Telegram GroupJoin Now
आज की इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट टॉपिक राजस्थान की जलवायु से सम्बंधित पिछली परीक्षाओं में जितने भी प्रश्न पूछे गए थे उन सभी को इस एक पोस्ट में शामिल कर पेश किया गया है। दोस्तों आप सभी को बता दूँ कि परीक्षा चाहे कोई भी हो आप देख लेना लगभग 60% से 70% प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न ही पूछे जाते है। इसको ध्यान में रखकर मैंने आप सभी प्रिय पाठकों के लिए 'Previous Year's Rajasthan GK Questions and Answers in Hindi' को टॉपिक वाइज एक श्रृंखला में पेश करना शुरू किया है। यह पोस्ट आप सभी पाठकों के आगामी एग्जाम आरएस, राजस्थान पटवारी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, राजस्थान ग्रामसेवक, राजस्थान व्याख्याता भर्ती परीक्षाओं एवं इनके अलावा जितने भी एग्जाम जिनमे राजस्थान सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस पोस्ट आप सभी के Rajasthan ki jalvayu questions, rajasthan ki jalvayu in hindi map, rajasthan ki jalvayu pdf, rajasthan ki jalvayu gk, rajasthan ki jalvayu ke objective question आदि हैडिंग से सम्बंधित प्रश्न दिए गए है। तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें।
![]() |
राजस्थान की जलवायु |
राजस्थान सामान्य ज्ञान के टॉपिक जलवायु पर पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नोत्तर:-
- राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा को किस नाम से जाना जाता है - मावठ।
- गर्मियों के दिनों में राजस्थान के माउंट आबू का तापमान राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में बहुत कम होता है क्यों- माउंट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
- राजस्थान मे कोपेन वर्णित Bwhw जलवायु कहां मिलती है - जैसलमेर बीकानेर व गंगानगर में।
- जलवायु की दृष्टि से अधिकांश राजस्थान स्थित है - उपोषण कटिबंध मे।
- राजस्थान में मावठ वर्षा किससे होती है - भूमध्यसागरीय चक्रवात से।
- वर्षा को जलवायु प्रदेशों के वर्गीकरण का आधार किसने माना- थार्नवेट ने।
- राजस्थान का सबसे गर्म स्थान कौन सा है- चूरू।
- कौन सी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो स्पष्ट हो जलवायु भागों में बांटती है - 50 सेंटीमीटर सम वर्षा रेखा।
- मेसोलिथिक शब्द का अर्थ क्या है - मध्य पाषाण कालीन युग।
- पश्चिमी राजस्थान में अल्प वर्षा के लिए कौन सा कारण जिम्मेदार है - अरावली की अवस्थिति, वृष्टि छाया प्रदेश में अवस्थिति, मानसून आगमन के समय में अति उष्णता।
- राजस्थान राज्य में न्यूनतम ग्रीष्मकालीन तापमान किस भाग में आलेखित किया जाता है- दक्षिण पश्चिम भाग में।
- पश्चिमी राजस्थान में न्यून वर्षा के लिए उत्तरदाई मूल अंशदाई कारण कौन सा है- अति उष्ण स्थल खंड पर दक्षिण पूर्वी आद्रता वाई हवाओं का आकस्मिक प्रवेश।
- राजस्थान किस ताप कटिबंध में आता है - उष्ण शीतोष्ण कटिबंध में।
- राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है - झालावाड़ जिला।
- राजस्थान में शीतकाल में वर्षा करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कहां से होती है- भूमध्य सागर एवं कैस्पियन सागर से।
- ग्रीष्म काल में राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक आंधियां चलती है - श्री गंगानगर जिले में।
- सामान्यत राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है - पांच जलवायु क्षेत्रों में।
- EA'd जलवायु कहां पाई जाती है - बाड़मेर और जैसलमेर में।
- राजस्थान में औसत वर्षा कितनी होती है - 57.51 सेंटीमीटर।
- पूर्वी राजस्थान की जलवायु परिस्थितियां सामान्यतः कैसी है- नम प्रकार की।
- राजस्थान में उत्पन्न वायु भंवर क्या कहलाते हैं - भभूलया।
- राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी किस महीने में होती है - जून महीने में।
- राजस्थान में कृषि जलवायु प्रदेश चतुर्थ ए आर्द्र दक्षिणी मैदान में कौन से जिले सम्मिलित किए जाते हैं - भीलवाड़ा राजसमंद और चितौड़गढ़।
- राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा किस जिले में होती है - उदयपुर जिले में।
- अर्ध शुष्क जलवायु वाला जिला कौन सा है - जोधपुर जिला।
- राजस्थान में कम वर्षा का कारण अरावली पर्वतमाला की कौन सी स्थिति है - इसका मानसून के समानांतर होना।
- कोपेन ने जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार किसे माना है - वनस्पति को।
- राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है - माउंट आबू।
- राजस्थान का सबसे गर्म जिला कौन सा है - चूरू।
- राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है - माउंट आबू में।
- राजस्थान में सर्दियों में वर्षा मुख्यत आती है - पश्चिमी हवाओं से।
- किस दिशा में राजस्थान में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है - उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर।
- राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण क्या है - अरावली का दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर स्थित होना।
- राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में संभावित है वह है - जैसलमेर जिले में।
- राजस्थान के 5 जलवायु प्रदेश कौन से हैं - शुष्क जलवायु प्रदेश, अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश , उप आर्द्र जलवायु प्रदेश ,आर्द्र जलवायु प्रदेश, अति आद्र जलवायु प्रदेश।
🔰 यह भी पढ़ें :-
Tags : Rajasthan ki jalvayu questions, rajasthan ki jalvayu in hindi map, rajasthan ki jalvayu pdf, rajasthan ki jalvayu gk, rajasthan ki jalvayu ke objective question, rajasthan ki jalvayu quiz, rajasthan ki jalvayu ke prashn, kopen ke anusar rajasthan ki jalvayu, rajasthan ki jalvayu ke question answer, kopen ka jalvayu vargikaran rajasthan.