Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

RRB Group D Exam सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट -2 : परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले इन 25 प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें

प्रश्न.1.किस मुगल बादशाह ने वसीयत लिखकर अपने पुत्रों को यह निर्देश दिया था कि वे असद खाँ को बजीर बनाए?
उत्तर:- औरंगजेब ने
प्रश्न.2.ह्विटनी ह्यूस्टन किस क्षेत्र से संबद्ध थे?
उत्तर:- पॉप गायिकी से
प्रश्न.3.बादामी या वातापी के चालुक्य वंश का सर्वाधिक महान राजा कौन था?
उत्तर:- पुलकेशिन द्वितीय
प्रश्न.4.“अबलौ नशानी अब न नसैहो" पद तुलसीदास की किस कृति में मिलती है?
उत्तर:- विनय पत्रिका में
प्रश्न.5.रेबीज का टीका किसने बनाया?
उत्तर:- लुई पाश्चर ने
प्रश्न.6.किसने 'सत्याश्रय' और 'श्रीपृथ्वी वल्लभ' उपाधियाँ धारण की?
उत्तर:- पुलकेशिन द्वितीय ने
प्रश्न.7.किसने लिखा-“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल"?
उत्तर:- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने
प्रश्न.8.किसने 'आर्य समाज' की स्थापना की?
उत्तर:- स्वामी दयानंद सरस्वती ने
प्रश्न.9.'नवरोज' किन लोगों का नव वर्ष दिवस है?
उत्तर:- पारसियों का
प्रश्न.10.किसने कहा “विदेशी राज चाहे कितना अच्छा क्यों न हो, स्वदेशी राज की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता?"
उत्तर:- दयानंद सरस्वती ने

प्रश्न.11.'उगादी उत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:- कर्नाटक में
प्रश्न.12.क्रोमोसोम की संरचना में कौन-कौन भाग लेते हैं?
उत्तर:- DNA एवं प्रोटीन
प्रश्न.13.अनुच्छेद 17 किस विषय से संबंधित है?
उत्तर:- अस्पृश्यता का अंत
प्रश्न.14.एक किग्रा भार के बराबर कितना न्यूटन होता है?
उत्तर:- 9.8 न्यूटन
प्रश्न.15.उत्तरवैदिक काल के मृदभांडों में किस प्रकार के मृदभांड सर्वोपरि वैशिष्ट्य सूचक है?
उत्तर:- चित्रित धूसर मृदभांड
प्रश्न.16.लोहा एवं गंधक का मिश्रण कौन-सा मिश्रण है?
उत्तर:- असमांग मिश्रण
प्रश्न.17.औरंगजेब ने शिवाजी के विरुद्ध किसे दक्कन का सूबेदार बनाकर भेजा था?
उत्तर:- शाइस्ता खाँ को
प्रश्न.18.यहूदी मेनुहीन किस वाद्य यंत्र के प्रमुख वादक थे?
उत्तर:- वायलिन के
प्रश्न.19.किस अनुच्छेद के तहत विधि के समक्ष समानता वर्णित है?
उत्तर:- अनु.14
प्रश्न.20.शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- अष्टप्रधान

प्रश्न.21.ऋग्वेद में किस अपराध का सबसे अधिक उल्लेख किया गया है?
उत्तर:- पशुओं की चोरी
प्रश्न.22.'साइलेंट वैली' किस राज्य में है?
उत्तर:- केरल में
प्रश्न.23.भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर:- नई दिल्ली में
प्रश्न.24.किसको 'शीरी कलम' की उपाधि से नवाजा गया था?
उत्तर:- अब्दुस्समद को
प्रश्न.25.किस विधि द्वारा मिश्रण में उपस्थित घटकों का पृथक्करण किया जाता है?
उत्तर:- क्रिस्टलन विधि द्वारा
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad