  • सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्धन से संबंधित विज्ञान क्या कहलाता है - अरबोरिकल्चर।
  • माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है - कवक का।
  • जीवद्रव्य के पृथक्करण एवं संयोजन से संबंधित वनस्पति विज्ञान की शाखा क्या कहलाती है - टिशु कल्चर।
  • सूक्ष्म जीवो का अध्ययन किसके अंतर्गत किया जाता है - माइक्रोबायोलॉजी।
  • एग्रोफोरेस्ट्री से क्या तात्पर्य है - कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना।
  • आदिवासियों द्वारा पादपों के उपयोग का अध्ययन किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है -ईथेनोबॉटनी।
  • सजीवों में कार्बनिक पदार्थों का अध्ययन किसके अंतर्गत किया जाता है - बायोकेमिस्ट्री के अंतर्गत।
  • विभिन्न विकिरण का पादपों पर प्रभाव तथा उत्परिवर्तन का अध्ययन किसके अंतर्गत किया जाता है - रेडिएशन बायोलॉजी।
  • पादप रोग विज्ञान के जनक कौन है - ए.जे. बटलर।
  • कवक में पोषण किस प्रकार होता है - अवशोषण द्वारा।
  • फल-सब्जियों तथा उद्यान पादपों का संवर्धन व अध्ययन किसके अंतर्गत किया जाता है - हॉर्टिकल्चर के अंतर्गत।
  • आनुवंशिकी का पिता किसे कहा जाता है - ग्रेगर जोहन मेंडल को।
  • पादप क्रिया विज्ञान के पितामह किसे कहा जाता है - स्टीफन हेल्स को।
  • जेलीफिश तथा हाइड्रा किस वर्ग के अंतर्गत आते हैं - मेटाजोआ।
  • सभी प्रोकैरियोटिक जीव अर्थात जीवाणु आदि किस वर्ग में रखे गए हैं - मोनेरा।
  • साइटोलॉजी में किसका अध्ययन होता है - कोशिकाओं का अध्ययन।
  • कवक की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है -काइटिन की।
  • पौधे जो नमकयुक्त मिट्टी में उगते हैं क्या कहलाते हैं - हेलोफाइट।
  • जीवित जीवाश्म किसे कहते हैं - आर्कीबैक्टीरिया।
  • एक कोशिकीय सुनहरे पीले शैवाल को क्या कहते हैं - डायटम।
  • 'वनस्पति जगत का एम्फीबिया वर्ग' किसे कहते हैं - ब्रायोफाइटा को।
  • जीवाणु में डीएनए के अतिरिक्त कौन सा अनुवांशिक पदार्थ होता है - प्लाज्मिड।
  • जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया - लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने।
  • बजरी रेत में उगने वाले पौधे को क्या कहते हैं - सेमोफाइट्स।
  • फर्न किस वर्ग का उदाहरण है - टेरिडोफाइटा।

वनस्पति विज्ञान की शाखाएं एवं अध्ययन विषय

  • एग्रोस्ट्रोलॉजी - घासों का अध्ययन एवं पालन
  • एन्थोलॉजी - पुष्पों का अध्ययन
  • ब्रायोंलॉजी - ब्रायोफाइटा का अध्ययन
  • एनाटॉमी - आंतरिक संरचना का अध्ययन
  • बैक्टीरियोलॉजी - जीवाणुओं का अध्ययन
  • केसीडियोलॉजी - पादप में रोगजन्य गांठों, पादप कैंसर का अध्ययन
  • डेंड्रोक्रोनोलॉजी - वृक्षों की आयु का अध्ययन
  • इकोलॉजी - पौधों का वातावरण से संबंध का अध्ययन
  • एम्ब्रियोलॉजी - युग्मकों के निर्माण, निषेचन एवं भ्रूण के परिवर्धन का अध्ययन।
  • डेंड्रोलॉजी - वृक्ष एवं झाड़ियों का अध्ययन।
  • इकोनामिक बॉटनी - आर्थिक महत्व के पौधों का अध्ययन।
  • ईथेनोबॉटनी - आदिवासियों द्वारा पादप के उपयोग का अध्ययन।
  • फ्लोरीकल्चर - सजावटी पुष्पों का संवर्धन एवं अध्ययन।
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग - कृत्रिम जीन का निर्माण एवं स्थानांतरण का अध्ययन।
  • जेरोन्टोलॉजी - आयु के साथ जीवो में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन।
  • इवोल्यूशन - सजीवों के विकास प्रक्रम का अध्ययन।
  • फॉरेस्ट्री - वनों का अध्ययन।
  • जेनेटिक्स - आनुवंशिकता एवं विभिनता का अध्ययन।
  • लाइकेनोलॉजी - लाइकेन्स का अध्ययन।
  • हेरेडिटी - पैतृक लक्षणों के संतति में पहुंचने का अध्ययन।
  • लिम्नोलॉजी - झीलों तथा लवणीय जलीय पौधों का अध्ययन।
  • माइकोप्लाज्मोलॉजी - माइकोप्लाज्मा का अध्ययन।
  • एग्रोनॉमी - फसली पादपों का अध्ययन।
  • माइकोलॉजी - कवकों का अध्ययन।
  • निमेटोलॉजी - निमेटोडस का पादपों के साथ संबंध का अध्ययन।
  • सिल्वीकल्चर - वनीय वृक्षों तथा उनके उत्पादों का संवर्धन एवं अध्ययन।
  • पेलिनोलॉजी -  परागकणों का अध्ययन।
  • पिडोलॉजी - मृदा संबंध अध्ययन।
  • सिल्वीकल्चर - वनीय वृक्षों तथा उनके उत्पादों का संवर्धन एवं अध्ययन।
  • पेरासिटोलॉजी - पोषित तथा परजीवीयो के संबंधों का अध्ययन।
  • फार्मेकोलॉजी - औषधीय पादपों का अध्ययन।
  • पोमोलॉजी - फलों का अध्ययन।
  • फिजियोलॉजी - विभिन्न पादप जैविक क्रियाओं का अध्ययन।
  • टैक्सोनॉमी - पादप वर्गीकरण का अध्ययन।
  • स्पेस बायलॉजी - अंतरिक्ष तथा वायुमंडल में स्थित पादपों का अध्ययन।
  • पोमोलॉजी - फलों का अध्ययन।
  • टेरिडोलोजी - टेरिडोफाइट्स का अध्ययन
 यह भी पढ़ें :- 
Tags : जीव विज्ञान की शाखाओं की सूची pdf download, वनस्पति विज्ञानं की शाखाओं के नाम, Branches of Biology PDF, Sub branches of biology, branches of biology in hindi, botany branches of biology, branches of botany.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad