Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

22 जनवरी, 2020 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ( 22 January, 2020 Current Affairs in Hindi )

Telegram GroupJoin Now


आज की इस पोस्ट में भारत और विश्व से सम्बंधित '22 January, 2020 Current Affairs Questions and Answers in Hindi'  विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर आधारित करेंट अफेयर्स के प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। करेंट अफेयर्स के ये प्रश्न विभिन्न प्रकार के आगामी कॉम्पिटिटिव एग्जाम जैसे - SSC, SSC CGL, SSC CHSL, Railway, Bank, IBPS, SBI PO, SBI SO आदि के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। 
Current Affairs in Hindi, Daily Current Affairs in Hindi, करेंट अफेयर्स के प्रश्नोत्तरी 2020
22 जनवरी, 2020 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

22 जनवरी, 2020 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है ?उत्तर :- 4 पॉइंट 8%
  • भारतीय स्टेट बैंक का नया मैनेजर डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है ? उत्तर :- चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी को।
  • भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का अध्यक्ष किसे चुना गया है ?उत्तर :- आशीष गर्ग को।
  • कृषि मंत्रालय द्वारा जारी डाटा के अनुसार 2018-19 में किस राज्य में सर्वाधिक सब्जियों का उत्पादन किया है? उत्तर :- पश्चिम बंगाल राज्य ने।
  • विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी सोशल मोबिलिटी इंडेक्स में भारत का स्थान कौन सा है? उत्तर :- 76 वां।
  • किस राज्य सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम 2008 की वैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है? उत्तर :- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने।
  • भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2019 के लिए 12 राज्यों से कुल कितने बच्चों को चुना है ? उत्तर :- 22 बच्चों को।
  • ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स में मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त तथा इनके साथ किस पैरालंपियन को शामिल किया गया है ? उत्तर :- दीपा मलिक को।
  • किस वैश्विक संस्था द्वारा जारी वैश्विक निवेश रुझान मॉनिटर रिपोर्ट 2019 में कहा गया है कि भारत 2019 में एफडीआई के टॉप 10 प्राप्तकर्ताओं में शामिल रहा है? उत्तर :- UNCTAD
  • भारतीय शूटर दिव्या सिंह ने बेटन कप में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कौन सा पदक जीता है ? उत्तर :- स्वर्ण पदक।
  • हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में 26 जनवरी से प्रतिदिन संविधान प्रस्तावना का पाठ पढ़ने का आदेश जारी किया है ? उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार।
  • किस देश में वर्ष 2020 की जनगणना में पहली बार सिखों की गणना एक अलग जातीय समूह के तौर पर की जाएगी ? उत्तर :- अमेरिका में।
  • किस राज्य में नागरिकता चुनावों में फेस रिकॉग्निशन ऐप का इस्तेमाल किए जाने की घोषणा की गई है ? उत्तर :- तेलंगाना राज्य में।
  • विधि मंत्रालय ने हाल ही में किस देश को भारत का व्यतिकारी राज्यक्षेत्र घोषित कर दिया है ? उत्तर :- यूएई को।
  • भारत के किस व्यवसायी महिला को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है ? उत्तर :- किरण मजूमदार शॉ को।
  • वर्ष 2018 में लापता हुए चीन के पूर्व इंटरपोल चीफ मेंग होंगवेई को कितने वर्ष की कैद की सजा दी गई है ? उत्तर :- 13 वर्ष।
  • भारत के किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हाल ही में भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है ? उत्तर :- झारखंड राज्य के।
  • मशहूर लोक गायिका सुनंदा पटनायक का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हुआ है ? उत्तर :- 85 वर्ष की उम्र में।
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का कौनसा खिलाड़ी एक T-20 मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज का तीसरा बल्लेबाज बन गया है ? उत्तर :- लेंडल सिमंस।
  • पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का हाल ही में कितने साल की उम्र में निधन हुआ है ? उत्तर :- 80 साल की उम्र में।
  • हाल ही में किस बैंक ने एटीएम से कार्डलेस कैश विड्रोल सुविधा शुरू करने की घोषणा की है ? उत्तर :- आईसीआईसीआई बैंक ने।
  • केंद्र सरकार ने आंतकवाद और सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने किस डॉक्यूमेंट को अनिवार्य कर दिया है ?उत्तर :- आधार कार्ड को।
  • पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को हाल ही में किस पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ? उत्तर :- नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय।
  • ऑस्ट्रिया में हुए मेटन कप इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपूर्वी चंदेला ने कौनसा मेडल जीता है ? उत्तर :- गोल्ड मेडल।
यह भी पढ़ें :-
आज की इस पोस्ट में आप सभी के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल Current Affairs in Hindi, Daily Current Affairs in Hindi, करेंट अफेयर्स के प्रश्नोत्तरी 2020, Today's Current Affairs in Hindi, One Liner Current Affairs Questions in Hindi, हिंदी करंट अफेयर्स के Questions, Current Affairs Hindi Question Answer in Hindi आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। आप सभी इसको पढ़कर कमेंट करके जरूर बताये कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी।धन्यवाद !
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad