Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

100 Important GK Questions PDF in Hindi

Telegram GroupJoin Now


 

प्रश्न.1.एन्जियोस्पर्म के किस कुल से गन्ना संबद्ध है? 

उत्तर:- ग्रेमिनेसी कुल से

प्रश्न.2.ऋग्वेद में दीर्घकालीन या आजीवन अविवाहित कन्या को क्या कहा गया? 

उत्तर:-अमाजू

प्रश्न.3.पिट्राड्यूरा का आरंभ किसने करवाया? 

उत्तर:- जहाँगीर ने

प्रश्न.4.किस देश का राष्ट्रीय पशु कंगारू है? 

उत्तर:- आस्ट्रेलिया का

प्रश्न.5.भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है? 

उत्तर:- ऑक्सीजन

प्रश्न.6.नासा के एक टेलिस्कोप 'केप्लर मिशन' का प्रमोचन कब किया गया? 

उत्तर:-7 मार्च 2009 को

प्रश्न.7.LNG के आयात के लिए भारत में पहला एल. एन. जी. टर्मिनल कहाँ स्थापित किया गया है? 

उत्तर:- दाहेज में

प्रश्न.8.आवृतबीजी (एन्जियोस्पर्म) के किस कुल से नारियल संबद्ध है? 

उत्तर:- पाल्मी

प्रश्न.9.अब तक सर्वाधिक व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से संबद्ध थे? 

उत्तर:- आंध्र प्रदेश

प्रश्न.10.चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है? 

उत्तर:- गति के तृतीय नियम से


प्रश्न.11.जिस समय केबिनेट मिशन भारत आया, उस समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था? 

उत्तर:- क्लीमेंट एटली

प्रश्न.12.'अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपग्रह संगठन' की स्थापना किस वर्ष की गई? 

उत्तर:- 1979 ई. में

प्रश्न.13.एक आदमी 5Kg का एक सूटकेस पकड़े है, तो उसके द्वारा किया गया कार्य क्या होगा? 

उत्तर:- शून्य

प्रश्न.14.यदि राष्ट्रपति यह चाहता है कि किसी बात पर मंत्रिपरिषद् विचार करे तो वह इसकी सूचना किसे देता है? 

उत्तर:- प्रधानमंत्री को

प्रश्न.15.सी.बी.आई. किस देश की गुप्तचर संस्था है? 

उत्तर:- भारत की

प्रश्न.16.पृथ्वी का कोर (Core) किस रूप में है? 

उत्तर:- पिघला द्रव्य

प्रश्न.17.आधुनिक विश्व की प्रथम राजनीतिक चिंतक किसे माना जाता है? 

उत्तर:- मैक्यावेली को

प्रश्न.18.इल्ततमिश के राज दरबार में किस इतिहासकार को संरक्षण मिला था? 

उत्तर:- मिन्हाज-उस-सिराज को

प्रश्न.19.मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 

उत्तर:- जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में

प्रश्न.20.लोहे पर जंग लगाना किसका उदाहरण है? 

उत्तर:- ऑक्सीकरण का


प्रश्न.21.कार या बस में ब्रेक लगाने के लिए कौन उत्तरदायी है? 

उत्तर:- घर्षण

प्रश्न.22.सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे? 

उत्तर:- वी. वी. गिरि

प्रश्न.23.किसमें क्लोरीन की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है? 

उत्तर:- हाइपोक्लोरस अम्ल में

प्रश्न.24.मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? 

उत्तर:- प्रधानमंत्री

प्रश्न.25.किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में संविधान सभा का गठन हुआ? 

उत्तर:- लॉर्ड वेवेल के

प्रश्न.26.किस देश का राजनीतिक दल 'बाथ पार्टी' है? 

उत्तर:- इराक का

प्रश्न.27.'ग्रीनपीस इन्टरनेशनल' का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 

उत्तर:- एम्सटर्डम में

प्रश्न.28.विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है? 

उत्तर:- तिब्बत का पठार

प्रश्न.29.'शेन वार्न्स सेंचुरी-माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स' किसकी लिखी पुस्तक है? 

उत्तर:- शेन वार्न

प्रश्न.30.भारत में पहली कृषि जनगणना किस वित्तीय वर्ष में हुई थी? 

उत्तर:- 1970-71 में


प्रश्न.31.ऋग्वेद में 'दस्यु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त है? 

उत्तर:- अनार्यों के लिए

प्रश्न.32.किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है? 

उत्तर:- ओपेक के साथ

प्रश्न.33.'वेवेल प्लान' की घोषणा लॉर्ड वेवेल ने कब की थी? 

उत्तर:- 14 जून, 1945 को

प्रश्न.34.सी.आई.ए. किस देश की गुप्तचर एजेंसी है? 

उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका की

प्रश्न.35.किसी गैस का अणुभार उसके वाष्प घनत्व का कितना होता है? 

उत्तर:- दुगुना

प्रश्न.36.वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उपक्रम कौन-सा है? 

उत्तर:- भारतीय रेलवे

प्रश्न.37.कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग कहाँ स्थित है? 

उत्तर:- पुणे में

प्रश्न.38.मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई? 

उत्तर:- 1947 ई. में

प्रश्न.39.कोटोपैक्सी पर्वत किस देश में स्थित है? 

उत्तर:- इक्वेडोर में

प्रश्न.40.एक कोशिकीय जीवों का अध्ययन सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने किया? 

उत्तर:- ल्यूवेनहॉक ने


प्रश्न.41.केवल किसके प्रयोग के लिए भुगतान को आर्थिक लगान कहते हैं? 

उत्तर:- भूमि के प्रयोग के लिए

प्रश्न.42.हरित क्रांति का प्रभाव किस तरह के फसलों पर नगण्य या अत्यन्त कम रहा? 

उत्तर:- मोटे अनाजों पर

प्रश्न.43.पाण्ड्य शासकों की राजधानी कहाँ थी? 

उत्तर:- मदुरई

प्रश्न.44.भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है? 

उत्तर:- माजुली

प्रश्न.45.सेब का खाने योग्य भाग क्या कहलाता है? 

उत्तर:- गुद्देदार पुष्पासन

प्रश्न.46.भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन थे? 

उत्तर:- गुलजारी लाल नंदा

प्रश्न.47.अंग्रेजों ने दक्षिण भारत में अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ और कब खोली? 

उत्तर:- मसुलीपट्टम में 1611 ई. में

प्रश्न.48.नील विद्रोह का जमकर समर्थन करने वाले 'हिन्दू पैट्रियाट' के संपादक कौन थे? 

उत्तर:- हरीशचंद्र मुखर्जी

प्रश्न.49.भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है? 

उत्तर:- सियाचिन क्षेत्र

प्रश्न.50.विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है? 

उत्तर:- अल्पाइन हलचल के दौरान


प्रश्न.51.किस गवर्नर जनरल के शासन काल में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ, जिसमें टीपू सुल्तान मारा गया था? उत्तर:- लॉर्ड वेलेजली

प्रश्न.52.'गोपथ ब्राह्मण' किस वेद से सम्बन्धित है? 

उत्तर:- अथर्ववेद

प्रश्न.53.घड़ी में चाबी भरने से कौन-सी ऊर्जा संचित होती है?

उत्तर:- स्थितिज ऊर्जा

प्रश्न.54.किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था? 

उत्तर:-जवाहरलाल नेहरू के

प्रश्न.55.ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस के विसरण की दर का अनुपात क्या है? 

उत्तर:- 1 : 4

प्रश्न.56.जैन मतावलम्बियों ने बोलचाल की किस भाषा को अपनाया? 

उत्तर:- प्राकृत (अर्धमागधी)

प्रश्न.57.'नगालैंड दिवस' कब मनाया जाता है? 

उत्तर:- 1 जनवरी को

प्रश्न.58.कौन-सा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक के रूप में जाना जाता है? 

उत्तर:- रॉकी

प्रश्न.59.शेनझाउ II एवं शेनझाउ IV किस देश के मानवरहित अंतरिक्ष यान हैं? 

उत्तर:- चीन के

प्रश्न.60.थल सेना का प्रमुख कौन होता है? 

उत्तर:- चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ


प्रश्न.61.सर्वाधिक तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा कौन-सी है? 

उत्तर:- गल्फ स्ट्रीम

प्रश्न.62.किसने रक्षाबंधन की शुरुआत बंगाल विभाजन के विरुद्ध एकता प्रदर्शित करने के लिए किया? 

उत्तर:-रवीन्द्रनाथ टैगोर ने

प्रश्न.63.जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित चाहता है, उन्हें कौन-सा प्रश्न कहा जाता है? 

उत्तर:- अतारांकित प्रश्न

प्रश्न.64.किस उपकरण द्वारा ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है? 

उत्तर:-माइक्रोफोन द्वारा

प्रश्न.65.प्रतापपुर नगर की स्थापना किसने की? 

उत्तर:- दुर्लभक ने

प्रश्न.66.'यूरोप का गर्म कंबल' कहलाने वाली जलधारा कौन-सी है? 

उत्तर:- गल्फ स्ट्रीम

प्रश्न.67.किसने कहा कि भारतीय लिखने की कला नहीं जानते है? 

उत्तर:- मेगास्थनीज

प्रश्न.68.किस एकल उद्यम में सर्वाधिक लोग कार्यरत हैं? 

उत्तर:- भारतीय रेलवे में

प्रश्न.69.रसायनों की मांग आपूर्ति हेतु कौन-सा बंदरगाह स्थापित किया गया है? 

उत्तर:- दाहेज

प्रश्न.70.प्रतिहार वंश का सर्वाधिक प्रतापी एवं महान शासक कौन था? 

उत्तर:- मिहिर भोज

प्रश्न.71.'अंतराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस' कब मनाया जाता है? 

उत्तर:- 18 जुलाई को

प्रश्न.72.भारत में किसे फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है? 

उत्तर:- कोलबर्ट को


प्रश्न.73.सल्तनतकालीन किस शासक ने खलीफा की सत्ता को स्वीकारने से इंकार कर स्वयं को खलीफा घोषित किया? 

उत्तर:- मुबारक खिलजी

प्रश्न.74.'दारोगाजी' किस फल की विकसित प्रजाति है? 

उत्तर:- बेल की

प्रश्न.75.सांची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया? 

उत्तर:- अशोक ने

प्रश्न.76.'बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस' (राष्ट्रीय) कब मनाया जाता है? 

उत्तर:- 19 जुलाई को

प्रश्न.77.कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था, किन्तु उलेमाओं ने उसका विरोध किया? 

उत्तर:- अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न.78.थल सेना के प्रशिक्षिण कमांड का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 

उत्तर:- शिमला में

प्रश्न.79.प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण किसमें होता है? 

उत्तर:- प्रकाश संश्लेषण में

प्रश्न.80.लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कितने सदस्यों की सहमति आवश्यक है? 

उत्तर:- 50 सदस्यों की

प्रश्न.81.'प्रवासी भारतीय दिवस' कब मनाया जाता है ? 

उत्तर:- 9 जनवरी को

प्रश्न.82.जीवन चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग कौन-सा है? 

उत्तर:- पुष्प

प्रश्न.83.बायो गैस का कितना प्रतिशत भाग मिथेन का होता है? 

उत्तर:- 65%

प्रश्न.84.अशोक के सात स्तंभ लेख कितने अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं? 

उत्तर:- छ:

प्रश्न.85.किनकी उपस्थिति के कारण किसी पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में अंतर पाया जाता है? 

उत्तर:- कोशिका भित्ति एवं क्लोरोप्लास्ट

प्रश्न.86.'चिकित्सक दिवस' कब मनाया जाता है? 

उत्तर:- 1 जुलाई को

प्रश्न.87.थल सेना का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 

उत्तर:- नई दिल्ली में

प्रश्न.88.देश में आम्रपाली आम की प्रजाति किस वैज्ञानिक ने विकसित की थी? 

उत्तर:- डॉ. आर. एन. सिंह ने

प्रश्न.89.किस राज्य का लोकसभा में अधिकतम प्रतिनिधित्व है? 

उत्तर:- उत्तर प्रदेश का

प्रश्न.90.भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है? 

उत्तर:- डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को

'प्रश्न.91.दीनबन्धु सार्वजनिक सभा' की स्थापना 1884 ई. में किसने की? 

उत्तर:- ज्योतिबा फुले

प्रश्न.92.एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है? 

उत्तर:- काला सागर

प्रश्न.93.'आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक' किसे कहा जाता है? 

उत्तर:- मैक्यावेली को

प्रश्न.94.बेरिंग जलडमरुमध्य किन दो देशों के मध्य है? 

उत्तर:-अमेरिका एवं रूस

प्रश्न.95.डोनाल्ड ब्रैडमेन किस खेल के महान् खिलाड़ी थे?

उत्तर:- क्रिकेट के

प्रश्न.96.टेलीफोन नेटवर्क की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? 

उत्तर:- तीसरा

प्रश्न.097.महावारी स्वामी ने अपना प्रथम उपदेश किस भाषा में दिया था? 

उत्तर:- पालि में

प्रश्न.98.'कारगिल विजय दिवस' कब मनाया जाता है? 

उत्तर:- 26 जुलाई को

प्रश्न.99.सुरक्षा की दृष्टि से खाना पकाने वाली LPG गैस सिलिण्डर में क्या भरकर गैस को गंधयुक्त बनाया जाता है? उत्तर:- इथाइल मरकैप्टेन

प्रश्न.100.विधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि संघ के लिए एक संसद होगी? 

उत्तर:- अनुच्छेद 79 में

Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad