Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

बांसवाड़ा जिले की सम्पूर्ण जानकारी | Banswara District GK in Hindi | बांसवाड़ा जिला Rajasthan GK in Hindi

Telegram GroupJoin Now


राजस्थान जिला दर्शन : 'बांसवाड़ा जिला दर्शन'

banswara gk in hindi, rajasthan gk in hindi, raj gk trick, hindi gk, banswara ke upnam

Banswara GK : Banswara Jila Darshan


    "सौ द्वीपों का शहर" के उपनाम से प्रसिद्ध राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की नींव महारावल उदयसिंह के पुत्र महारावल जगमाल सिंह ने रखी थी। 

    बांसवाड़ा जिले के प्रमुख उपनाम | बांसवाड़ा के प्राचीन नाम


    • सौ द्वीपों  का शहर 
    • आदिवासियों का शहर 
    • वागड़ प्रदेश 
    • राजस्थान में मानसून का प्रवेश द्वार

    बांसवाड़ा का सामान्य परिचय | Banswara ki Jankari


    • बांसवाड़ा जिले का कुल क्षेत्रफल : 5037 वर्ग किलोमीटर (लगभग)। 
    • नगरीय क्षेत्रफल : 22 वर्ग किलोमीटर 
    • ग्रामीण क्षेत्रफल : 5015 वर्ग किलोमीटर
    • बांसवाड़ा की नीव महारावल जगमाल सिंह ने डाली थी। 
    • इस क्षेत्र में बांस (बानी) पेड़ के प्रचुरता में पाए जाने व बांसिया भील द्वारा बसाये जाने के कारण इस क्षेत्र का नाम बांसवाड़ा पड़ा है।
    •  बांसवाड़ा के लगभग मध्य में से कर्क रेखा गुजरती है, जिस कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध के अंतर्गत आता है। 
    • डूंगरपुर एवं बांसवाडा दोनों को संयुक्त रूप से प्राचीनकाल में वागड़ प्रदेश के नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में यह प्रदेश वाग्वर प्रदेश (या पुष्प प्रदेश) के नाम से भी जाना जाता था। इसकी राजधानी आथूर्ना थी एवं इस पर परमारो का शासन था।
    • यह जिला एक जनजाति बहुल जिला है।
    • राजस्थान के एकीकरण के द्वितीय चरण 25 मार्च 1948 को बांसवाड़ा रियासत का राजस्थान में विलय हुआ था।
    • बांसवाड़ा के चंद्रवीर सिंह ने राजस्थान के एकीकरण में विलय हेतु विलय-पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था कि "मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूं" और बांसवाड़ा का राजस्थान में विलय कर दिया।
    • राजस्थान का सबसे दक्षिणी जिला बांसवाड़ा है। 
    • राजस्थान के सबसे दक्षिण में स्थित गांव "बोरकुंड" गांव कुशलगढ़ तहसील बांसवाड़ा में है। 
    • बांसवाड़ा की स्थलीय सीमा गुजरात एवं मध्य प्रदेश 2 राज्यों को स्पर्श करती है। 



    बांसवाड़ा जिले की मानचित्र के अनुसार स्थिति | Banswara ki Sthiti


    🔰अक्षांशीय स्थिति : 23 डिग्री 11 मिनट उत्तरी अक्षांश से 23 डिग्री 56 मिनट उत्तरी अक्षांश तक। 

    🔰देशांतरीय स्थिति : 73 डिग्री 58 मिनट पूर्वी देशांतर से 74 डिग्री 49 मिनट पूर्वी देशांतर तक। 

    बांसवाड़ा के विधानसभा क्षेत्र | Banswara me Vidhansabha क्षेत्र 


    • बांसवाड़ा 
    • बागीदौरा 
    • घाटोल 
    • कुशलगढ़ 
    • गढ़ी 

    2011 की जनगणना के अनुसार बांसवाड़ा जिले की जनसंख्या/घनत्व/लिंगानुपात/साक्षरता के आंकड़े


    • बांसवाड़ा की कुल जनसंख्या : 17,97,485
    • बांसवाड़ा का लिंगानुपात : 980
    • बांसवाड़ा की साक्षरता दर : 56.3 प्रतिशत
    • बांसवाड़ा में पुरुष साक्षरता 69.5 प्रतिशत
    • बांसवाड़ा में महिला साक्षरता 43.1 %

    बांसवाड़ा के प्रमुख मेले एवं त्योहार | Banswara ke prsidh Mele/Mela


     मेला 
    स्थान  
    दिन  
    घोटिया अम्बा मेला  
    घोटिया (बारीगामा) 
    चैत्र अमावस्या को 
    (जिले का सबसे बड़ा ग्रामीण मेला ) 
    कल्लाजी का मेला  
    गोपीनाथ का गढ़ा  
    आश्विन सुदी नवरात्रि प्रथम रविवार को  
     अंदेश्वर मेला 
     अंदेश्वर 
     कार्तिक पूर्णिमा को 
    गोपेश्वर मेला 
    घाटोल के निकट  
     कार्तिक पूर्णिमा को 
    मानगढ़ धाम मेला (आदिवासियों का मेला)
     आनंदपुरी के निकट मानगढ़ धाम 
     मार्गशीर्ष पूर्णिमा को 


    बांसवाड़ा के प्रमुख मंदिर | बांसवाड़ा के शीर्ष मंदिर

    🔰 घोटिया अंबा  :-

    • यहां पर अंबा माता धाम के अलावा अन्य केलापानी, पांडवकुंभ और घोटेश्वर महादेव के प्रमुख पवित्र तीर्थ है। 
    • ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान कुछ समय घोटिया अंबा (केलापानी) स्थान पर व्यतीत किया था। यहां पर पांडवों की प्रतिमा लगी हुई है। यहां पर चैत्र अमावस्या को विशाल मेला भरता है।
    • घोटिया अंबा से कुछ ही दूर सुरंग द्वारा जुड़ा हुआ भीमकुंड स्थित है इसे आदिवासियों का दूसरा कुंभ भी कहा जाता है।


    🔰 छींछ बांसवाड़ा का ब्रह्मा मंदिर :-

    बांसवाड़ा के छींछ नामक स्थान पर स्थित ब्रह्माजी के मंदिर में ब्रह्माजी की चतुर्मुखी मूर्ति विराजमान है। इस चतुर्मुखी मूर्ति की स्थापना महारावल जगमाल ने की थी। इस मंदिर का निर्माण 12 वीं सदी में करवाया गया।  तथा यहां पर आम्बलिया  तालाब की पाल पर छींछ देवी का प्राचीन मंदिर है। 

    🔰त्रिपुरा सुंदरी मंदिर :-

    राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आराध्य देवी त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर तलवाड़ा के निकट बांसवाड़ा में स्थित है।  इसे स्थानीय लोग "तुरताई  माता" के मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर में काले पत्थर से बनी देवी की अष्टादश भुजा की मूर्ति विराजमान है। प्रतिवर्ष नवरात्र पर यहां पर मेला भरता है। यह पांचालों की कुलदेवी है। 

    🔰 आर्थुणा  का मंदिर :-

    वागड़ के परमार राजाओं द्वारा निर्मित आर्थुणा मंदिर बांसवाड़ा में स्थित है। इसका प्राचीन नाम "उत्थुनक" था। यह स्थान प्राचीन काल में वागड़ के परमार शासकों की राजधानी रहा है। 

    🔰 कालिंजरा जैन मंदिर :-

    हिरण नदी के के समीप कालिंजरा गांव में इस कालिंजरा जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की मूर्ति लगी हुई है।


    🔰 घूणी के रणछोड़ रायजी का मंदिर :-

    हर मनोकामना पूर्ण करने वाला व फसलों के रक्षक देव के रूप में पूजा जाने वाला रणछोड़ रायजी का यह मंदिर महाभारतकालीन तीर्थ माना जाता है। यह मंदिर उदयपुर मार्ग पर गनोड़ा के निकट स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ला एकादशी (आंवला एकादशी) को मेला भरता है। 



    बांसवाड़ा के दर्शनीय स्थल | बांसवाड़ा के पर्यटक स्थल


    🔰 अब्दुल्ला पीर की मजार :-

    बोहरा संप्रदाय के संत अब्दुल्ला पीर की मजार भगवानपुरा (बांसवाड़ा) में स्थित है। 

    🔰 बागड़ के कल्पवृक्ष :-

    बाई तालाब (आनंद सागर) क्षेत्र में स्थित बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग पर स्थित एक प्राचीन उद्यान में 2 वृक्ष स्थित है जिन्हें कल्पवृक्ष कहा जाता है, पर्यटन की दृष्टि से यह वृक्ष बहुत ही आकर्षक है। 

    🔰 माही बजाज सागर बांध :-

    बांसवाड़ा में माही नदी पर माही बजाज सागर बांध बना हुआ है। 

    🔰 अन्य पर्यटक स्थल :-

    भदारेश्वर, आनंदसागर झील, तलवाड़ा, पड़ाहेरा, कागदी पिकअप वियर, मानगढ़ धाम, डाईलाव झील, गोविंद गुरु स्मृति उद्यान, भगवानपुरा। 

    बांसवाड़ा के खनिज | Metallic Minerals of Banswara


    • यूरेनियम का उत्पादन  क्षेत्र - कमलपुरा 
    • सोना का उत्पादन क्षेत्र - आनंदपुरी, भूंकिया  
    • मैगनीज का उत्पादन क्षेत्र - लीलवानी, तलवाड़ा, नरड़िया। ( राजस्थान में सर्वाधिक मैग्नीज  उत्पादक जिला बांसवाड़ा है) 
    • अन्य खनिज ग्रेफाइट तथा माइका। 

    बांसवाड़ा के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य/प्रश्न | Banswara GK in Hindi


    • गुजरात एवं मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की सीमाओं को संयुक्त रूप से लगने वाला जिला बांसवाड़ा है। 
    • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत बांसवाड़ा में है। 
    • न्यूनतम दुग्ध उत्पादक जिला बांसवाड़ा।
    • छप्पन का मैदान बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ के मध्य स्थित है। 
    • बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर के मध्य के भू भाग को मेवल के नाम से जाना जाता है। 
    • राज्य का सर्वाधिक वर्षा वाला दूसरा जिला बांसवाड़ा है। 
    • राज्य में सूर्य की सर्वाधिक सीधी किरणें बांसवाड़ा जिले पर पड़ती है। 
    • राज्य का सबसे लंबा बांध माही बजाज सागर बांध माही नदी पर बांसवाड़ा में स्थित है। जिसकी कुल लंबाई 3109 मीटर है। 
    • "दानपुर सुपर थर्मल पावर परियोजन" राजस्थान का दूसरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र बांसवाड़ा में निर्माणाधीन है। 
    • माही महोत्सव सर्वप्रथम फरवरी 2008 में बांसवाड़ा में आयोजित किया गया। 
    • राजस्थान का जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाम से प्रसिद्ध मानगढ़ धाम बांसवाड़ा में स्थित है
    • सालीमशाही तथा लक्ष्मणशाही  सिक्के बांसवाड़ा मे रियासतकाल में चलते थे। 
    • बांसवाड़ा में सामुदायिक सहयोग से गृह निर्माण की सांस्कृतिक परंपरा को "हलमा" के नाम से जाना जाता है
    • बीड़ी बनाने में प्रयुक्त तेंदू (टिमरू) के पत्ता वाले पेड़ सर्वाधिक बांसवाड़ा में पाए जाते हैं। 
    • मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना की शुरुआत सर्वप्रथम 3 जून 2011 को बांसवाड़ा में की गई थी। 

    आज के इस पोस्ट में हमने 'राजस्थान के जिला दर्शन' की श्रृंखला में "बांसवाड़ा जिला दर्शन" को पूरी तरह से कवर करने की कोशिश की है।  साथ ही हर संभव बांसवाड़ा पर जितने भी प्रश्न बन सकते थे, को शामिल किया गया है। इसमें बांसवाड़ा का सामान्य परिचय, 2011 की जनगणना के अनुसार बांसवाड़ा की जनसँख्या/घनत्व/साक्षरता/लिंगानुपात, बांसवाड़ा का क्षेत्रफल, बांसवाड़ा की मानचित्र में स्थिति, बांसवाड़ा के विधानसभा क्षेत्र, बांसवाड़ा के प्रमुख मेले एवं त्यौहार, बांसवाड़ा के प्रमुख मंदिर, बांसवाड़ा के पर्यटन स्थल, बांसवाड़ा के खनिज एवं इनके अलावा जितने भी तथ्य थे उन सभी को शामिल कर पेश किया गया है। आपको इसको पढ़ने के अलावा बांसवाड़ा जिले से सम्बंधित कोई भी प्रश्न बाहर से पढ़ने की जरूरत नहीं है। उम्मीद करती हूँ कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी।  आपको यह पोस्ट कैसी लगी आप मुझे Comment करके जरूर बताएं। 

    Tag: Banswara District GK in Hindi, Banswara GK in Hindi, Banswara ke Upnam, Banswara ke prsidh mandir, Banswara Kile, Banswara ki jheele GK, Banswara ka GK, Banswara GK Question, Banswara gk in Hindi.
    Telegram GroupJoin Now


    Top Post Ad

    Below Post Ad