Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

सामान्य विज्ञान एक पंक्ति प्रश्न उत्तर | General Science Important Question Answer PDF

Telegram GroupJoin Now



प्रश्न- किन पौधों की पत्तियों के किनारे सदैव उत्तर-दक्षिण की दिशा को रखते हैं?
उत्तर- दिक सूचक पादप
प्रश्न- एक प्रकार का भूमिगत तना जैसे बण्डा, घुइयाँ, जिमीकंद क्या कहलाते हैं?
उत्तर- घनकंद या कॉर्म
प्रश्न- पुराजीवी महाकल्प के अंतर्गत कार्बनमय से पूर्व वाला काल या युग क्या कहलाता है?
उत्तर- डिबोनियन
प्रश्न- विषम कोशिका विभाजन की कौन-सी स्थिति है जिसमें नवजनित गुणसूत्र का क्रोमोसोम तर्कुध्रुव के नवीन न्यूक्लियस बनाने हेतु एकत्रित हुए हैं?
उत्तर- द्वितारक स्थिति
प्रश्न- कशेरुकों में प्रेरक तंत्रिका का रेखित पेशियों और ग्रंथियों में फैलना क्या कहलाता है?
उत्तर- स्व निर्देशक तंत्र
प्रश्न- वृद्धि नियंत्रक हार्मोन, जो वनस्पति हार्मोन का समूह होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर- ओक्सिन
प्रश्न- विषम युग्मनज जिनमें विभिन्न घातक परम्परा कण समजात सूत्रों के अत्यधिक पास होने पर उनका विनिमय नहीं हो पाता, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- संतुलिज घातक
प्रश्न- जंतुओं और पौधों की जाति या स्पीशीज के नाम देने की वर्तमान विधि कौन-सी है?
उत्तर- द्विपद
प्रश्न- जीव विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत व्यक्तिवर्धन और जाति विकास विज्ञान की दो शाखाएँ सम्मिलित हैं?
उत्तर- जीव विकास सिद्धान्त
प्रश्न- जीव विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत जीव की संरचना का कार्य के संबंध के साथ अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- जीव संरचना कार्यिकी विज्ञान
प्रश्न- वे जीव क्या कहलाते हैं जिनके शरीर में नर तथा मादा दोनों प्रकार की जननेंद्रियाँ एक साथ विद्यमान हों?
उत्तर- द्विलिंगी
प्रश्न- कौन-सा अलैंगिक चल बीजाणु है जिससे नर बौना पौधा बनता है?
उत्तर- लघु बीजाणु
प्रश्न- कौन-से पदार्थ हैं जो जीवित अंगिओं द्वारा उत्पन्न किए जाते हैं?
उत्तर- प्रति जैविक

प्रश्न- पके हुए खाद्य पदार्थों को जीवन द्रव या प्रोटोप्लाज्म में परिणित करना क्या कहलाता है?
उत्तर- स्वांगीकरण
प्रश्न- सेन्ट्रोसोम के चारों ओर अत्यन्त बारीक किरणों के समान कौन-से किरणकार संवर्धन बन जाते हैं?
उत्तर- तारिका किरण
प्रश्न- रेटिना का वह कौन-सा भाग है जिसमें होकर नेत्र तंत्रिका प्रवेश करती है?
उत्तर- अंधबिन्दु
प्रश्न- कौन-सा लवण बोल है, जो pH के परिवर्तन को कम से कम होने देता है जबकि अम्ल या क्षार उसमें मिलाया जाता है?
उत्तर- बफर
प्रश्न- कीटों के दलों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यक्ति क्या कहलाते हैं?
उत्तर- प्रजाति
प्रश्न- तरबूज से प्राप्त होने वाला एमीनो अम्ल आरनीजाइन से यूरिया बनने के बीच का रसायन कौन-सा है?
उत्तर- सिट्रलीन
प्रश्न- कौन-से असंतृप्त आनुवंशिक तत्व हैं जो बैक्टीरिया कोशिकाओं में स्वायत्त दशा में स्थापित हो जाते हैं?
उत्तर- अधिकाय
प्रश्न- ऐसे फूलों से क्या बनते हैं जिनमें जायांग पृथक् परन्तु बहुअंडपी होता है?
उत्तर- पुंज
प्रश्न- उपापचय के उत्पादों को अघुलनशील किस्म में एकत्रित करना या उनको निष्कासित करना क्या कहलाता है?
उत्तर- उत्सर्जन
प्रश्न- किसके निर्माण हेतु इथाइल अल्कोहल का अपघटन एसिटिक अम्ल बनाकर किया जाता है?
उत्तर- किण्वन
प्रश्न- नर और नारी पुराष्टियों का संयोग क्या कहलाता है?
उत्तर- निषेचन
प्रश्न- कौन-सी आकृति यूरोकार्डेट अक्रेनिया और लैम्पों के एम्मोसीट डिम्भक में होती है?
उत्तर- अधोग्रसनी शूक

प्रश्न- कौन-सा पदार्थ या रसायन है जो अन्य पदार्थ या रसायनों को उत्तेजित करता है?
उत्तर- एन्जाइम
प्रश्न- कठोर और दृढ़ फलभित्ति वाला कौन-सा एक बीजी, बहुअण्डपी, उत्तरवर्ती अण्डाशय से उत्पन्न होता है?
उत्तर- नट
प्रश्न- कीट के जीवन इतिहास के रूपांतर में प्रौढ़ से पहले की किस अवस्था में जननांग नहीं बने होते हैं?
उत्तर- निम्फ
प्रश्न- पुटक द्वारा कौन-सा मदोत्पादक हार्मोन स्रावित किया जाता है?
उत्तर- ऐस्ट्रोन/आस्ट्रिन
प्रश्न- कौन-सा रसायन मादा लैंगिक अंगों में उसी के समान परिवर्तन कर देता है?
उत्तर- मदोत्पादन
प्रश्न- वह पदार्थ क्या कहलाता है जो उपापचय प्रक्रिया में भाग लेता है?
उत्तर- उपापचयज
प्रश्न- गुणसूत्रीय DNA में आकस्मिक परिवर्तन क्या कहलाता है?
उत्तर- उत्परिवर्तन
प्रश्न- वर्ष 1859 में प्राकृतिक छटाँव का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया?
उत्तर- डार्विन
प्रश्न- किस मत के अनुसार तंत्रिका तंत्र असंख्य विविक्त तंत्रिका कोशिकाओं का बना होता है?
उत्तर- न्यूरोन का मत
प्रश्न- पादप कोशिकाओं की कोशिका भित्ति और कोशिका द्रव्य में पाया जाने वाला कौन-सा पदार्थ विशेष जो पेक्टिक अम्ल और उसके लवणों पेक्टिन और पैक्टोज का बना होता है?
उत्तर- पेक्टिक
प्रश्न- किस तरह का अवयव कशेरुकों के चार वर्गों में होता है?
उत्तर- पंचांगुलि अवयव
प्रश्न- एम्फीबिया, सृपी, पक्षी और स्तनि किसके चार वर्ग हैं?
उत्तर- कशेरुक
प्रश्न- स्तनि प्रजातियों में गर्भ की अनुपस्थिति में पाया जाने वाला उत्पादक चक्र क्या कहलाता है?
उत्तर- मादा चक्र
प्रश्न- दाय कण सिद्धान्त की वंश परंपरा विशेषताएँ व्यक्तिगत दैहिक कोशिकाओं से जर्म या जीव अणु द्वारा ले जाई जाती हैं, किस मत पर आधारित है?
उत्तर- पेन्जेनिसिस

प्रश्न- पृथक् उत्तेजनाओं का संकली प्रभाव क्या कहलाता है?
उत्तर- संकलीकरण
प्रश्न- कौन-सा फल हाइपैंथोडियम पुष्पक्रम के पकने से बनता है?
उत्तर- साइकोनस
प्रश्न- कौन-से पादप में तना और जड़ में विभेद नहीं होता है?
उत्तर- थैलोफाइटा
प्रश्न- वनस्पतियों द्वारा संश्लेषित तथा जन्तुओं द्वारा प्रयोगिक बनाने में कौन उपयोगी है?
उत्तर- टिरोसिन
प्रश्न- आमाशय का कौन-सा पाचक क्षोभक रस नमक के तेजाब के साथ मिलकर प्रोटीन पर प्रभाव डालता है?
उत्तर- पेप्सिन
प्रश्न- बिना पर्याप्त उष्णता की दीप्त की दशा क्या कहलाती है?
उत्तर- स्फुरदीप्ति
प्रश्न- सूर्य के प्रकाश में पौधों के हरे भाग द्वारा कार्बन का समीकरण होना क्या कहलाता है?
उत्तर- प्रकाश संश्लेषण
प्रश्न- कौन-से हार्मोन कुछ स्तनियों में गर्भकाल में शरीर के कुछ तरल तथा कई ऊतकों में पाए जाते हैं?
उत्तर- प्रोलान
प्रश्न- षटपाद या कीटों के जीवन वृत्त की तृतीयावस्था क्या कहलाती है?
उत्तर- पिटिका
प्रश्न- रैटिल सर्प कहाँ पाया जाता है?
उत्तर- अमेरिका
प्रश्न- कौन-से सूक्ष्म प्राणी जो मुख्यतः क्रोस्टेसीयनस और मत्स्य वर्ग के लार्वा होते है?
उत्तर- प्राणी प्लवक
प्रश्न- कौन-सा जीव चावल की फसल के लिए जैव-उर्वरक का कार्य करता है?
उत्तर- नील हरित शैवाल

प्रश्न- चेचक के टीके का आविष्कार किसने किया?
उत्तर- एडवर्ड जेनर ने
प्रश्न- 1 किलो शहद से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है?
उत्तर- 3500 कैलोरी
प्रश्न- पुष्प का कौन-सा मुख्य भाग होता है?
उत्तर- पुंकेसर
प्रश्न- पौधे का मुख्य अक्ष क्या कहलाता है?
उत्तर- तना
प्रश्न- कोशिका का निर्माण जिस क्रिया से होता है, उसमें केंद्रक की क्या भूमिका होती है?
उत्तर- मुख्य अभिकर्ता की
प्रश्न- कोशिका कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर- दो
प्रश्न- किस प्रकार की कोशिकाओं में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होता है?
उत्तर- प्राकैरियोटिक कोशिका
प्रश्न- वृक्क और यकृत की कौन-सी एंजाइम जिससे यूरिक अम्ल का आक्सीकरण एलेनटोइन और कार्बन डाइऑक्साइड में होता है?
उत्तर- यूरीकेस
प्रश्न- कौन-सी रक्त नलिकाएँ अशुद्ध रक्त अंगों से हृदय की ओर ले जाती है?
उत्तर- शिराएँ
प्रश्न- कौन ऐसे निस्पंदकों में से छन जाते हैं जिनमें से बैक्टीरिया नहीं छन पाते हैं?
उत्तर- वायरस

प्रश्न- साइप्रोनीफोरमीस में बेबर अस्थिकाओं में बेबर अस्थिकाओं सहित पाया जाने वाला उपकरण कौन-सा है?
उत्तर- बेबरियन संयत्र
प्रश्न- किसके मतानुसार उपार्जित लक्षण संतति में नहीं पहुंचते हैं?
उत्तर- वीजमैन

प्रश्न- प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किसने किया?
उत्तर- हरगोविंद खुराना
प्रश्न- आधुनिक एंटीसेप्टिक सर्जरी का जनक कौन है?
उत्तर- लिस्टर
प्रश्न- यूकैरियोटिक कोशिका में क्या पाया जाता है?
उत्तर- लिंग प्रजनन
प्रश्न- यूकैरियोटिक कोशिका में प्रकाश संश्लेषण किसमें होता है?
उत्तर- क्लोरोप्लास्ट में
प्रश्न- यूकैरियोटिक कोशिका में किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है?
उत्तर- अर्द्धसूत्री या समसूत्री प्रकार का
प्रश्न- सबसे लंबी कोशिका कौन-सी है?
उत्तर- तंत्रिका तंत्र
प्रश्न- सबसे बड़ी कोशिका किस जंतु के अंडे की है?
उत्तर- शुतुरमुर्ग के
प्रश्न- कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन 1838-39 ई. में किसने किया?
उत्तर- श्लाइडेन और श्वान ने

प्रश्न- जीवाणुओं एवं नील हरित शैवालों में कौन-सी कोशिकाएँ पायी जाती हैं?
उत्तर- प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
प्रश्न- समसूत्री विभाजन में ध्रुव का निर्माण कौन करता है?
उत्तर- सेन्ट्रियोल
प्रश्न- अंत: प्रद्रव्य जालिका का क्या कार्य है?
उत्तर- वसाओं व प्रोटीनों का संचरण करना
प्रश्न- अंतः प्रद्रव्य जालिका के कुछ भागों पर किनारे-किनारे लगी छोटी कणिकाएँ क्या कहलाती हैं?
उत्तर- राइबोसोम
प्रश्न- सर्वप्रथम 1953 ई. में पादप कोशिकाओं में राइबोसोम को किन वैज्ञानिकों ने देखा?
उत्तर- रॉबिन्सन एवं ब्राउन
प्रश्न- केंद्रक झिल्ली, लाइसोसोम, केंद्रिका और सेन्ट्रियोल किस कोशिका में पाये जाते हैं?
उत्तर- यूकैरियोटिक
प्रश्न- यूकेरियोटिक कोशिका में डी.एन.ए. किस रूप में पाये जाते हैं?
उत्तर- पूर्ण विकसित एवं दोहरे सूत्र के रूप में
प्रश्न- यूकैरियोटिक कोशिका में कुल कितने तंतु होते हैं?
उत्तर- 11
प्रश्न- प्रोकैरियोटिक कोशिका में किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है?
उत्तर- अर्द्धसूत्री प्रकार का
प्रश्न- कोशिका भित्ति किस कोशिका में पाई जाती है?
उत्तर- केवल पादप कोशिका में

प्रश्न- प्रोकैरियोटिक कोशिका में किस प्रकार के राइबोसोम होते हैं?
उत्तर- 70 प्रकार के
प्रश्न- प्रोकैरियोटिक कोशिका में डी.एन.ए. किस रूप में पाये जाते हैं?
उत्तर- एकल सूत्र के रूप में

प्रश्न- क्या प्रोकैरियोटिक कोशिका में लिंग प्रजनन पाया जाता है?
उत्तर- नहीं
प्रश्न- प्रोकैरियोटिक कोशिका में प्रकाश संश्लेषण किसमें होता है?
उत्तर- थायलेकॉइड में
प्रश्न- कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है?
उत्तर- सेलुलोज
प्रश्न- तारककाय की खोज किसने की?
उत्तर- बोबेरी ने
प्रश्न- तारककाय किन कोशिकाओं में पाया जाता है?
उत्तर- केवल जंतु कोशिकाओं में
प्रश्न- तारककाय के अंदर एक या दो कण जैसी रचना को क्या कहते हैं?
उत्तर- सेन्ट्रियोल

प्रश्न- सर्वप्रथम 1955 ई. में जंतु कोशिकाओं में राइबोसोम को किस वैज्ञानिक ने देखा?
उत्तर- जी. ई. पैलाडे
प्रश्न- राइबोसोम किसके बने होते हैं?
उत्तर- राइबोन्यूक्लिक एसिड नामक अम्ल व प्रोटीन के
प्रश्न- प्रोटीन संश्लेषण के लिए उपयुक्त स्थान कौन प्रदान करता है?
उत्तर- राइबोसोम
प्रश्न- किसे प्रोटीन की फैक्ट्री कहा जाता है?
उत्तर- राइबोसोम को

प्रश्न- स्तनी के किस रुधिर कण में राइबोसोम एवं अंत: प्रद्रव्य जालिका नहीं पाया जाता है?
उत्तर- लाल रुधिर कण में
प्रश्न- माइटोकांड्रिया की खोज 1886 ई. में किसने की?
उत्तर- अल्टमैन ने
प्रश्न- केंद्रिका में क्या कार्य होता है?
उत्तर- राइबोसोम के लिए RNA का संश्लेषण
प्रश्न- DNA की अधिकांश मात्रा कहाँ पायी जाती है?
उत्तर- केंद्रक में
प्रश्न- DNA क्या होते हैं?
उत्तर- पालिन्यूक्लियोटाई
प्रश्न- DNA में उपस्थित क्षार कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- चार
प्रश्न- गॉल्जीकाय की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- कैमिलो गॉल्जी
प्रश्न- कोशिका के अणुओं का यातायात-प्रबंधक किसे कहा जाता हैं?
उत्तर- गॉल्जीकाय को
प्रश्न- लाइसोसोम की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- डी-डूवे ने
प्रश्न- लाइसोसोम का क्या कार्य है?
उत्तर- बाहरी पदार्थों का भक्षण एवं पाचन करना

प्रश्न- लाइसोसोम में कितने प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं?
उत्तर- 24
प्रश्न- आत्मघाती थैली किसे कहा जाता है?
उत्तर- लाइसोसोम को
प्रश्न- स्तनधारियों की किस रक्तकणिका में लाइसोसोम नहीं पाया जाता है?
उत्तर- लाल रक्त कणिका में
प्रश्न- लवक कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर- केवल पादप कोशिका में
प्रश्न- लवक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- तीन
प्रश्न- किस लवक की सहायता से पौधा प्रकाश-संश्लेषण करता है और भोजन बनाता है?
उत्तर- हरित लवक
प्रश्न- पादप कोशिका की रसोई किसे कहा जाता है?
उत्तर- हरित लवक को
प्रश्न- पत्तियों का पीला रंग किस कारण होता है?
उत्तर- पत्तियों में कैरोटिन का निर्माण होने के कारण
प्रश्न- भोज्य पदार्थों का संग्रह करने वाला लवक कौन-सा है?
उत्तर- अवर्णी लवक
प्रश्न- अवर्णी लवक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर- जड़ों में, भूमिगत तनों में

प्रश्न- मैट्रिक्स में उपस्थित दो परस्पर लिपटे महीन एवं कुंडलित सूत्रों को क्या कहते हैं?
उत्तर- क्रोमोनिमेटा
प्रश्न- प्रत्येक क्रोमोनिमेटा क्या कहलाता है?
उत्तर- अर्द्धगुणसूत्र
प्रश्न- प्रत्येक गुणसूत्र कितने क्रोमैटिडों का बना होता है?
उत्तर- दो
प्रश्न- दोनों क्रोमैटिड कहाँ पर जुड़े होते हैं?
उत्तर- सेंट्रोमियर
प्रश्न- वंशागति का वाहक किन्हें कहा जाता है?
उत्तर- गुणसूत्रों को
प्रश्न- केंद्रिका किसे कहते हैं?
उत्तर- केंद्रक में उपस्थित सघन गोल रचनाएँ
प्रश्न- RNA मुख्यतः कहाँ पाया जाता है?
उत्तर- केंद्रक व कोशिका द्रव्य दोनों में
प्रश्न- कोशिका विभाजन को सर्वप्रथम 1855 ई. में किसने देखा?
उत्तर- विरचाऊ ने
प्रश्न- कोशिका का विभाजन मुख्यतः कितने प्रकार से होता है?
उत्तर- तीन
प्रश्न- अविकसित कोशिकाओं; जैसे जीवाणु, नील हरित शैवाल, यीस्ट, अमीबा तथा प्रोटोजोआ में कौन-सा विभाजन पाया जाता है?
उत्तर- असूत्री विभाजन
प्रश्न- ऐडीनीन व थायमीन के बीच कितने हाइड्रोजन आबंध पाए जाते हैं?
उत्तर- दो

प्रश्न- साइटोसीन व गुआनीन के बीच कितने हाइड्रोजन आबंध पाए जाते हैं?
उत्तर- तीन
प्रश्न- DNA की द्विकुंडलित संरचना मॉडल का प्रतिपादन सन् 1953 ई. में किसने किया?
उत्तर- जे. डी. वाटसन एवं क्रिक ने
प्रश्न- DNA का कार्य क्या है?
उत्तर- सभी आनुवंशिकी क्रियाओं का संचालन व प्रोटीन संश्लेषण का नियंत्रण

प्रश्न- m-RNA का कार्य क्या है?
उत्तर- केंद्रक के बाहर विभिन्न आदेश लेकर अमीनो अम्लों को चुनने में मदद करना
प्रश्न- DNA में कौन-सी शर्करा पायी जाती है?
उत्तर- डी ऑक्सीराइबोज शर्करा
प्रश्न- RNA में कौन-सी शर्करा पायी जाती है?
उत्तर- राइबोज शर्करा
प्रश्न- अर्द्धसूत्री विभाजन किस प्रकार की कोशिकाओं में होता है?
उत्तर- जनन कोशिकाओं में
प्रश्न- अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन कितने चरणों में पूरा होता है?
उत्तर- दो
प्रश्न- समसूत्री विभाजन की प्रक्रिया को जंतु कोशिकाओं में सबसे पहले 1879 ई. में किस वैज्ञानिक ने देखा?
उत्तर- वाल्थेर फ्लेमिंग
प्रश्न- समसूत्री विभाजन किस कोशिका में होता है?
उत्तर- कायिक कोशिका में
प्रश्न- समसूत्री विभाजन को माइटोसिस नाम किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर- वाल्थेर फ्लेमिंग ने

प्रश्न- किन वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं में अर्द्धसूत्री विभाजन को Meiosis नाम दिया?
उत्तर- फार्मर तथा मूरे ने
प्रश्न- अर्द्धसूत्री विभाजन की खोज सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- वीजर्मैन
प्रश्न- अर्द्धसूत्री विभाजन का सर्वप्रथम विस्तृत अध्ययन 1888 ई. में किस वैज्ञानिक ने किया?
उत्तर- स्ट्रासबर्गर
प्रश्न- ऐसे अंग जो विभिन्न कार्यों के लिए उपयोजित हो जाने के कारण काफी असमान दिखायी दे सकते हैं, परंतु मूल रचना एवं भ्रूणीय परिवर्धन में समान होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- समजात अंग
प्रश्न- ऐसे अंग जो समान कार्य के लिए उपयोजित हो जाने के कारण समान दिखाई देते हैं, परंतु मूल रचना एवं भ्रूणीय परिवर्धन में भिन्न होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- समरूप अंग
प्रश्न- ऐसे अंग जो जीवों के पूर्वजों में पूर्ण विकसित होते हैं, परंतु वातावरणीय परिस्थितियों में बदलाव से इनका महत्त्व समाप्त हो जाने के कारण विकास-क्रम में इनका कृमिक लोप होने लगता है, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- अवशेषी अंग
प्रश्न- अर्द्धसूत्री-I में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है, इसलिए इसे क्या कहा जाता है?
उत्तर- न्यूनकारी विभाजन
प्रश्न- अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन में कितनी अवस्थाएं होती है?
उत्तर- चार
प्रश्न- कुत्ते में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 78
प्रश्न- कबूतर में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 80

प्रश्न- टेरिडोफाइट्स में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 1300-1600
प्रश्न- 1962 ई. में डी. एन. ए. पोलीमेरेज नामक एंजाइम की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- ऑर्थर कोर्नबर्ग
प्रश्न- प्रारंभिक, निम्नकोटि के जीवों से क्रमिक परिवर्तनों द्वारा अधिकाधिक जीवों की उत्पत्ति को क्या कहा जाता है?
उत्तर- जैव-विकास
प्रश्न- खरगोश में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 44
प्रश्न- अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन की सबसे लंबी प्रावस्था कौन-सी है ?
उत्तर- प्रोफेज-I
प्रश्न- प्रोफेज-I प्रावस्था कितनी उप अवस्थाओं में पूरी होती है?
उत्तर- पाँच
प्रश्न- प्रोफेज-I की किस उप अवस्था में गुणसूत्रों की संख्या द्विगुणित होती है?
उत्तर- लेप्टोटीन
प्रश्न- प्रोफेज-I की किस उप अवस्था में समजात गुणसूत्र एक साथ होकर जोडे बनाते है?
उत्तर- जाइगोटीन
प्रश्न- प्रोफेज-I की किस उप अवस्था में क्रॉसिंग ओवर की प्रक्रिया होती है?
उत्तर- पैकीटीन
प्रश्न- क्रॉसिंग ओवर हमेशा किसके बीच होता है?
उत्तर- नॉनस्टिर क्रोमैटिड के बीच
प्रश्न- प्रोफेज-I की किस उप अवस्था में समजात गुणसूत्र अलग होने लगते हैं?
उत्तर- डिप्लोटीन
प्रश्न- घोड़े में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 64

प्रश्न- मनुष्य में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 46
प्रश्न- आलू में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 48
प्रश्न- चिंपैंजी में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 48
प्रश्न- तम्बाकू में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर- 48

प्रश्न- समजात अंगों के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
उत्तर- सील के फ्लीपर, चमगावड़ के पंख, घोड़े की अगली टाँग, बिल्ली का पंजा, मनुष्य का हाथ आदि
प्रश्न- समरूप अंगों के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
उत्तर- तितली, पक्षियों तथा चमगादड़ के पंख आदि
प्रश्न- परपोषी प्रकृति के अनुसार विषाणु कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- तीन
प्रश्न- जिस विषाणु में RNA आनुवंशिक पदार्थ होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- रेट्रोविषाणु
प्रश्न- किस विषाणु के न्यूक्लिक अम्ल में RNA होता है?
उत्तर- पादप विषाणु
प्रश्न- कौन-से विषाणु जीवाणओं पर आश्रित होते है और उन्हें मार डालते है?
उत्तर- बैक्टीरियोफेज या जीवाणुभोजी
प्रश्न- पौधों के किस समूह में संवहन ऊतक अर्थात् जाइलम एवं फ्लोएम का पूर्णतः अभाव होता है?
उत्तर- ब्रायोफाइटा
प्रश्न- "जीवों में प्रचुर संतानोत्पति की क्षमता होती है." यह किसका नियम है?
उत्तर- डार्विन का
प्रश्न- नव-डार्विनवाद के अनुसार किसी जाति पर किन कारकों का प्रभाव एक साथ पड़ता है?
उत्तर- विविधता, उत्परिवर्तन, प्रकृतिवरण और जनन का
प्रश्न- उत्परिवर्तन का सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया?
उत्तर- ह्यूगो डी व्रिज ने
प्रश्न- वायुमंडल की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कौन-से जीवाणु करते हैं?
उत्तर- नाबीना तथा नोस्टॉक
प्रश्न- कौन-से जीवाणु लैम्यूमिनोसी (मटर कुल) के पौधों की जड़ों में रहते हैं और नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं?
उत्तर- राइजोबियम तथा ब्रैडीराइजोबियम
प्रश्न- स्केगनम मांस का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
उत्तर- ईंधन एवं ऐन्टिसेप्टिक के रूप में

प्रश्न- किस समूह के पौधे नमी, छायादार स्थानों, जंगलों एवं पहाड़ों पर अधिकता से पाए जाते हैं?
उत्तर- टेरिडोफायटा समूह के
प्रश्न- नग्नबीजी किस प्रकार के पौधे हैं?
उत्तर- मरुदभिद
प्रश्न- वनस्पति जगत् का सबसे ऊंचा पौधा कौन-सा है?
उत्तर- सिकोया सेम्परविरंस
प्रश्न- चर्म उद्योग में चमड़े से बालों तथा वसा हटाने का कार्य किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर- जीवाण द्वारा
प्रश्न- अचार, मुरब्बे आदि बहुत दिनों तक खराब क्यों नहीं होते हैं?
उत्तर- जीवाणुओं के द्रव्यसंकुचन के कारण
प्रश्न- शीत संग्रहागार में किस ताप पर सामग्री का संचय किया जाता है?
उत्तर- 10℃ से -18°C पर

प्रश्न- किस समूह को बनस्पति जगत् का एम्फीबिया वर्ग कहा जाता है?
उत्तर- ब्रायोफाइटा समूह को
प्रश्न- किस समूह के पौधे मृदा अपरदन को रोकने में सहायता प्रदान करते हैं?
उत्तर- ब्रायोफाइटा
प्रश्न- कौन-सा माँस अपने स्वयं के भार से 18 गुना अधिक पानी सोखने की क्षमता रखता है?
उत्तर- स्फेगनम मॉस

प्रश्न- सिकोया सेम्परविरेंस को क्या कहा जाता है?
उत्तर- कोस्ट रेडवुड ऑफ कैलिफोर्निया
प्रश्न- सबसे छोटा अनावृत्तबीजी पौधा कौन-सा है?
उत्तर- जैमिया पिग्मिया
प्रश्न- किस प्रकार के पौधों में बीज फल के अंदर होते हैं?
उत्तर- आवृतबीजी

प्रश्न- एकबीजपत्री पौधे किन्हें कहा जाता है?
उत्तर- जिनके बीच में सिर्फ एकबीजपत्र होता है?
प्रश्न- लहसुन, प्याज किस कुल के पौधे हैं?
उत्तर- लिलिएसी
प्रश्न- सुपारी, ताड़, नारियल, खजूर किस कुल के पौधे हैं?
उत्तर- पाल्मी
प्रश्न- सेडस्काष्ठ तेल किस पेड़ से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर- जूनीपेरस से
प्रश्न- चमड़ा बनाने तथा स्याही बनाने में क्या काम आता है?
उत्तर- टेनिन
प्रश्न- रेजिन किस प्रकार के पौधों से निकाला जाता है?
उत्तर- शंकु पौधों से
प्रश्न- रेजिन का प्रयोग किसमें किया जाता है?
उत्तर- वार्निश, पॉलिश, पेंट आदि में
प्रश्न- भूमिगत तने कंद का उदाहरण क्या है?
उत्तर- आलु
प्रश्न- भूमिगत तने धनकंद के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर- बंडा, केसर
प्रश्न- भूमिगत तने शल्ककंद का उदाहरण क्या है?
उत्तर- प्याज
प्रश्न- भूमिगत तने प्रकंद के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर- हल्दी, अदरक
प्रश्न- गेहूँ, मक्का, बाँस, गन्ना, चावल, ज्वार, बाजरा, जौ, जई किस कुल के पौधे हैं?
उत्तर- ग्रेमिनेसी
प्रश्न- द्विबीजपत्री पौधे किन्हें कहा जाता है?
उत्तर- जिनके बीज में दो पत्र होते हैं

प्रश्न- घास किस प्रकार का ऊतक है?
उत्तर- अंतर्वेशी विभज्योतक
प्रश्न- स्थायी ऊतक किन कोशिकाओं के बने होते हैं?
उत्तर- जो विभाजन की क्षमता खो चुकी हैं, ये कोशिकाएँ मृत अथवा जीवित हो सकती हैं
प्रश्न- यदि स्थायी ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं, तो इन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर- सरल ऊतक
प्रश्न- यदि स्थायी ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं, तो इन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर- जटिल ऊतक
प्रश्न- जाइलम संवहनी ऊतक के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर- जल एवं खनिज लवणों का संवहन, यांत्रिक दृढ़ता प्रदान करना
प्रश्न- गाजर की जड़ किस आकार की होती है?
उत्तर- शंकु आकार
प्रश्न- शलजम, चुकंदर की जड़ किस आकार की होती है?
उत्तर- कुंभी रूपी
प्रश्न- मूली की जड़ किस आकार की होती है?
उत्तर- तर्कु रूपी
प्रश्न- तना पौधे के किस भाग से विकसित होता है?
उत्तर- प्रांकुर से
प्रश्न- पत्ती का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- प्रकाश-संश्लेषण क्रिया द्वारा भोजन बनाना

प्रश्न- पुष्प पौधे का कौन-सा अंग है?
उत्तर- जनन अंग
प्रश्न- फ्लोएम संवहनी ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- पत्तियों द्वारा बनाए गए भोजन को पौधे के अन्य भागों में पहुँचाना
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्त्व क्या हैं?
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड, पानी, क्लोरोफिल और सूर्य का प्रकाश
प्रश्न- स्थलीय पौधे वायुमंडल से क्या प्राप्त करते हैं?
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड
प्रश्न- पत्ती की कोशिकाओं में जल शिरा से किस क्रिया द्वारा पहुँचता है?
उत्तर- परासरण द्वारा
प्रश्न- पत्ती की कोशिकाओं में कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल से किस क्रिया द्वारा पहुंचती है?
उत्तर- विसरण द्वारा
प्रश्न- पुष्प में कौन-कौन-से भाग पाए जाते हैं?
उत्तर- बाह्य दलपुंज, दलपुंज, पुमंग और जायांग
प्रश्न- पुमंग किस प्रकार का जननांग है?
उत्तर- नर जननांग
प्रश्न- जायांग किस प्रकार का जननांग है?
उत्तर- मादा जननांग
प्रश्न- पौधे के किस भाग में एक या एक से अधिक पुंकेसर होते हैं?
उत्तर- पुमंग में
प्रश्न- पुंकेसर में क्या पाए जाते हैं?
उत्तर- परागकण
प्रश्न- पौधे के किस भाग में अंडप होते हैं?
उत्तर- जायांग में
प्रश्न- अमरूद, केला किस प्रकार के फल हैं?
उत्तर- सरल फल
प्रश्न- स्ट्राबेरी, रसभरी किस प्रकार के फल हैं?
उत्तर- पुंज फल
प्रश्न- कटहल, शहतूत किस प्रकार के फल हैं?
उत्तर- संग्रथित फल

प्रश्न- कुछ फलों के निर्माण में बाह्य दलपुंज, दलपुंज या पुष्पासन आदि भाग लेते हैं, ऐसे फलों को क्या कहते हैं?
उत्तर- असत्य फल
प्रश्न- बिना निषेचन हुए फल के विकास को क्या कहते है?
उत्तर- अनिषेक फलन
प्रश्न- केला, पपीता, नारंगी,अंगूर एवं अनन्नास किस प्रकार के फल हैं?
उत्तर- अनिषेक फलन
प्रश्न- फल का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर- अंडाशय में
प्रश्न- संपूर्ण फलों को कितने भागों में विभाजित किया गया है?
उत्तर- तीन

प्रश्न- पौधे के वर्धी क्षेत्रों को क्या कहते हैं?
उत्तर- विभज्योतकी ऊतक
प्रश्न- पौधे की प्राथमिक वृद्धि किसके कारण होती है?
उत्तर- शीर्षस्थ विभज्योतक
प्रश्न- तना एवं जड़ की मोटाई में वृद्धि किसके कारण होती है?
उत्तर- पार्श्व विभज्योतक
प्रश्न- सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है?
उत्तर- रैफ्लेशिया ओरनोल्डाई
प्रश्न- सबसे छोटा आवृत्तबीजी कौन-सा है?
उत्तर- आरसीथोबियम
प्रश्न- सबसे बड़ा नरयुग्म पादप कौन-सा है?
उत्तर- साइकस
प्रश्न- जीवित जीवाश्म के रूप पर किसे जाना जाता है?
उत्तर- साइकस को
प्रश्न- पौधे की आयु की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर- जाइलम ऊतक के वार्षिक वलय को गिनकर

प्रश्न- पौधे की आयु के निर्धारण की विधि क्या कहलाती है?
उत्तर- डेन्ड्रोक्रोनोलॉजी
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की दर किस रंग के प्रकाश में सबसे अधिक होती है?
उत्तर- लाल रंग के प्रकाश में
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की दर किस रंग के प्रकाश में सबसे कम होती है?
उत्तर- बैंगनी रंग के प्रकाश में
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर- उपचयन-अपचयन की
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में जल का उपचयन किसके बनने में होता है?
उत्तर- ऑक्सीजन के
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक जल किसके द्वारा अवशोषित किया जाता है?
उत्तर- पौधे की जड़ों द्वारा
प्रश्न- पत्तियों में हरे रंग का वर्णक क्या है?
उत्तर- क्लोरोफिल
प्रश्न- क्लोरोफिल के कितने घटक हैं?
उत्तर- चार

प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण का केंद्र कौन-सा क्लोरोफिल होता है?
उत्तर- क्लोरोफिल ए एवं क्लोरोफिल बी
प्रश्न- क्लोरोफिल के केंद्र में किस तत्व का एक परमाणु होता है?
उत्तर- मैग्नीशियम का
प्रश्न- क्लोरोफिल प्रकाश में किन रंगों को ग्रहण करता है?
उत्तर- बैंगनी, नीला तथा लाल रंग को
प्रश्न- प्रकाश रासायनिक क्रिया में ऊर्जा के रूप में क्या निकलता है?
उत्तर- ए. टी. पी. तथा एन. ए. डी. पी. एच.
प्रश्न- रासायनिक प्रकाशहीन प्रतिक्रिया क्लोरोफिल के किस भाग में होती है?
उत्तर- स्ट्रोमा में
प्रश्न- रासायनिक प्रकाशहीन प्रतिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड के अपचयन के फलस्वरूप क्या बनता है?
उत्तर- शर्करा एवं स्टार्च
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन किसके निर्माण में होता है?
उत्तर- ग्लूकोज के
प्रश्न- प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया कितनी अवस्थाओं में संपन्न होती है?
उत्तर- दो
प्रश्न- प्रकाश रासायनिक क्रिया क्लोरोफिल के किस भाग में सम्पन्न होती है?
उत्तर- ग्रेना में
प्रश्न- प्रकाश रासायनिक क्रिया का एक अन्य नाम क्या है?
उत्तर- हिल क्रिया

प्रश्न- प्रकाश रासायनिक क्रिया में जल के अपघटन के फलस्वरूप क्या बनता है?
उत्तर- हाइड्रोजन आयन तथा ऑक्सीजन
प्रश्न- मनुष्य के सौंदर्य के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर- कैलोलॉजी
प्रश्न- जीवन की उत्पत्ति के समय कौन-सी गैस नहीं थी?
उत्तर- ऑक्सीजन
प्रश्न- शरीर में सबसे दृढ़ तत्त्व क्या होता है?
उत्तर- दाँतों का इनेमल
प्रश्न- मनुष्य में लिंग निर्धारण किस पर निर्भर करता है?
उत्तर- पुरुष क्रोमोसोम पर
प्रश्न- जिबरेलिन्स की खोज 1926 ई. में किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- कुरोसावा ने
प्रश्न- जिबरेलिन्स के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर- बौने पौधे को लंबा करना, फूल बनाने में मदद, बीजों के अंकुरण को प्रोत्साहन आदि
प्रश्न- एब्सिसिक एसिड की खोज 1961-65 ई. में किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर- कार्न्स एवं एडिकोट ने
प्रश्न- सबसे छोटा पुष्प कौन-सा है?
उत्तर- वोल्फिया
प्रश्न- सबसे छोटे गुणसूत्र किसमें पाए जाते हैं?
उत्तर- शैवाल में
प्रश्न- सबसे लंबे गुणसूत्र किसमें पाए जाते हैं?
उत्तर- ट्राइलियम में
प्रश्न- सबसे कम गुणसूत्र वाला पादप कौन-सा है?
उत्तर- हैप्लोपोपस ग्रेसिलिस

प्रश्न- सबसे छोटा नग्नबीजी पादप कौन-सा है?
उत्तर- जेमिया पिगमिया
प्रश्न- सबसे भारी काष्ठ वाला पौधा कौन-सा है?
उत्तर- हार्डविचिया बाइनेका
प्रश्न- शरीर के भीतर प्रति सेकेंड कितनी कोशिकाएं नष्ट होती हैं?
उत्तर- 150 लाख
प्रश्न- गुर्दे का भार लगभग कितना होता है?
उत्तर- 150 ग्राम
प्रश्न- एक बार सांस अंदर लेने में सामान्य वयस्क लगभग कितने मिली हवा अंदर ले जाता है?
उत्तर- 500 मिली
प्रश्न- हृदय की रक्त पम्प करने की क्षमता कितनी है?
उत्तर- 4.5 लीटर प्रति मिनट
प्रश्न- छोटी आंत की माप क्या है?
उत्तर- 7 मी, व्यास 2.5 सेमी
प्रश्न- जंगल की आग किस पौधे को कहा जाता है?
उत्तर- ढाक के पौधे को
प्रश्न- कॉफी देने वाला पौधा कौन-सा है?
उत्तर- कोफिया अरेबिका
प्रश्न- कॉफी देने वाले पौधे में कौन-सा तत्व मौजूद रहता है?
उत्तर- कफीन
प्रश्न- कोको देने वाला पौधा कौन-सा है?
उत्तर- थियोब्रोमा केकओ

प्रश्न- थियोब्रोमा केकओ में कौन-से तत्व पाए जाते हैं?
उत्तर- थियोब्रोमीन व कैफीन
प्रश्न- अफीम किस पौधे से प्राप्त की जाती है?
उत्तर- पोपी
प्रश्न- मसाला लौंग पौधे के किस भाग से प्राप्त होती है?
उत्तर- फूल की कली से
प्रश्न- सबसे हल्की काष्ठ वाला पौधा कौन-सा है?
उत्तर- ओक्रोमा लेगोपस
प्रश्न- सबसे छोटी कोशिका कौन-सी है?
उत्तर- माइकोप्लाज्मा गेलिसेप्टिकम
प्रश्न- सबसे ज्यादा गुणसूत्र किस पौधे में पाए जाते हैं?
उत्तर- औफियोग्लोसम
प्रश्न- टेनिस गेंद जैसा फल कौन-सा है?
उत्तर- कैंथ
प्रश्न- अंडप्रजक स्तनी कौन हैं?
उत्तर- ऐकिडना तथा डकबिलप्लेटीपस
प्रश्न- स्वप्नों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर- औनीरोलॉजी
प्रश्न- सबसे तेज तंत्रिका आवेग कितने किमी/घंटा होता है?
उत्तर- 532 किमी/घटा
प्रश्न- मनुष्य के फेफड़े का आंतरिक क्षेत्रफल शरीर के बाह्य क्षेत्रफल का कितने गुना है?
उत्तर- 40 गुना
प्रश्न- मानव मस्तिष्क में बुद्धि का केंद्र कहाँ होता है?
उत्तर- सेरेब्रम
प्रश्न- कौन-सा पक्षी उड़ने में असमर्थ होता है लेकिन सबसे तेज गति से दौड़ सकता है?
उत्तर- शुतुरमुर्ग
प्रश्न- मनुष्य में अवशेषी अंग कौन-सा है?
उत्तर- कर्ण पल्लव पेशियाँ
प्रश्न- जीवन की उत्पत्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई?
उत्तर- जल में
प्रश्न- लैमार्कवाद का मूल सिद्धांत क्या है?
उत्तर- उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति

प्रश्न- वर्णान्धता वाले व्यक्ति को लाल रंग कैसा दिखाई देगा?
उत्तर- हरा
प्रश्न- शरीर के भीतर रक्त-परिभ्रमण में कितना समय लगता है?
उत्तर- 23 सेकेंड
प्रश्न- पेनिसिलीन नामक प्रतिजैविक किससे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर- पेनीसिलियम कवक से
प्रश्न- संसार का सबसे बुद्धिमान होमिनिड कौन है?
उत्तर- मनुष्य
प्रश्न- सबसे बड़ा समुद्री पक्षी कौन है?
उत्तर- एल्बाट्रास
प्रश्न- मनुष्य के शरीर पर लगभग कितने बाल होते हैं?
उत्तर- 50 लाख
प्रश्न- एक बार सांस लेने की क्रिया कितने सेकेंड में पूरी होती है?
उत्तर- 5 सेकेंड में
प्रश्न- मनुष्य के शरीर में रुधिर प्रतिदिन लगभग कितने लीटर ऑक्सीजन शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है?
उत्तर- 350 लीटर
प्रश्न- कार्ल लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार कब मिला?
उत्तर- 1930 ई. में
प्रश्न- कुनैन किस पौधे से प्राप्त होता है?
उत्तर- सिनकोना से
प्रश्न- दूध किसके कारण खट्टा होता है?
उत्तर- बैक्टीरिया के कारण
प्रश्न- मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है?
उत्तर- वनारोपण द्वारा
प्रश्न- 'एक जीव एक एंजाइम' का सिद्धांत किसने दिया?
उत्तर- हरगोविंद खुराना

प्रश्न- महिलाओं में गर्भावस्था की अवधि कितनी होती है?
उत्तर- 266-270 दिन
प्रश्न- सबसे कम पुनरुद्भवन की क्षमता किसमें होती है?
उत्तर- मस्तिष्क में
प्रश्न- मेरुदंड की लंबाई लगभग कितनी होती हैं?
उत्तर- 42-45 सेमी
प्रश्न- सबसे लंबी तंत्रिका कौन-सी होती है?
उत्तर- सिरेटिक
प्रश्न- आदमी को प्रतिदिन कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
उत्तर- 3900 किलो कैलोरी
प्रश्न- 'घात करो और छिप जाओ' नाम से विख्यात विषाणु कौन-सा है?
उत्तर- आर. एस. वी. विषाणु
प्रश्न- मनुष्य के आँसू में कौन-सा एंजाइम पाया जाता है?
उत्तर- लाइसोजाइम
प्रश्न- जार्विक-7 क्या है?
उत्तर- कृत्रिम हृदय
प्रश्न- हिस्टोलॉजी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उत्तर- मेयर ने
प्रश्न- दालचीनी पेड़ के किस भाग से प्राप्त होती है?
उत्तर- छाल से
प्रश्न- दाँतों की संख्या सर्वाधिक किसमें होती है?
उत्तर- सुअर एवं घोड़े में
प्रश्न- किसके कारण कुछ जंतुओं की आँखें रात में चमकती हैं?
उत्तर- टैपिटम

प्रश्न- टैपिटम किस चीज का बना होता है?
उत्तर- ल्यूसीडम, जस्ता, सिस्टीन और ग्वानीन का
प्रश्न- मनुष्य में एंटअमीबा हिस्टोलिटिका कहाँ पाया जाता है?
उत्तर- आंत में
प्रश्न- ऑक्टोपस क्या है?
उत्तर- मोलस्का संघ का एक समुद्री प्राणी
प्रश्न- केचुएँ में कितनी आँखें होती हैं?
उत्तर- आँख नहीं होती है
प्रश्न- बिच्छु में विष कहाँ होता है?
उत्तर- डंक में
प्रश्न- न्यूजीलैंड में पाए जाने वाला उड्डयनहीन पक्षी कौन-सा है?
उत्तर- किवी
प्रश्न- वह विलुप्त पक्षी कौन-सा था जिसकी चोंच में दाँत होता था?
उत्तर- आर्कियोप्टेरिक्स
प्रश्न- पावो क्रिस्टेशस किसका वैज्ञानिक नाम है?
उत्तर- मोर का
प्रश्न- डॉल्फिन किस वर्ग का उदाहरण है?
उत्तर- स्तनधारी
प्रश्न- व्हेल के हृदय में कितने चैंबर होते है?
उत्तर- 4
प्रश्न- मनुष्य ने सर्वप्रथम किस जंतु को पालतू बनाया?
उत्तर- कुत्ता
प्रश्न- स्तनपायी के उत्सर्जनीय उत्पाद मूत्र में किसकी अधिकता पायी जाती है?
उत्तर- यूरिक अम्ल
प्रश्न- मधुमक्खी और चींटी किस वर्ग से संबंधित हैं?
उत्तर- कीट वर्ग से
प्रश्न- डायनोसोर क्या थे?
उत्तर- सरीसृप जो लुप्त हो गए

प्रश्न- मैमथ किसके पूर्वज माने जाते हैं?
उत्तर- हाथी के
प्रश्न- केंचुआ किसानों का मित्र क्यों है?
उत्तर- क्योंकि यह जमीन को नियुक्त बनाकर मृदा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है
प्रश्न- जल से बाहर मछलियां क्यों मर जाती हैं?
उत्तर- वे साँस नहीं ले पाती
प्रश्न- उच्च तापक्रम में किसी जंतु की प्रसुप्ति को क्या कहते हैं?
उत्तर- एस्टिवेशन
प्रश्न- सबसे पतली एवं छोटी तंत्रिका कौन-सी होती है?
उत्तर- ट्रोक्लियर
प्रश्न- सबसे बड़ी तंत्रिका कौन-सी होती है?
उत्तर- ट्राइजिमिनल
प्रश्न- लड़कियों में यौवनावस्था का प्रारंभ कब होता है?
उत्तर- 13 वर्ष की उम्र में
प्रश्न- महिलाओं को प्रतिदिन कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
उत्तर- 2400 किलो कैलोरी
प्रश्न- मांसपेशियों में कौन-सा अम्ल जमा होने के कारण थकान होती है?
उत्तर- लेक्टिक अम्ल


यह भी पढ़े:-


Tags: 1000 विज्ञान सवाल और जवाब विज्ञान के प्रश्न उत्तर कक्षा 9 जीव विज्ञान के प्रश्न उत्तर विज्ञान के प्रश्न उत्तरकक्षा 10 सामान्य विज्ञान के प्रश्न उत्तर PDF विज्ञान के प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर कक्षा 7
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad