Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान | Madhya Pradesh General Knowledge

Telegram GroupJoin Now


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान | Madhya Pradesh General Knowledge : आज की इस पोस्ट में मध्य  प्रदेश का सामान्य परिचय, प्रमुख प्रतीक चिह्न,  मध्य प्रदेश के प्रमुख प्रश्नोत्तर इत्यादि को शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय

  • मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने दिया।
  •  मध्य प्रदेश की लम्बाई - (लम्बाई) उत्तर से दक्षिण 605 किलोमीटर।
  • मध्य प्रदेश की चौड़ाई - (चौड़ाई) पूर्व से पश्चिम 870 किलोमीटर।
  • मध्य प्रदेश की स्थापना - 1 नवम्बर 1956 (राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों पर राज्य का गठन किया गया था)
  • वनों का क्षेत्रफल : 12.30% ( 9,46,892 वर्ग किमी. )
  • वेबसाइट  : http://www.mp.gov.in/
  • मध्य प्रदेश राज्य में बोली जाने वाली बोलियाँ - निमाड़ी, मालवी, बुन्देलखंडी, बघेली, गौंडी आदि।
  • मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी - सिंगरौली (बैढन)
  • मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी - इंदौर।
  • मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी - पचमढ़ी।
  • मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें है जिसमे से 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
  • मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें है और 1 आंग्ल भारतीय के लिए आरक्षित है। 230 सीटों में से 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है ।
  • मध्य प्रदेश में 313 विकासखण्ड है और 89 आदिवासी विकासखण्ड हैं।
  • राज्यसभा हेतू मध्य प्रदेश में 11 स्थान हैं
  • मध्य प्रदेश 10 संभाग के 51 जिलो में विभक्त है
  • मध्य प्रदेश में नगर निगम-16
  • मध्य प्रदेश की नगर पालिकाएं -98
  • मध्य प्रदेश में जिला पंचायत -51
  • मध्य प्रदेश में नगर पंचायत -264
  • मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत -313
  • मध्य प्रदेश में कुल ग्राम -54903
  • मध्य प्रदेश की कुल आबाद ग्राम -52117
  • मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत -23006
  • मध्य प्रदेश में पुलिस थाने स्वीकृत - 1035
  • मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल - 308252 वर्ग किलोमीटर।
  • भारत में क्षेत्रफल की दृष्टी से मध्य प्रदेश राजस्थान के बाद दूसरे नम्बर पर आता है।
  • मध्य प्रदेश के पड़ौसी राज्य - गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र।
  • मध्य प्रदेश के 14 जिलो से कर्क रेखा गुजरती है - अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, उज्जैन, अगरमालवा और रतलाम ।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी - भोपाल (भोपाल पहले एक रियासत थी 1956 में इसे प्रदेश की राजधानी बनाया गया पर उस समय भोपाल जिला नहीं था, 1972 में इसे पूर्ण जिले का दर्जा दिया गया)
  • मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरुप - मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरुप 1 नवम्बर 2000 से है, इस दिन छत्तीसगढ़ भारत का एक नया राज्य बना था।
  • मध्य प्रदेश के उपनाम - नदियों का मायका (236 से अधिक नदियाँ यहाँ से प्रवाहित होती हैं), हृदय प्रदेश(भारत के मध्य भाग में स्थित है इसलिए), सोयाबीन राज्य (भारत में सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन मध्य प्रदेश से ही होता है)
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय - मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में है तथा इसकी 2 खंडपीठ भी है इंदौर और ग्वालियर में।

मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतीक चिह्न

  • मध्य प्रदेश की राजकीय भाषा - हिंदी।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय पशु - बारहसिंगा।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी - दूधराज।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष - बरगद।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प - सफ़ेद लिली।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय खेल - मलखम्ब।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य - राई। 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय नाट्य - माच।


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला दतिया है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाडा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी तहसील सुवासरा (रतलाम) है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील रौन (भिण्ड) है ।
  • मध्य प्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण मानसूनी है।
  • सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग : NH 3
  • सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग : NH 76
  • मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भौगोलिक विभाग - मालवा का पठार
  • सबसे कम वर्षा वाला स्थान गौहद (भिण्ड)
  • सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान पचमढ़ी
  • राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय - हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर
  • मध्य प्रदेश के इंदौर के सबसे अधिक जनसँख्या वृद्धि दर है 32.9%
  • सबसे कम जनसँख्या वृद्धि दर अनुपपुर की है 12.3%
  • गोकुल ग्राम योजना - अकबरपुर ग्राम भोपाल से
  • अयोध्यानगरी योजना – राहुल नगर भोपाल से
  • सबसे अधिक लिंगानुपात बालाघाट का 1021 है।
  • सबसे कम लिंगानुपात भिण्ड का है 837
  • मध्य प्रदेश की साक्षरता दर लगभग 70% है।
  • राज्य का पहला सौर ऊर्जा ग्राम - कस्तूरबा ग्राम (इंदौर)
  • रेलवे भारती बोर्ड का मुख्यालय - भोपाल
  • प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति - भील
  • सबसे अधिक जनसँख्या वाला जिला इंदौर
  • सबसे कम जनसँख्या वाला जिला हरदा
  • सबसे अधिक जनसँख्या घनत्व 855 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर भोपाल का है।
  • सबसे कम घनत्व 94 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर डिंडौरी का है।
  • प्रदेश की सबसे बड़ी नदी नर्मदा है जिसकी लम्बाई मध्य प्रदेश में 1077 किलोमीटर है और सम्पूर्ण लम्बाई 1312 किलोमीटर है।
  • मध्य प्रदेश का सबसे अधिक तापमान गंजबासौदा में रिकार्ड किया था।
  • विश्व विरासत में शामिल मध्य प्रदेश के तीन स्थान निम्न है- खजुराहो, साँची और भीम बैठिका
  • 2011 जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसँख्या 72626809 है।
  • मध्य प्रदेश का लिंगानुपात 931 है।
  • जनसँख्या का 21.2% भाग अनुसूचित जनजाति का है।
  • जनसँख्या का 15.6% भाग अनुसूचित जाति का भाग है।
  • प्रदेश में सबसे अधिक साक्षर जिला जबलपुर है 81.1% है।
  • प्रदेश में सबसे कम साक्षर जिला अलीराजपुर है 36%
  • जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश का जनसँख्या घनत्व 236 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है।
  • 2001 की जनगणना के अनुसार 63.7% थी जो बढ़कर 2011 में 69.32% हो गई।
  • महिलाओ की साक्षरता 59.2% है और पुरुषों की साक्षरता 72.73% है।
  • सर्वाधिक जनसँख्या वाले 5 जिले - इंदौर, जबलपुर, सागर, भोपाल और रीवा
  • मध्य प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ है जिसकी ऊंचाई 1350 मीटर है।
  • कर्क रेखा मध्य प्रदेश के मध्य भाग से गुजरती है।
  • हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीस लेबोरेट्री भोपाल में है जहा पर बर्ड फ्लू वायरस का बैक्सीन तैयार किया गया है।
  • मध्य प्रदेश में माही, चम्बल, कालीसिंध, बेतवा, पार्वती, सिंध, क्वारी, कुनो, पहुच, धसान, केन, टॉस, सोनार, बहूटी, नर्मदा, तवा, ताप्ती, शक्कर, हिरण, जोहिला, मंदाकिनी, गोपद, बनास, कोलार, बिछिया, हलाली, कुलांस, कलियासोत, सतना, बीहड़ और भी नदियाँ मध्य प्रदेश से प्रवाहित होती हैं।
  • प्रमुख नदियाँ :  नर्मदा ( मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ), क्षिप्रा , ताप्ती , सोन , बेतवा , चम्बल , गम्भीर , क्वारी आदि
  • भाषा हिन्दी ( आधिकारिक ) : उर्दू , मराठी
  • प्रमुख बोलियाँ : माल्वी , बघेली , निमाड़ी , बुन्देली , भीली , काल्तो , गोंडी , निहाली आदि
  • प्रमुख लोकगीत : फाग , भर्तहरि , आल्हा , विदेसिया , भाट / भांड / चारण , निर्गुनिया , कलगी तुर्रा , पंडवानी गायन आदि
  • प्रमुख खनिज : लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा
  • वन्य जीव अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमरिया , कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मांडला और बालाघाट , माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी , पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना और छतरपुर , पेंच राष्ट्रीय उद्यान सियोनी और छिंदवाड़ा आदि

Tags : MP GK in Hindi, MP State Gk in Hindi, Madhya Pradesh Samanya Gyan Notes, MP General Knowledge Questions and Answers in Hindi, MP GK Basic Knowledge in Hindi, Madhya Pradesh GK Handwritten Notes PDF Download.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad