Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

RRB Group D Exam सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट -3 : परीक्षा देने पहले GK के इन 25 प्रश्नो का संग्रह जरूर करें

प्रश्न.1.'चैत्य' किस धर्म के अनुयायियों का पूजा स्थल है?
उत्तर:- बौद्ध धर्म के
प्रश्न.2.पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास कितना है?
उत्तर:- 12,714 किमी
प्रश्न.3.महिलाओं की ओलम्पिक में भागीदारी सबसे पहले किस वर्ष हुई ?
उत्तर:- 1900 ई. में
प्रश्न.4.योजनावकाश के कारण कौन-सी पंचवर्षीय योजना देर से प्रारंभ हुई?
उत्तर:- चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
प्रश्न.5.पुलकेशिन द्वितीय ने हर्षवर्धन को पराजित कर कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर:- परमेश्वर की
प्रश्न.6.बौद्धों का 'तांबो मठ' किस राज्य में हैं?
उत्तर:- हिमाचल प्रदेश में
प्रश्न.7.किसके अभाव में बर्फ पर चलना कठिन होता है?
उत्तर:- घर्षण के
प्रश्न.8.किस राष्ट्रपति की मृत्यु सर्वप्रथम अपने कार्यकाल में हो गई थी?
उत्तर:- डॉ. जाकिर हुसैन की
प्रश्न.9.किनका सामान्य नाम 'न्यूक्लिऑन' हैं?
उत्तर:- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का
प्रश्न.10.पृथ्वी की किस परत का निर्माण सिलिका एवं एल्युमीनियम से हुआ है?
उत्तर:- भू-पर्पटी (Crust)

प्रश्न.11.मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन-सा है?
उत्तर:- हृदय
प्रश्न.12.क्षमावाणी' किस धर्म से संबंद्ध त्योहार है?
उत्तर:- जैन धर्म से
प्रश्न.13.शून्य में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं का त्वरण क्या होता है?
उत्तर:- समान
प्रश्न.14.भारतीय निर्यात की तीव्र प्रसारण में सहयोग देने वाला एक मुख्य कारक क्या है?
उत्तर:- निर्यात का विविधीकरण
प्रश्न.15.जब दो इलेक्ट्रॉन एक ही कक्ष में होते हैं, तो उनमें क्या पाया जाता है?
उत्तर:- विपरीत चक्रण
प्रश्न.16.किस अनुच्छेद में लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता प्रदान की गई है?
उत्तर:- अनु. 16
प्रश्न.17.सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे?
उत्तर:- नीलम संजीव रेड्डी
प्रश्न.18.1665 ई. में 'पुरंदर की संधि' किनके मध्य हुई?
उत्तर:- जयसिंह और शिवाजी के मध्य
प्रश्न.19.सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘जरी कलम' की उपाधि से अलंकृत किया गया था?
उत्तर:- मोहम्मद हुसैन को
प्रश्न.20."मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना"-यह पंक्ति किसकी रचना है?
उत्तर:- मोहम्मद इकबाल की

प्रश्न.21.पृथ्वी की किस परत को सियाल (SIAL) परत भी कहते हैं?
उत्तर:- भू-पर्पटी को
प्रश्न.22.कौन सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय राजा था?
उत्तर:- हैदराबाद का निजाम
प्रश्न.23.'मुक्तेश्वर मंदिर' कहाँ स्थित है?
उत्तर:- भुवनेश्वर में
प्रश्न.24.संविधान सभा के झंडा समिति के कौन अध्यक्ष थे?
उत्तर:- जे. बी. कृपलानी
प्रश्न.25."वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो' यह काव्य पंक्ति किस कवि द्वारा रचित है?
उत्तर:- सोहनलाल द्विवेदी द्वारा


Tags: RRB Group D Exam Samanya Gyan Practice Set, Important Samanya Gyan Question Answer in Hindi.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad