Telegram GroupJoin Now
आज की इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के टॉपिक राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभ्यारण्य पर पिछली परीक्षाओं में जितने भी प्रश्न पूछे गए थे। उन सभी को इकट्ठा कर इस एक पोस्ट में भी शेयर करने की कोशिश की हैं। यानि की इस पोस्ट में Rajasthan ke prmukh abhyaran/rashtriy udyan in hindi को शामिल किया गया है। आप इसको पूरा जरूर पढ़ें। आपके आने वाले एग्जाम में काफी लाभदायक साबित होगा।
![]() |
राजस्थान के राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभ्यारण्य |
राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभ्यारण्य
- सेम किस स्थिति से संबंधित है - पारिस्थितिकी में परिवर्तन।
- राष्ट्रीय मरू उद्यान को और किस नाम से जाना जाता है - जीवाश्म उद्यान (आकल वुड फॉसिल्स पार्क)
- अजमेर जिले का वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर - खरमोर पक्षी।
- उम्मेदगंज वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है - कोटा जिले में।
- नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है - जयपुर जिले में।
- बंध बरेठा वन्य जीव अभ्यारण राजस्थान के किस जिले में स्थित है - भरतपुर जिले में।
- राजस्थान के किन वन्यजीव परिस्थितिक स्थलों पर वर्तमान में जैव विविधता एवं जीन पूल संरक्षण का कार्य प्रगति पर है - सज्जनगढ़, माउंट आबू, नाहरगढ़ तथा सरिस्का में।
- रामसागर वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है - धौलपुर जिले में।
- रामसर सम्मेलन (ईरान) द्वारा चिन्हित राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महत्व के वन्यजीव आर्द्रभूमि परिस्थितिक स्थलों के नाम क्या है - सांभर झील ,केवलादेव घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान।
- राजस्थान में कास्ट जीवाश्म उद्यान किस स्थान पर स्थित है - आकल वुड फॉसिल पार्क, जैसलमेर में।
- राजस्थान में कौनसा जंगली जानवर सबसे अधिक संख्या में पाया जाता है - रोजरा (नीलगाय)
- राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य में जैव विविधता बोर्ड की स्थापना की - वर्ष 2010 में।
- गोगेलाव वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है - झुंझुनू जिले में।
- गुढ़ा बिश्नोई वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है - जोधपुर जिले में।
- जोहड़बीड़ गडेवाल वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है - बीकानेर में।
- बीड़ वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र कहां स्थित है - नागौर जिले में।
- शेरगढ़ अभयारण्य कहां स्थित है - बारां जिले में।
- दोसा जिले का वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर - खरगोश।
- फुलवारी की नाल, रावली टॉडगढ़, सुण्डामाता तथा केला देवी में से कौनसा अभयारण्य राजस्थान में स्थित नहीं है - सुण्डामाता।
- जालौर जिले का वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर - भालू।
- भरतपुर जिले का वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर - सारस क्रेन।
- कुरजा पक्षी विहार कहां स्थित है - जोधपुर के निकट खींचन गांव में।
- तालछापर अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में स्थित है - चूरू जिले में।
- शीतल की मातृभूमि किस वन्य जीव अभ्यारण्य को कहा जाता है - सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य को।
- एशिया में पक्षियों का सबसे बड़ा प्रजनन क्षेत्र कौन सा है - केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर।
- पक्षियों का स्वर्ग किस अभयारण्य को कहा जाता है - केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य को।
- उड़न गिलहरी के लिए राजस्थान का कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है - सीता माता अभ्यारण्य।
- राजस्थान का वह अभ्यारण्य जो विश्व का अद्वितीय पक्षी अभयारण्य एवं जल पक्षियों का स्वर्ग है - केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य, भरतपुर।
- काले हिरणों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है - तालछापर अभयारण्य (चूरू)
- केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य किस जिले में स्थित है - भरतपुर जिले में।
- भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभ्यारण किस जिले में स्थित है - चित्तौड़गढ़ जिले में।
- हरे कबूतर राजस्थान के किस अभ्यारण में पाए जाते हैं - सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य, अलवर में।
- राज्य में कौन सा पक्षी विलुप्त के कगार पर है - गोडावण पक्षी।
- दर्रा वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है - कोटा जिले में स्थित है।
- राष्ट्रीय घड़ियाल अभयारण्य कहां स्थित है - कोटा में।
- चंबल नदी के किनारे पर स्थित चंबल गार्डन किस स्थान पर स्थित है - कोटा में।
- लखोटिया उद्यान, पाली जिले में स्थित है।
- सोहिनी उद्यान भीनमाल (जालौर जिले) में स्थित है।
- कौनसा अभयारण्य विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) घोषित किया गया है - केवलादेव अभयारण्य।
- जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है - उदयपुर में।
- रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है - सवाई माधोपुर में।
- सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य अलवर जिले में स्थित है।
- केला देवी वन्यजीव अभयारण्य करौली जिले में स्थित है।
- टॉडगढ़ रावली अभयारण्य किस जिले में स्थित है - अजमेर, राजसमंद , पाली जिले में।
- रेट का तीतर के नाम से कौन सा पक्षी प्रसिद्ध है तथा यह किस अभ्यारण में पाया जाता है - बटबड़, गजनेर अभयारण्य बीकानेर में पाया जाता है।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा भारत यात्रा के दौरान किस राष्ट्रीय पार्क की यात्रा की गई थी - रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क।
- फुलवारी की नाल अभयारण्य किस जिले में स्थित है - उदयपुर जिले में।
- मृग संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है - विश्नोई।
- घड़ियालों की प्रजाति को संरक्षित करने के लिए कौन सा राष्ट्रीय अभ्यारण्य प्रसिद्ध है - चंबल अभयारण्य।
- राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है - रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर।
- गंगा निवास पब्लिक पार्क बीकानेर जिले में स्थित है।
- वन कॉरीडोर के माध्यम से राज्य के प्रमुख अभयारण्यों को राष्ट्रीय उद्यानों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना का क्या नाम है - राजीव गांधी बायोस्फीयर रिजर्व।
- किस जिले में सरिस्का अभयारण्य स्थित है - अलवर जिले में।
- मुकुंदरा वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है - कोटा, झालावाड़ जिले में स्थित है।
- रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण किस जिले में स्थित है। - बूंदी जिले में स्थित है।
- अगर आपको सांभर, चिंकारा तथा वाइल्ड टाइगर देखना है तो आप किस वन्य जीव शहर में जाना चाहेंगे - सरिस्का (अलवर)
- राष्ट्रीय मरू उद्यान जैसलमेर जिले में स्थित है।
- केवलादेव घना पक्षी विहार अभयारण्य भरतपुर जिले में स्थित है।
- राजस्थान में कुल वन्य जीव अभ्यारण कितने हैं : 26
- कौन सा एक अभयारण्य काले हिरणों के लिए जाना जाता है - तालछापर वन्यजीव अभयारण्य (चूरू)
- घना पक्षी विहार पक्षियों का स्वर्ग माना जाता है, यहां मुख्य आकर्षक है - साइबेरियन क्रेन।
यह भी पढ़ें :-
- राजस्थान की वन सम्पदा पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान की पशु सम्पदा पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान की मिट्टिया पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान की कृषि एवं फसले पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएं पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान के बांध, झीले पर आधारित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तरी