Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान भाग - 2 : राजस्थान का भौतिक विभाजन |

Telegram GroupJoin Now


rajasthan ka bhotik vibhajan

Rajasthan GK Previous Year Question : राजस्थान का भौतिक विभाजन 

  • लसाडिया का पठार राजस्थान के किस जिले में स्थित है - उदयपुर। 
  • राजस्थान का कौनसा क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है -  फलोदी-पोकरण क्षेत्र। 
  • राजस्थान के किस जिले में बांका पट्टी फैली हुई है - अजमेर व नागौर जिलों के मध्य। 
  • राजस्थान के किस बेसिन में अधिकतम बीहड़ भूमि पाई जाती है - चंबल बेसिन में। 
  • कौनसी पहाड़ियां मध्य अरावली श्रेणी में स्थित है - मेरवाड़ा की पहाड़ियां। 
  • पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्वी सीमा कौनसी सम वर्षा रेखा बनाती है - 40 सेंटीमीटर सम वर्षा रेखा।  
  • भारत के मरुस्थलीकरण एवं भू अवनयन एटलस (इसरो 2007) के अनुसार राजस्थान में मरुस्थलीकरण से प्रभावित क्षेत्र कितने प्रतिशत है - 67% 
  • विंध्यन कगार भूमि किन नदियों के मध्य स्थित है - चंबल व बनास नदियों के मध्य। 
  • संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के किन उच्चावच  प्रदेशों का हिस्सा है - उत्तरी वृहत  मैदान प्रायद्वीपीय पठार। 
  • अरावली तथा विंध्यन  के मिलन स्थल का भ्रंश क्या कहलाता है - महान सीमा भ्रंश। 
  • राजस्थान के कुल कितने प्रतिशत भू-क्षेत्र  में पश्चिमी रेतीले मैदान का विस्तार है - 67% 
  • लसाडिया, भोराट, उड़िया व मालवा पठार में से कौन सा पठार अरावली पर्वत से संबंधित नहीं है - मालवा का पठार। 
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी कौनसी है - गुरु शिखर। 
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर  की ऊंचाई कितनी है - 1722  मीटर। 

Rajasthan GK Hindi Questions | Rajasthan GK in Hindi 2019

  • अरावली पर्वतमाला की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कौन सी है - सेर (सिरोही मे ) 
  • अरावली पर्वतमाला की दूसरी सबसे ऊंची चोटी सेर की ऊंचाई कितनी है - 1597 मीटर। 
  • पश्चिमी राजस्थान के रेतीले मैदान का कितना प्रतिशत क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है - 41.5% 
  • राजस्थान राज्य के सबसे ऊंचे पठार कोनसा है - उड़िया पठार (सिरोही में )
  • राजस्थान राज्य के सबसे ऊंचे पठार उड़िया पठार की ऊंचाई कितनी है - 1360 मीटर। 
  • राजस्थान में फ्लोरोसिस ग्रस्त कूबड़पट्टी कहां स्थित है - अजमेर व नागौर जिलों  के मध्य। 
  • राजस्थान राज्य का दूसरा सबसे ऊंचा पठार कौन सा है - आबू पठार (सिरोही में )
  • राजस्थान के किस क्षेत्र में मालवा का पठार विस्तृत है -  दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में। 
  • रचना विधि के आधार पर अरावली पर्वतमाला कैसी हैं - मोड़दार पर्वतमाला। 
  • गोड़वाड़ प्रदेश राजस्थान के किस भूआकृतिक विभाग का भाग है - पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय प्रदेश। 
  • राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी की कुल लंबाई कितनी है - 550 किलोमीटर। 
  • राजस्थान में बेंटोनाइट के प्रमुख उत्पादक जिले कौनसे है - बाड़मेर , बीकानेर व सवाई माधोपुर। 
  • राजस्थान का कौनसा प्रदेश उत्खात स्थलाकृति वाला है - चंबल बेसिन। 
  • छप्पन का मैदान कहां स्थित है - प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के मध्य। 
  • ऊपर माल किसका भाग है - हाडोती के पठार का भाग है। 
  • राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मूल कारण क्या है - वर्षा की न्यूनता।
  • राजस्थान में कौन सा क्षेत्र बीहड़ स्थलाकृतिक के लिए संपूर्ण भारत में जाना जाता है - माही बेसीन। 
  • छप्पन का मैदान किसे कहते हैं - मध्य माही बेसिन  का क्षेत्र जो बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ के मध्य स्थित है 56 ग्राम समूह तथा नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र होने के कारण इस भूभाग को छप्पन का मैदान कहा जाता है। 

Previous Year Rajasthan GK in Hindi | Rajasthan GK in Hindi

  • दक्षिणी-पूर्वी पठार के दो भाग कौनसे हैं - विंध्यन  का पठार व दक्कन का पठार। 
  • भोराठ का पठार कहां स्थित है - कुंभलगढ़ और गोगुंदा के बीच। 
  • ऊपरमाल क्या है - भैसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़) से बिजोलिया (भीलवाड़ा) तक का भूभाग ऊपरमाल कहलाता है। 
  • राजस्थान के दक्षिण से होकर कौनसी रेखा गुजरती है - कर्क रेखा। 
  • पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग कितना है - 213688 वर्ग किलोमीटर। 
  • राजस्थान में वृहत सीमांत भ्रंश कहां तक फैला हुआ है - बूंदी और सवाई माधोपुर की पहाड़ियों के सहारे-सहारे फैला हुआ है। 
  • राजस्थान के किस भौतिक क्षेत्र में मुकुंदरा की पहाड़ियां स्थित है - हाडोती के पठार क्षेत्र में। 
  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक विभागों को कितने भागों में बांटा गया है -
  • राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है - गोडावण। 
  • नदी नालों के पास की भूमि को क्या कहा जाता है - बीड़  भूमि। 
  • जयसमंद झील के पश्चिम में कौनसा पठार स्थित है - भोमट का पठार। 
  • कौनसी पर्वत श्रंखला राजस्थान को दो भागों में बांटती है - अरावली पर्वत श्रंखला। 
  • सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौनसी है - अरावली पर्वत श्रंखला। 
  • अरावली पर्वतमाला का उद्भव कब हुआ - प्रीकैंब्रियन काल में। 
  • अरावली पर्वतमाला राजस्थान राज्य के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल में फैली हुई है - 9.3  प्रतिशत। 
  • अरावली पर्वतमाला की सर्वाधिक ऊंचाई एवं चौड़ाई किस क्षेत्र में विद्यमान है - दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में। 
  • सरंचनात्मक दृष्टि से अरावली पर्वत श्रंखला किस रचना क्रम में आती है - देहली क्रम में। 
  • राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी की दिशा किस ओर है - दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर। 
  • अरावली पर्वतमाला दक्षिण-पश्चिम से राजस्थान के किस जिले से प्रारंभ होकर उत्तर-पूर्व की ओर जाती है - सिरोही जिले से। 
  • राजस्थान राज्य का दक्षिणी भूभाग किस नाम से जाना जाता है - वागड़। 
  • अरावली पर्वत श्रंखला के पश्चिम व उत्तर-पश्चिम में स्थित 12 जिलों में राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है - 40% 
  • सीफ क्या है - एक अनुदैधर्य बालुका स्तूप है। 
  • केवड़ा की नाल दर्रा किस जिले में स्थित है - उदयपुर। 
  • राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्धचंद्राकार या  प्यालेनुमा  है - सीकर जिले का। 
  • भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति क्या है - उत्तर पश्चिम भाग में।
  • मारवाड़ के मैदानी भाग को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी कौनसी है - मेरवाड़ा की पहाड़ियां। 
  • व्यर्थ भूमि का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल किस जिले में है - जैसलमेर जिले में। 
  • आकल वुड फोजिलस  पार्क कहां स्थित है - जैसलमेर में। 
  • माउंट आबू राजस्थान के किस भाग में स्थित है - दक्षिण पश्चिम भाग में। 
  • थार मरुस्थल को और किस नाम से जाना जाता है - ग्रेट इंडियन डेजर्ट के नाम से। 
  • सीकर जिले के क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में किस नाम से पुकारा जाता है - भाकर।  
  • राष्ट्रीय मरू उद्यान कहां स्थित है - बाड़मेर जैसलमेर जिलों के मध्य।
  • राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत स्थित है - उदयपुर जिले में। 
  • राजस्थान का राज्य पशु कौनसा है - चिंकारा। 
  • हाडोती के पठार में कौनसे जिले आते हैं - कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़। 
  • राजस्थान की प्रीकैंब्रियन काल की चट्टानों का आधारभूत वर्णन किसने किया - ए एम हैरान ने। 
  • कर्नल जेम्स टॉड ने किस पर्वत चोटी को संतो का शिखर कहा - गुरु शिखर को। 
  • जैसलमेर जिले का कौनसा गांव रेगिस्तान प्रसार के लिए जाना जाता है - नाचना गांव।
आज के इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के प्रीवियस ईयर में पूछे गए  महत्वपूर्ण प्रश्नो को शामिल किये गया है। ये सभी प्रश्न राजस्थान के भौतिक विभाजन पर आधारित है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होंगी।  दोस्तों आप सभी को यह पोस्ट कैसे लगी  कमेंट करके मुझे जरूर बताएं। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए सभी पाठकों का धन्यवाद !
Tag : Rajasthan GK in Hindi, Rajasthan GK Hindi Question 2019, Rajasthan GK in Hindi Current, Rajasthan GK in Hindi PDF, Rajasthan GK Download, Rajasthan GK in Hindi 2019, Rajasthan GK Previous Year Question in Hindi.
Telegram GroupJoin Now


Top Post Ad

Below Post Ad