Telegram GroupJoin Now
ब्रह्माण्ड के घटक : तारे, तारामंडल व आकाशगंगा![]() |
ब्रह्माण्ड के घटक GK in Hindi |
ब्रह्मांड (Cosmos) | ब्रह्माण्ड क्या है?, ब्रह्माण्ड की सम्पूर्ण जानकारी
ब्रह्मांड = पदार्थ + प्रतिपदार्थ [Matter + Antimatter]
पृथ्वी को घेरने वाला आकाश ही ब्रह्मांड कहलाता है। ब्रह्मांड में सभी प्रकार के ग्रह, तारे, गैलेक्सियां, सभी प्रकार के कण, पदार्थ तथा ऊर्जा शामिल है।
- ब्रह्मांड का वैज्ञानिक अध्ययन ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology) कहलाता है।
- ब्रह्माण्ड में पाए जाने वाले सभी आकाशीय पिंडों की विशेषताओं का वैज्ञानिक अध्ययन खगोलशास्त्र (Astronomy) के अंतर्गत किया जाता है।
- आकाशीय पिंडों की भौतिक विशेषताओं का वैज्ञानिक अध्ययन खगोल भौतिकी (Astrophysics) के अंतर्गत किया जाता है।
ब्रह्मांड आकाशीय पिंडों की सुव्यवस्था है, जिसमें सभी आकाशीय पिंड एक निश्चित दूरी पर, एक निश्चित दिशा में तथा एक निश्चित गति से गतिशील रहते हैं। ब्रह्मांड की उत्पत्ति के विषय में बहुत से वैज्ञानिक ने अपने अलग-अलग सिद्धांत प्रतिपादित किए हैं। जिनमें से मुख्य सिद्धांत निम्न प्रकार है :-
बिग बैंग सिद्धांत (महा विस्फोट सिद्धांत) | Big-Bang Theory
ब्रह्माण्ड की उत्पति के सम्बन्ध में यह सर्वाधिक मान्य सिद्धांत है। इस सिद्धांत का प्रतिपादन बेल्जियम के खगोलज्ञ जॉर्ज लेमेंटर ने सन 1960-70 में किया था। लेमेंटर के अनुसार लगभग 15 अरब वर्ष पूर्व एक विशालकाय अग्नि पिंड था, जिसका निर्माण भारी पदार्थों से हुआ था और इस अग्नि पिंड में अचानक विस्फोट (ब्रह्मांड विस्फोट या बिग बैंग) हुआ, जिससे पदार्थों का बिखराव हुआ। इस ब्रह्मांड विस्फोट एवं पदार्थों के बिखराव के साक्ष्य के रूप में आकाशगंगाओ के बीच की बढ़ती दूरी का संदर्भ दिया जाता है। नासा ने 2001 ईस्वी में WMAP नामक अनुसंधान से इसकी पुष्टि की है।
आकाशगंगा (Galaxy) | आकाशगंगा Galaxy GK in Hindi
आकाशगंगा तारों का एक समूह है अर्थात तारों के विशाल समूह को आकाशगंगा (Galaxy) कहते है। एक आकाशगंगा में लगभग 100 अरब तारों, धूलकण का विशाल समूह होता है। वैज्ञानिक मतानुसार ब्रह्माण्ड में ऐसी आकाशगंगाओं की संख्या लगभग 100 अरब है। हमारी आकाशगंगा का नाम मंदाकिनी (Milky-Way) है। इसमें लगभग 200 अरब से भी अधिक तारे है। यह सर्पिलाकार आकृति में 1,20,000 प्रकाश वर्ष लम्बी है। यह हमसे बहुत दूर है, इन्हें हम केवल आँखों से नहीं देख सकते।
- हमारी आकाशगंगा के सबसे निकट स्थित आकाशगंगा का नाम - एंड्रोमेडा (Andromeda)/देवयानी है।
- पृथ्वी का दूसरा निकटतम तारा (सूर्य के सबसे निकट तारा ) - "प्रोक्सिमा सेंचुरी" है।
- आकाशगंगा को चीन में "चांदी की नदी" कहते है।
तारामंडल (Constellation) | तारामंडल की जानकारी
अंतरिक्ष में तारो का ऐसा समूह, जो किसी विशेष आकृति को निरूपित करते है, तारामंडल कहलाते है।
- अंतरिक्ष में अब तक कुल 89 तारामंडलों की खोज की जा चुकी है।
- सबसे बड़ा तारामंडल - सेन्टॉरस।
- ब्रह्माण्ड में सबसे छोटा तारामंडल - क्रक्स।
- हेली पुच्छल तारा 76 वर्षों बाद दिखाई देता है।
- हेली पुच्छल तारा अंतिम बार 1986 में देखा गया था और इसे आगे 2062 में देखे जाने की सम्भावना है।
आज के इस पोस्ट में हमने ब्रह्माण्ड विज्ञान के अंतर्गत ब्रह्माण्ड, बिग-बैंग सिद्धांत, तारामंडल, आकाशगंगा इत्यादि को पूरा करने की कोशिश की है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। आपको मेरी यह पोस्ट कैसी लगी आप मुझे comment करके जरूर बताएं।
Tag : brahmand, brahmand gk in hindi, gk, gk in hindi, brahmand gk, brahmand gk trick, brahmand gk question, brahmand gk questions, solar system gk, gk tricks, saur mandal gk, hindi gk, brahmand kaise bana, brahmand |
Telegram GroupJoin Now